पीलीभीत जिले में महोफ रेंज के जंगल के बीच से गुजरे माधोटांडा खटीमा मार्ग पर आए दिन बाघ की मौजूदगी देखी जाती है। शनिवार को एक बाघ जंगल से निकलकर बीच सड़क पर आकर बैठ गया। सड़क पर बाघ को आराम फरमाते देख लोग हैरान रह गए। मार्ग पर दोनों ओर वाहनों की लंबी कतार लग गई। बाघ के हटने के बाद यातायात सुचारू हो सका। इस दौरान कार सवारों ने सड़क पर बैठे बाघ का वीडियो बना लिया है, जिसे सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया।
माधोटांडा खटीमा मार्ग पर पीटीआर (पीलीभीत टाइगर रिजर्व) की महोफ और उत्तराखंड की सुरई रेंज का जंगल पड़ता है। दोनों सीमाओं के जंगल में बाघों की संख्या काफी है। इसके कारण आए दिन मार्ग पर बाघों की सक्रियता देखी जाती है। पूर्व में बाइक सवारों पर हमला करने की घटनाएं भी सामने आ चुकी हैं।
विज्ञापन
2 of 5
सड़क पर बाघ
- फोटो : अमर उजाला
शनिवार को एक बाघ जंगल से बाहर निकलकर सड़क पर आ गया। कुछ देर चहलकदमी करने के बाद बाघ मार्ग के बीचोंबीच बैठ गया। इस दौरान मार्ग से गुजरने वाले वाहन भी मौके पर पहुंचे।
विज्ञापन
3 of 5
जंगल में जाता बाघ
- फोटो : अमर उजाला
सड़क पर बाघ को बैठा देखकर वाहनों के पहिये थम गए। देखते ही देखते मार्ग के दोनों ओर वाहनों की लंबी कतार लग गई। दहशत के बीच हर कोई बाघ को देखने को बेताव दिखा।
4 of 5
नहर किनारे घूमता बाघ
- फोटो : अमर उजाला
कार के बंद शीशों के अंदर से लोगों ने बाघ को निहारने के साथ वीडियो भी बना लिया। करीब दो मिनट बाद बाघ मार्ग से हटकर जंगल की ओर निकल गया। इसके बाद मार्ग पर यातायात सुचारू हुआ।
इन युवकों पर किया था बाघ ने हमला
- फोटो : अमर उजाला
पीलीभीत में 17 जनवरी को खटीमा से घर लौट रहे बाइक सवार तीन युवकों पर बाघ ने हमला कर दिया था। घटना खटीमा-पूरनपुर जंगल मार्ग की है। हमले में दो युवक घायल हो गए थे। गनीमत रही कि शोर-शराबा करने पर बाघ जंगल की ओर भाग गया था।