हरिद्वार-शाहजहांपुर के मुमुक्षु आश्रम व कॉलेज में सेवादारों और कर्मचारियों से घिरे रहने वाले पूर्व केंद्रीय गृह राज्यमंत्री स्वामी चिन्मयानंद को शुक्रवार को जिला कारागार में सामान्य कैदियों की तरह बैरक में रख गया। वहीं उन्होंने दोपहर और शाम को सामान्य भोजन ग्रहण किया। उन्हें सामान्य बंदियों के बीच सुरक्षा की दृष्टि से अलग बैरक में रखा गया है। पहली रात उनको ठीक से नींद नहीं आई।
विज्ञापन
2 of 5
स्वामी चिन्मयानंद
- फोटो : अमर उजाला
शुक्रवार सुबह 11:05 बजे जेल में दाखिल होने के बाद उन्हें सामान्य बंदियों की तरह बैरक में पहुंचा दिया गया। जेल सूत्रों के अनुसार वह जेल में गुमसुम बैठे रहे।
विज्ञापन
3 of 5
स्वामी चिन्मयानंद
- फोटो : अमर उजाला
दोपहर को मेनू के हिसाब से बनाए गए भोजन में उन्होंने मूंग की दाल, आलू की सब्जी और रोटी खाई। इसके कुछ देर बाद वह चुपचाप लेटे रहे। रात के भोजन में उन्हें अरहर की दाल और हरी सब्जी व रोटी दी गई।
4 of 5
स्वामी चिन्मयानंद
- फोटो : अमर उजाला
स्वामी चिन्मयानंद से फिरौती मांगने के आरोपी संजय, विक्रम, सचिन को भी इसी जेल की बैरक नंबर नौ में रखा गया है। इसलिए जेल प्रशासन ने चिन्मयानंद को सुरक्षा की दृष्टि से अलग बैरक में रखा है।
उन्हें अलग से कोई विशेष सुविधा नहीं दी गई है। जेल सूत्रों के मुताबिक स्वामी की जेल में पहली रात मुश्किलों भरी कटी। उन्हें देर रात तक नींद नहीं आई और वह करवटें बदलते रहे।