सिक्किम के भूस्खलन में बलिदान हुए कलीनगर तहसील के गांव धुरिया पलिया निवासी हवलदार लखविंदर सिंह का पार्थिव शरीर गांव पहुंचा तो कोहराम मच गया। परिजन बिलख पड़े। बलिदानी के अंतिम दर्शन को उमड़े हजारों लोगों की आंख नम हो गई।
सिक्किम के लाचुंग में सोमवार को हुए भूस्खलन में पीलीभीत जिले के कलीनगर तहसील के गांव धुरिया पलिया निवासी सैनिक लखविंदर सिंह बलिदान हो गए।
लखविंदर को कुछ दिन पहले ही हंसी-खुशी से घर से विदा किया था, आज उसका हमेशा के लिए शांत चेहरा देखकर सभी रो पड़े। हर आंख नम थी। मासूम की चीखें भी गूंज रहीं थी। गम के पहाड़ को दबाकर मासूम बेटे को पत्नी रुपिंदर ने ढांढस बंधाया तो आमजन, अधिकारी और नेता अपने आंसुओं को रोक नहीं सके।
रुपिंदर ने पुत्र से कहा कि डैड (पिता) शेर था न। तू भी मेरा शेर है, चुप हो जा रोना नहीं... मां है। कुछ समय बाद ही बेटा भी मां को बिलखता देख समझाता दिखा। सिक्किम भूस्खलन में बलिदान हवलदार लखविंदर सिंह की पत्नी रुपिंदर कौर की आंखों का पानी दो दिन से नहीं थमा।
विज्ञापन
2 of 11
हवलदार लखविंदर सिंह का पार्थिव शरीर घर आने पर ग्रामीण और परिजन
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
बच्चों को संभालने की चुनौती भी साथ थी। दो दिन के इंतजार के बाद बुधवार सुबह 9:50 बजे पार्थिव देह घर पहुंचते ही चीख-पुकार मच गई। इस बीच रुपिंदर कौर भी खुद को संभाल न सकीं। रोते-रोत बेसुध हो गई। ढाई माह की बच्ची भी गोद में थी। वहीं, सात साल का पुत्र एकमजोत सिंह भी पिता के शांत चेहरे को देख रोता रहा। मां और बच्चों के लिपटकर रोने का दृश्य देख मौजूद लोगों की आंखें भी नम हो गईं।
विज्ञापन
3 of 11
पत्नी रुपिंदर मासूम बेटी को लेकर पति के अंतिम दर्शन करते हुए
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
आंसू पोंछकर बोला- एकमजोत... मां अब रोना नहीं
सात साल के मासूम एकमजोत ने अपनी मां रुपिंदर कौर के आंसू पोंछकर कहा कि मां अब रोना नहीं। मासूम कई बार अपनी मां को समझाता दिखा। कभी मां बेटे को चुप करा रही थीं, तो कभी बेटा मां को। यह दृश्य जिसने भी देखा रो पड़ा। एडीएम वित्त एवं राजस्व ने रुपिंदर से कहा कि बेटा और बेटी की ओर देखिए यही आपका सहारा बनेंगे।
4 of 11
पत्नी रुपिंदर और बच्चों को सांत्वना देते परिजन
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
बेटे ने फौजी बनने का किया वादा
अंतिम संस्कार के बाद रवाना होने से पूर्व सैन्य दल के जवान बलिदान सैनिक के परिवार से मिलने पहुंचे। इस दौरान दल का नेतृत्व करने वाले सैन्य अधिकारी अभिनव त्रिपाठी ने बलिदान हवलदार की पत्नी रुपिंदर कौर समेत परिजनों को ढांढस बंधाया। इस बीच अभिनव त्रिपाठी ने बलिदान सैनिक के सात साल के पुत्र एकमजोत सिंह से कहा, आपको फौजी बनना है। मेरी तरह वर्दी पहननी है। इस पर एकमजोत ने सिर हिलाया। सैन्य अधिकारी ने प्रोमिस करते हुए उसकी ओर हाथ बढ़ाया तो मासूम ने प्रोमिस बोलकर सैन्य अधिकारी से हाथ मिलाया। मासूम के जज्बे को देख सैन्य अधिकारी ने दुलार किया।
विज्ञापन
5 of 11
पत्नी रुपिंदर मासूम बेटी और बेटे को लेकर पति के अंतिम दर्शन करते हुए
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
बलिदान सैनिकों के नाम बने स्टेडियम
बलिदान सैनिक लखविंदर सिंह के परिजनों के अलावा ग्रामीणों का कहना है कि गांव के तीन सैनिक बलिदान हो चुके हैं, लेकिन गांव के रास्तों का हाल बदतर है। लोगों का कहना था कि बलिदान सैनिकों के गांव को जाने वाले मार्ग को बनाया जाए। साथ ही उनकी याद में स्टेडियम का निर्माण किया जाए। इससे क्षेत्र के लोग उनको याद रख सकें। लोगों का कहना है कि इसके लिए डीएम-एसपी के अलावा प्रभारी मंत्री बलदेव सिंह औलख और केंद्रीय राज्यमंत्री जितिन प्रसाद को भी पत्राचार भेजकर मांग की जाएगी।
विज्ञापन
6 of 11
हवलदार लखविंदर सिंह का पार्थिव शरीर घर आने पर ग्रामीण और परिजन
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
घर पहुंचा बलिदानी का पार्थिव शरीर, बिलख पड़े परिजन, हर आंख नम
सिक्किम के भूस्खलन में बलिदान हुए कलीनगर तहसील के गांव धुरिया पलिया निवासी हवलदार लखविंदर सिंह का पार्थिव शरीर गांव पहुंचा तो कोहराम मच गया। परिजन बिलख पड़े। बलिदानी के अंतिम दर्शन को उमड़े हजारों लोगों की आंख नम हो गई। परिजनों को ढांढस बंधाने पहुंचे लोग भी अपने आंसुओं को रोक नहीं सके।
विज्ञापन
7 of 11
पार्थिव शरीर को श्रद्धांजलि देते अधिकारी
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
बरेली की महार रेजिमेंट से आए सैन्य कर्मियों ने बलिदानी सैनिक को अंतिम सलामी दी। शाहजहांपुर से मद्रास रेजिमेंट के सैनिकों ने भी बलिदानी को सलामी दी। जिले के प्रभारी मंत्री बलदेव औलख भी बलिदानी के घर पहुंचे। अंतिम दर्शन कर उनके बलिदान को नमन किया। परिजनों को ढांढस बंधाया। एडीएम वित्त एवं राजस्व ऋतु पूनिया और एएसपी विक्रम दहिया ने भी बलिदानी हवलदार के घर पहुंचकर संवेदना व्यक्त की।
8 of 11
हवलदार लखविंदर सिंह का पार्थिव शरीर घर आया
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
अल्पसंख्यक आयोग के सदस्य परमिंदर सिंह ने भी बलिदानी के पार्थिव पुष्प चक्र अर्पित किया। पिता गुरदेव सिंह, मां गुरमीत कौर, बहन सुखप्रीत कौर, भाई पलविंदर सिंह, पत्नी रुपिंदर कौर, सात साल का मासूम पुत्र एकमजोत को रोता-बिलखता देख पीलीभीत, पूरनपुर, माधोटांडा, कलीनगर और आसपास गांवों से जुटे हजारों लोगों की आंखें नम हो गईं।
जिला प्रशासन देगा कृषि भूमि का पट्टा, आर्थिक सहायता जल्द दिलाने की पैरवी
बलिदानी लखविंदर सिंह के अंतिम दर्शन को पहुंची एडीएम वित्त एवं राजस्व ऋतु पूनिया ने पत्नी रुपिंदर कौर और माता-पिता व भाई को ढांढस बंधाया। परिवार को कृषि भूमि का पट्टा दिए जाने की बात कही। कहा कि जमीन का पट्टा भी अच्छी जगह पर दिया जाएगा। जहां खेती-किसानी हो सके। इस संबंध में उन्होंने कलीनगर तहसीलदार वीरेंद्र सिंह को निर्देशित भी किया। साथ ही राज्य सरकार की ओर से दी जाने वाली 50 लाख रुपये की सहायता राशि को जल्द दिलाने में प्रभावी पैरवी की बात भी कही।
10 of 11
तिरंगे को सीने से लगाकर फफक पड़ीं रुपिंदर
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
तिरंगे को सीने से लगाकर फफक पड़ीं रुपिंदर
बलिदानी सैनिक लखविंदर सिंह के पार्थिव शरीर के अंतिम संस्कार से पूर्व सैन्य अधिकारी ने पत्नी रुपिंदर कौर को तिरंगा दिया तो वह तिरंगे को सीने से लगाकर फफक पड़ीं। मासूम एकमजोत के आंसू भी बह निकले। भाई पलविंदर, पिता गुरदेव सिंह का भी रो-रोकर बुरा हाल था। बेटे के पार्थिव शरीर पर पुष्प चक्र अर्पित करने के बाद मां गुरमीत कौर को सगे-संबंधियों ने संभाला।
तिरंगे को सीने से लगाकर बिलख पड़ी बलिदानी की पत्नी
- फोटो : अमर उजाला
सिक्किम में हुए भूस्खलन में पीलीभीत के सैनिक का बलिदान
सिक्किम के लाचुंग में सोमवार को हुए भूस्खलन में जिले के कलीनगर तहसील के गांव धुरिया पलिया निवासी सैनिक लखविंदर बलिदान हो गए। गांव में सूचना पहुंची तो परिजन बदहवास हो गए। सांसद/ केंद्रीय राज्यमंत्री जितिन प्रसाद ने एक्स पर पोस्ट कर परिवार के प्रति संवेदनाएं व्यक्त की हैं। गांव धुरिया पलिया के प्रधान मनप्रीत ने बताया कि गांव निवासी गुरदेव का बेटा लखविंदर सिंह सिख रेजिमेंट में तैनात थे। इस समय उनकी तैनाती सिक्किम में थी। उनका एक सात वर्षीय बेटा और ढाई महीने की बेटी है।