उत्तर प्रदेश के बरेली जिले में सात हुक्का बार और कैफे सील किए गए हैं। पुलिस ने तीन महिलाओं समेत 12 को गिरफ्तार किया है। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।
विज्ञापन
1 of 8
पुलिस ने बृहस्पतिवार रात की थी कार्रवाई
- फोटो : अमर उजाला
बरेली के शहर के पॉश इलाके डीडीपुरम में कैफे की आड़ में न केवल हुक्का बार चल रहे हैं, बल्कि शराब भी परोसी जा रही है। बृहस्पतिवार रात आठ बजे से पुलिस और आबकारी विभाग की टीम ने यहां कार्रवाई शुरू की जो शुक्रवार तड़के पांच बजे तक जारी रही। इस दौरान नायब तहसीलदार विधिक कुमार सिंह ने सात हुक्का बार और कैफे सील किए।
तीन महिलाओं और नौ पुरुषों को गिरफ्तार किया गया। नौ हुक्का, 10 बोतल अंग्रेजी शराब और 11 मोबाइल फोन बरामद किए गए हैं। आबकारी निरीक्षक सुधांशु चौधरी ने 12 नामजद और तीन अज्ञात के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है।
सबसे पहले वी-लव कैफे पर छापा
आबकारी निरीक्षक सुधांशु चौधरी ने बताया कि बृहस्पतिवार रात किसी ने पुलिस की गोपनीय हेल्पलाइन पर कॉल करके डीडीपुरम इलाके में कैफे की आड़ में हुक्का बार संचालित होने की जानकारी दी। पुलिस की सूचना पर वह भी अपनी टीम के साथ मौके पर पहुंचे। सबसे पहले वी-लव कैफे पर छापा मारा। यहां दो बोतल अंग्रेजी शराब, दो हुक्का बरामद कर मनी सक्सेना और दानिश सक्सेना को हिरासत में लिया गया। इसके बाद डेटली कैफे से दो हुक्का और तीन बोतल शराब मिली। आरती तिवारी, रुचि पासवान, आदित्य शर्मा, अंश तिवारी, आदित्य शर्मा व अमरजीत को रात 1:35 बजे हिरासत में लिया गया।
विज्ञापन
3 of 8
कैफे से बरामद हुए हुक्का
- फोटो : अमर उजाला
तीन हुक्का व तीन बोतल शराब बरामद
इसके बाद टीम रात 2:10 बजे कोजी कैफे पर पहुंची। वहां से दो हुक्का व दो बोतल शराब मिली। कामेश जायसवाल और अंकित को हिरासत में लिया गया। इसके बाद 3:05 बजे फुटपाथ कैफे पर छापा मारकर तीन हुक्का व तीन बोतल शराब बरामद कर पार्थ खन्ना, क्षितिज सक्सेना व विशाल को हिरासत में लिया गया। कार्रवाई होती देखकर आसपास के कैफे संचालक कैफे बंद करके भाग गए। सूचना पर प्रशासनिक टीम भी आ गई। नायब तहसीलदार विधिक कुमार सिंह ने सात हुक्का बार को सील कर दिया। आरोपी अवैध रूप से हुक्का और शराब परोस रहे थे। उनके खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई गई है।
4 of 8
हुक्का बार में टेबल पर रखा हुक्का
- फोटो : अमर उजाला
राष्ट्रीय हनुमान दल से निष्कासित की गईं आरती तिवारी
हुक्का बार और अवैध रूप से शराब परोसने के आरोप में गिरफ्तार आरती तिवारी काफी रौब से रहती थी। उसने अपने बेटे अंश तिवारी (18) को भी इस गलत धंधे में साथ लगा रखा था। अक्सर गले में भाजपा का पटका डालकर चलने वाली आरती तिवारी पार्टी के कार्यक्रमों में भी बढ़-चढ़ का हिस्सा लेती थी। वह राष्ट्रीय हनुमान दल महिला मोर्चा की जिलाध्यक्ष थी। बृहस्पतिवार को उसकी गिरफ्तारी के बाद राष्ट्रीय हनुमान दल के जिलाध्यक्ष देवदत्त शर्मा ने उसे दल से निष्कासित कर दिया।
विज्ञापन
5 of 8
कैफे के अंदर जांच करते एसपी सिटी
- फोटो : अमर उजाला
चर्चित मनी सक्सेना, कई लोगों को फंसाया
मनी सक्सेना भी काफी चर्चित महिला है। वह कई लोगों को फंसा चुकी है। अपने पति मनमोहन को हत्या के मामले में जेल भिजवा चुकी है। मनी सक्सेना और आरती तिवारी दोनों आपस में सहेलियां हैं। दोनों पास-पास ही हुक्का बार चलवाती थीं। दानिश सक्सेना काफी समय से मनी के नजदीक था। छह माह पहले दानिश की पत्नी ने इसका विरोध किया तो सुभाषनगर इलाके में मनी सक्सेना ने रोड पर ही उसकी पिटाई कर दी थी। इसका वीडियो भी वायरल हुआ था। मामले थाने भी पहुंचा था। वह सफेदपोशों से अपनी नजदीकी का दावा कर लोगों को धमकाती भी थी।
विज्ञापन
6 of 8
ये कैफे किए गए सील
- फोटो : अमर उजाला
ये कैफे किए गए सील
वी-लव कैफे, डेडली कैफे, कोजी कैफे, फुटपाथ कैफे, डाउन टाउन कैफे, वक्फ कैफे, बूम रंग कैफे।
विज्ञापन
7 of 8
पुलिस की गिरफ्त में आरोपी
- फोटो : अमर उजाला
इनकी हुई गिरफ्तारी
प्रेमनगर थाना क्षेत्र के भूड़ मोहल्ले की मनी सक्सेना, इज्जतनगर थाने के वीर सावरकर नगर की रहने वाली आरती तिवारी, आदित्य शर्मा, अंश तिवारी, सुभाषनगर थाने के पटेल विहार निवासी दानिश सक्सेना, थाना प्रेमनगर के मुंडका सी 34 निवासी अमरजीत, इज्जतनगर थाने के परतापुर चौधरी की हरने वाली रुचि पासवान, थाना बारादरी के संजय नगर निवासी अंकित, प्रेमनगर थाने के शाहबाद दीवानखाना निवासी पार्थ खन्ना, थाना प्रेमनगर के राजेंद्रनगर ई-ब्लॉक निवासी क्षितिज सक्सेना, थाना कैंट के बुखारा निवासी विशाल और पीलीभीत के थाना सुनगढ़ी के राजबाग कॉलोनी निवासी कामेश जायसवाल को गिरफ्तार किया गया है।
गोपनीय हेल्पलाइन पर मिली सूचना के आधार पर प्रेमनगर थाना क्षेत्र के डीडीपुरम में पुलिस और आबकारी विभाग की टीम ने अवैध हुक्का बार पर कार्रवाई करते हुए तीन महिलाओं समेत 12 लोगों को हिरासत में लिया है। रिपोर्ट दर्ज कर सभी के खिलाफ कार्रवाई की जा रही है। - मानुष पारीक, एसपी सिटी