फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चिन्मयानंद-छात्रा प्रकरण: मेरे पास साजिश के पुख्ता सबूत, भाजपा नेता बोले-समय आने पर पेश करूंगा

Sun, 06 Oct 2019 10:23 AM IST
शाहरुख खान न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शाहजहांपुर
विज्ञापन
1 of 5
भाजपा नेता जयेश - फोटो : अमर उजाला
भाजपा के वरिष्ठ नेता एवं पूर्व एमएलसी जयेश प्रसाद ने योगी सरकार को बदनाम करने के लिए चिन्मयानंद को फंसाने का आरोप लगाया है। शनिवार को अपने आवास प्रेस वार्ता में उन्होंने कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी और महासचिव प्रियंका गांधी पर सीधे हमला बोलते हुए कहा कि दोनों ने एक महीने पहले ही यह पूरा षड्यंत्र रचा है। उनके पास इस साजिश के पुख्ता सबूत है, जिन्हें वक्त आने पर वह पेश करेंगे। एक सवाल के जवाब में उन्होंने कहा कि इसमें कांग्रेस उनके तहेरे भाई एवं पूर्व केंद्रीय राज्यमंत्री जितिन प्रसाद को मोहरा बना रही है।
 
Trending Videos
विज्ञापन

2 of 5
चिन्मयानंद का अश्लील वीडियो - फोटो : सोशल मीडिया
उन्होंने कहा कि योजना के तहत ही कांग्रेस ने छात्रा को अपने दोस्तों के साथ घूमने भेजा। फिर उसके पिता से अपहरण की रिपोर्ट दर्ज करवा दी। जब छात्रा मिली तो उसने खुद कुबूला था कि वह अपने दोस्तों के साथ अपनी मर्जी से गई थी। जो वीडियो वायरल हो रहे हैं, उनमें छात्रा दोस्तों के साथ बड़े ही आराम से खाना खा रही है। उन्होंने कहा कि उनके पास पुख्ता सबूत हैं कि चिन्मयानंद को इसलिए टारगेट किया गया ताकि योगी सरकार को बदनाम किया जा सके।  
विज्ञापन

3 of 5
स्वामी चिन्मयानंद गिरफ्तार - फोटो : अमर उजाला
उन्होंने कहा कि चिन्मयानंद से रंगदारी वसूलने के उद्देश्य से यह मामला योजनाबद्ध तरीके से रचा गया। इसकी मुखिया छात्रा खुद है। जयेश ने कहा कि यदि छात्रा का शोषण या उत्पीड़न हुआ होता तो वह पुलिस में शिकायत करती। अपने दोस्तों के साथ कई राज्यों में घूमते हुए सुप्रीम कोर्ट नहीं पहुंचती। सुप्रीम कोर्ट पहुंचने का सीधा प्रमाण है कि इस साजिश के पीछे कांग्रेस की राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका गांधी और अन्य नेताओं का हाथ था। कहा कि सुप्रीम कोर्ट में छात्रा के पक्ष में जो 16 वकील खड़े हुए थे, उसके पीछे भी कांग्रेस का ही हाथ था। कांग्रेस का संरक्षण छात्रा और उसके परिवार को मिला हुआ है।

4 of 5
जेल जाते स्वामी चिन्मयानंद - फोटो : अमर उजाला
एसआईटी की निष्पक्षता पर कोई सवाल नहीं
जयेश प्रसाद ने कहा कि एसआईटी का गठन विशेष मामलों की जांच के लिए किया जाता है, क्योंकि एसआईटी की कार्य प्रणाली निष्पक्ष है। उन्होंने बताया कि वर्ष 1984 में हुए सिख दंगे, 2002 में गुजरात में हुए दंगे व बुलंदशहर में हुई हिंसा, आईपीएल मैच फिक्सिंग व काला धन की जांच भी एसआईटी द्वारा निष्पक्ष रूप से की गई है। चिन्मयानंद मामले की जांच भी निष्पक्ष चल रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
पूर्व केंद्रीय मंत्री चिन्मयानंद - फोटो : PTI
छात्रा और उसके दोस्तों पर गैंगस्टर एक्ट लगाने की मांग
पूर्व एमएलसी ने आरोप लगाते हुए कहा कि फिरौती जैसा अपराध छात्रा के नेतृत्व में गैंग बनाकर किया गया। ऐसे लोगों पर गैंगस्टर एक्ट के तहत कार्रवाई होनी चाहिए। सरकार को बदनाम करने की कोशिश करने वाले जल्द बेनकाब होंगे। चिन्मयानंद के स्वास्थ्य पर चिंता जाहिर करते हुए कहा कि उनकी आंख में दिक्कत है। जिला प्रशासन उनकी इस दिक्कत को नजरअंदाज कर रहा है। उन्होंने चिन्मयानंद को इलाज के लिए केजीएमसी लखनऊ भेजने की मांग की।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें