आरोपी शहजाद अहमद
- फोटो : सोशल मीडिया
यूट्यूब से सीखा पुलिस अफसरों का अंदाज
पुलिस के मुताबिक, शहजाद के घर की तलाशी कराई तो कई वर्दियां मिलीं। इनमें किसी में होमगार्ड जैसे बैज लगे हैं तो कुछ में इंस्पेक्टर की तरह तीन सितारे लगे हैं। कुछ में सितारे सीओ की तरह चांदी कलर के हैं। उसने बताया है कि यूट्यूब देखने का शौक है। वह पुलिस अफसरों के टशन वाले वीडियो देखता था। वर्ष 2022 में वह कुछ समय बाहर रहा। तभी उसने ये वर्दियां सिलवाईं और खुद को इंस्पेक्टर के तौर पर प्रचारित करने लगा।