एक-दूसरे से गले मिले दोनों समाज के लोग
- फोटो : अमर उजाला
रविवार को मौर्य गली से होकर तख्त का जुलूस निकाला गया तो हिंदू पक्ष की ओर से महंत राकेश कश्यप ने शाहनूरी मस्जिद के इमाम, पूर्व पार्षद उस्मान व हाजी शराफत, जुल्फिकार समेत तख्त ले जाने वाले लोगों को फूलमालाएं पहनाकर स्वागत किया। हिंदू पक्ष के बनवारी लाल शर्मा, संजीव दद्दा, आर्येंद्र, संतोष व शिवम आदि ने तख्त पर फूल बरसाए।