फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Navratri 2025: देवी मंदिरों में उमड़े भक्त, बरेली से लेकर खीरी तक आस्था का उल्लास; देखिए तस्वीरें

Mon, 22 Sep 2025 02:02 PM IST
मुकेश कुमार अमर उजाला नेटवर्क, बरेली

सार

शारदीय नवरात्र का शुभारंभ होने के साथ आस्था का उल्लास छा गया है। पहले दिन देवी मंदिर में भक्तों की भीड़ उमड़ी। भक्तों ने विधि विधान से मां दुर्गा के प्रथम अवतार शैलपुत्री का पूजन कर सुख-समृद्धि की कामना की। घरों में कलश स्थापना की गई। 
विज्ञापन
1 of 5
लखीमपुर के संकटा देवी मंदिर में पूजा करते भक्त - फोटो : संवाद
शारदीय नवरात्र के पहले दिन देवी मंदिरों में भक्तों की भीड़ उमड़ी। मां शैलपुत्री की पूजा करने के लिए सोमवार को सुबह से ही भक्त मंदिरों में गंगा जल, पुष्प, फल, धूप बत्ती आदि पूजन सामग्री के साथ पहुंचे। भक्तों ने उपवास रख मातारानी के दरबार में पहुंच माथा टेका और मन्नौती मांगी। मंदिरों में अधिक भीड़ होने के चलते श्रद्धालुओं को पूजा अर्चना के लिए कतारबद्ध होना पड़ा। बरेली के नवदुर्गा मंदिर साहूकारा और चौरासी घंटा मंदिर में सोमवार को सुबह छह बजे से ही भक्तों की कतार लग गई। शाहजहांपुर, बदायूं, पीलीभीत और लखीमपुर खीरी के प्रमुख देवी मंदिरों में भी भक्तों की भीड़ देखी गई। 
विज्ञापन

2 of 5
शाहजहांपुर के देवी मंदिर में उमड़े भक्त - फोटो : संवाद
शाहजहांपुर के मंदिरों में रही भीड़ 
शाहजहांपुर के बाबा विश्वनाथ मंदिर, बाबा बनखंडीनाथ मंदिर, चौकसीनाथ मंदिर, शिवमंदिर, त्रिलोकीनाथ मंदिर, जेल रोड व तारीन जलालनगर स्थित शिव मंदिर, संकट मोचन आदि मंदिरों में श्रद्धालुओं की बड़ी संख्या में भीड़ रही। मंदिरों में मेले जैसा माहौल देखने को मिला। मंदिरों के बाहर पूजा-अर्चना से संबंधित सामग्री की बिक्री को दुकानें लगी दिखाई दीं। दुकानों पर देवरत्न, नारियल, चुनरी, जौ, तिल, मिठाई एवं मां दुर्गा की आकर्षक मूर्तियां, पोस्टर की बिक्री हुई। सुरक्षा की दृष्टि से मंदिरों पर बड़ी संख्या में पुलिस बल तैनात रहा।
विज्ञापन

3 of 5
देवी शक्ति पीठ नगला मंदिर में उमड़े भक्त - फोटो : संवाद
बदायूं के देवी शक्ति पीठ नगला मंदिर में उमड़े भक्त
बदायूं के देवी शक्ति पीठ नगला मंदिर में सोमवार सुबह से श्रद्धालुओं का पहुंचना शुरू हो गया। मंदिर के बाहर भक्तों की लंबी लाइन लगी रही। भक्त अपनी बारी का इंतजार करते रहे। नंबर आने पर भक्तों ने मातारानी शैलपुत्री के दर्शन किए। मंदिर कमेटी की ओर से सुबह पांच बजे ही मंदिर के कपाट श्रद्धालुओं के लिए खोल दिए गए थे। इसके साथ ही कुछ मंदिरों में भारी भीड़ के मद्देनजर सुरक्षा व्यवस्था के व्यापक इंतजाम किए गए। इसके अलावा ओवरब्रिज के नीचे स्थित माता रानी के मंदिर पर भी भक्तों की भीड़ लगी रही है। 

4 of 5
यशवंतरी देवी मंदिर में पूजा करते भक्त - फोटो : संवाद
पीलीभीत के देवी मंदिरों में गूंजे जयकारे
पीलीभीत के प्राचीन माता यशवंतरी देवी मंदिर में सुबह पांच बजे से ही भक्तों की कतार लग गई। श्रद्धालुओं ने फूल, फल, चुनरी चढ़ाकर माता की आराधना की। दुर्गा सप्तशती का पाठ किया। अन्य धार्मिक अनुष्ठान भी शुरू हो गए। बीसलपुर के देवीस्थान मंदिर, जहानाबाद के देवीस्थान, पूरनपुर, बिलसंडा आदि के माता मंदिरों में भी सुबह से भक्तों की भीड़ उमड़ी। उधर, नवरात्र के पहले दिन से बाजार में भी रौनक बढ़ गई है। फल और मेवे के साथ ही अन्य सामान की खरीदारी भी की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
संकटा देवी मंदिर में लगी भक्तों की कतार - फोटो : संवाद
प्राचीन संकटा देवी मंदिर में उमड़ी भीड़ 
लखीमपुर खीरी में शहर स्थित प्राचीन संकटा देवी मंदिर में सुबह से ही श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ पड़ी। माता के जयकारे लगाते हुए भक्त कतार में लगकर दर्शन-पूजन करते दिखाई दिए। मंदिर परिसर में घंटा-घड़ियाल की गूंज से भक्तिमय वातावरण बना रहा। महिलाएं व बच्चे पारंपरिक परिधानों में सजधज कर मां दुर्गा की आराधना करने पहुंचे। भक्तों ने माता के चरणों में नारियल, चुनरी, फूल और प्रसाद अर्पित कर परिवार की सुख-समृद्धि की कामना की। मंदिर प्रबंधन ने सुरक्षा व व्यवस्थाओं को लेकर विशेष इंतजाम किए। वहीं, पुलिस बल भी श्रद्धालुओं की सुविधा और सुरक्षा के लिए मुस्तैद रहा।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें