फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ताजिया रखने के दौरान तोड़फोड़: पाकिस्तान के समर्थन में लगाए नारे, महिला समेत तीन गिरफ्तार; पढ़ें पूरा घटनाक्रम

Mon, 07 Jul 2025 06:54 AM IST
मुकेश कुमार अमर उजाला ब्यूरो, बरेली

सार

Bareilly News: फरीदपुर में ताजिया रखने के दौरान तोड़फोड़ किए जाने से आक्रोशित व्यापारियों ने बाजार बंद कर प्रदर्शन किया। इसके बाद पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज महिला समेत तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। पढ़ें पूरा घटनाक्रम... 
विज्ञापन
1 of 8
ताजिया रखने के बाद तोड़ी गई थी दुकान की स्लैब - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
बरेली के फरीदपुर के साहूकारा बाजार में रविवार को ताजिया रखने वाली जगह के पास स्थित दुकान में तोड़फोड़ की गई। पुलिस के सामने ही बाजार लूटने की धमकी दी गई। विरोध में व्यापारियों ने बाजार बंद करा दिया। हिंदूवादी संगठनों के पदाधिकारी भी मौके पर आ गए। सड़क पर दरी बिछाकर प्रदर्शन शुरू कर दिया। पुलिस ने उन्हें मनाकर ताजिये निकलवाए। 

दरोगा जसवीर सिंह ने अनस, अलतमस, सलीम आढ़ती के छोटे बेटे, मोबीना उर्फ छोटी बहन और पांच अज्ञात के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है। पाकिस्तान के समर्थन में नारे लगाने वाली मोबीना, अनस और नाजिम को गिरफ्तार किया गया है।

यह भी पढ़ें- अब बढ़ गई दरोगा की मुसीबत: हाई टेंशन लाइन से टकराया ताजिया, लग गई आग; ताजिएदारों में मचा हाहाकार; Video

फरीदपुर कस्बे के साहूकारा बाजार में रविवार तड़के ताजिया रखने के दौरान कुछ खुराफातियों ने कपड़े की दुकान का स्लैब तोड़ दिया। शटर को भी तोड़ने की कोशिश की। घटना सीसीटीवी में कैद हो गई। फुटेज में एक युवक स्लैब तोड़ता दिख रहा है। 
विज्ञापन

2 of 8
सड़क पर धरने पर बैठे व्यापारी - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
रविवार सुबह व्यापारियों ने यह हाल देखा तो आरोपियों पर कार्रवाई की मांग को लेकर बाजार बंद करवा दिया। सड़क पर विरोध-प्रदर्शन करने लगे। तब तक एसडीएम फरीदपुर मल्लिका नैन व सीओ संदीप कुमार सिंह टीम के साथ मौके पर पहुंच गए। व्यापारियों को समझा-बुझाकर मनाया। रिपोर्ट दर्ज होने के बाद प्रदर्शन खत्म हुआ।
विज्ञापन

3 of 8
सीसीटीवी कैमरे में रिकॉर्ड हो गई थी घटना - फोटो : वीडियो ग्रैब
टूटता शटर तो लुट जाती दुकान
साहूकारा मोहल्ले में रविवार को तोड़फोड़ के बाद व्यापारियों ने विरोध-प्रदर्शन शुरू किया तो मौके पर पहुंचे आरोपियों ने उनको धमकाया। कहा कि अगर किसी ने उन पर मुकदमा दर्ज कराया तो उसे जान से मार देंगे। पुलिसकर्मियों के सामने ही मोबीना ने दुकान लूटने की धमकी दी।

यह भी पढ़ें- Bareilly News: 23 फुट ऊंचे ताजिये को बताया 12 से कम, हुआ ऐसा हादसा... मचा हड़कंप, दरोगा निलंबित; देखें वीडियो

4 of 8
घटना के बाद मौके पर पहुंचे अधिकारी - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
सभी आरोपी पाकिस्तान के समर्थन में नारे लगाते हुए वहां से चले गए। इससे डरे व्यापारी तहरीर देने की हिम्मत भी नहीं जुटा सके। तब दरोगा जसवीर सिंह ने रिपोर्ट दर्ज कराई। दरोगा ने लिखाया कि आरोपियों ने दुकान में लूट के उद्देश्य से शटर तोड़ने की कोशिश की। अगर शटर टूट जाता तो दुकान भी लुट जाती।
विज्ञापन

5 of 8
मौके पर जुटी भीड़ - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
प्रदर्शन के दौरान व्यापारियों ने पुलिस की कार्यशैली पर भी सवाल उठाए। कहा कि यह पुलिस का ड्यूटी प्वॉइंट है। ताजिया रखने के दौरान भी पुलिसकर्मियों की ड्यूटी रही होगी। ऐसे में जब खुराफाती यहां तोड़फोड़ कर रहे थे तो पुलिसकर्मी कहां थे? 
विज्ञापन

6 of 8
मौके पर जुटी लोगों की भीड़ - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
व्यापारियों ने कहा कि सीसीटीवी कैमरों से दोषियों का पता लगाकर उनकी गिरफ्तारी की जाए। विवाद के बाद यहां पुलिस बल तैनात किया गया है। पीएसी भी बुला ली गई है। एसपी दक्षिणी अंशिका वर्मा ने टीम के साथ कस्बे में पैदल गश्त की। वह थाने में ही कैंप कर रही हैं।
विज्ञापन

7 of 8
जांच करते पुलिस अधिकारी - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
सभासद का चुनाव लड़ चुकी है मोबीना
गिरफ्तार की गई मोबीना सभासद का चुनाव लड़ चुकी है। वह इलाके में राशन कार्ड बनवाने, आवास, पेंशन आदि का काम कराने के लिए चर्चित है। वह खुद को नेता मानती है। उस पर वसूली के आरोप भी लगते रहे हैं।
विज्ञापन

8 of 8
घटना की जानकारी लेतीं एसपी साउथ अंशिका वर्मा - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
एसपी अंशिका वर्मा ने बताया कि रात में किसी खुराफाती ने दुकान का स्लैब तोड़ दिया था। सुबह व्यापारियों ने विरोध किया तो एक महिला समेत कुछ लोग आकर तीखा विरोध जताने लगे। महिला ने आपत्तिजनक बातें कीं। पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर महिला समेत तीन लोगों को हिरासत में लिया है। उनसे पूछताछ की जा रही है। 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें