फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बरेली में उत्तराखंड पुलिस की दबिश: 70 गाड़ियों से आए 300 पुलिसकर्मी, जो भी मिला उसे पकड़ ले गए; देखें Video

Tue, 11 Mar 2025 10:16 AM IST
मुकेश कुमार अमर उजाला ब्यूरो, बरेली

सार

बरेली में स्मैक तस्करों का गढ़ कहे जाने वाले फतेहगंज पश्चिमी में ऊधमसिंह नगर की पुलिस ने सोमवार को बड़ी कार्रवाई की। एसएसपी के साथ 70 गाड़ियों में आए 300 पुलिसकर्मियों ने दबिश दी। जो मिला उसे गाड़ियों में ठूंस ले गए। पुलिस ने इस पूरी कार्रवाई का वीडियो भी बनाया। 
विज्ञापन
1 of 6
उत्तराखंड के ऊधमसिंह नगर की पुलिस ने दी दबिश - फोटो : अमर उजाला
उत्तराखंड की ऊधमसिंह नगर पुलिस ने सोमवार तड़के बरेली के फतेहगंज पश्चिमी कस्बे में दबिश दी। करीब 48 घरों को खंगाला। जो भी मिला, उसे गाड़ियों में ठूंसकर ले गई। आरोप है कि दबिश के दौरान टीम ने कई घरों के दरवाजे भी तोड़ दिए। सूत्रों के मुताबिक, एक युवक टीम को देखकर छत से कूदकर भागा तो उसका पैर टूट गया। दबिश को लेकर बरेली और उत्तराखंड पुलिस के दावे भी अलग-अलग हैं।

स्मैक तस्करी के बड़े सिंडिकेट को पकड़ने के लिए ऊधमसिंह नगर के एसएसपी मणिकांत मिश्रा के नेतृत्व में करीब 70 गाड़ियों से तीन सौ पुलिसकर्मियों का काफिला फतेहगंज पश्चिमी कस्बे में घुसा। उनके साथ महिला पुलिसकर्मी, दंगा नियंत्रण का सामान व घरों में घुसने के लिए सीढि़यां भी थीं। फोर्स ने मोहल्ला सराय, नई बस्ती, अंसारी मोहल्ला में दबिश दी। 

विज्ञापन

2 of 6
फतेहगंज पश्चिमी में ऊधमसिंह नगर की पुलिस - फोटो : अमर उजाला
पुलिस टीम ने जुबैर, दानिश, बिट्टी, फैमी, नईम जाफरी, वसीम, फैसल सैय्यद, आलम आदि को हिरासत में ले लिया। टीम ने गांव अगरास, कुरतरा, धंतिया में भी छापा मारा। वहां भी कोई बड़ा तस्कर हाथ नहीं लगा। दो घंटे बाद टीम लौट गई। ऊधमसिंह नगर पुलिस की टीम में एसपी क्राइम निहारिका तोमर, एसपी सिटी डॉ. उत्तम सिंह नेगी, एसपी काशीपुर अभय सिंह भी शामिल रहे।
विज्ञापन

3 of 6
बरेली के एसएसपी अनुराग आर्य - फोटो : अमर उजाला
नहीं दी जानकारी, भड़क सकता था आक्रोश : एसएसपी बरेली 
एसएसपी बरेली अनुराग आर्य ने बताया कि उत्तराखंड के अधिकारियों ने कोई सूचना नहीं दी थी। मुख्यमंत्री व डीजीपी को जानकारी दी है। सहरी के वक्त की कार्रवाई से जनाक्रोश भड़क जाता तो होली और ईद के त्योहार कराने में दिक्कत आ सकती थी। 

4 of 6
इन लोगों को छोड़ा गया - फोटो : अमर उजाला
बरेली एसएसपी ने कहा कि ऊधमसिंह नगर की टीम ने कई घरों की तलाशी ली, पर कोई मादक पदार्थ नहीं मिला। जिन 16 लोगों को टीम साथ ले गई, उनमें से केवल एक ही शख्स पर मारपीट की रिपोर्ट दर्ज थी। बाकी पर किसी तरह का अपराध दर्ज नहीं होने की वजह से उन्हें छोड़ दिया गया। सभी 15 लोग अपने घरों पर पहुंच गए हैं। 
विज्ञापन

5 of 6
ऊधमसिंह नगर के एसएसपी मणिकांत मिश्रा - फोटो : उत्तराखंड पुलिस
देवभूमि को नशा मुक्त बनाने का लक्ष्य : मणिकांत
ऊधमसिंह नगर के एसएसपी मणिकांत मिश्रा ने बताया कि देवभूमि को नशामुक्त करने के लिए कार्रवाई की जा रही है। इसी के तहत ड्रग्स सप्लाई की चिह्नित जगहों पर एक साथ दबिश दी गई। पुलभट्टा थाने में स्मैक तस्करी में वांछित बरेली जिले के फतेहगंज पश्चिमी के गांव अगरास निवासी आसिफ को गिरफ्तार किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
फतेहगंज पश्चिमी में ऊधमसिंह नगर पुलिस ने की कार्रवाई - फोटो : उत्तराखंड पुलिस
ऊधमसिंह नगर के एसएसपी ने  बताया कि हिरासत में लिए गए 17 अन्य लोगों से पूछताछ की जा रही है। इसमें उत्तर भारत के कई राज्यों में ड्रग्स की तस्करी के साक्ष्य मिले हैं। नशा तस्करों के बारे में भी जानकारी मिली है। इन पर जल्द ही ठोस कार्रवाई की जाएगी। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें