फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रात है, पेट्रोल नहीं मिलेगा...: पंप पर तेल डालने को लेकर हुआ विवाद, सेल्समैन ने मार दी कारोबारी को गोली

Mon, 10 Oct 2022 12:31 PM IST
शाहरुख खान अमर उजाला नेटवर्क, बरेली
विज्ञापन
1 of 5
अस्पताल में कारोबारी के दोस्त और पुलिस - फोटो : अमर उजाला
उत्तर प्रदेश के बरेली जिले के फरीदपुर के केसरपुर के पास स्थित पेट्रोल पंप पर रविवार देर रात करीब 11 बजे तेल डालने को लेकर पंप के सेल्समैन ने लखनऊ के रहने वाले कारोबारी को गोली मार दी। वारदात को अंजाम देने के बाद आरोपी सेल्समैन फरार हो गया। कारोबारी अरविंद द्विवेदी (42) को सीएचसी ले जाया गया गया। जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। लखनऊ के वसंत कुंज के निवासी अरविंद स्टीम प्लेसमेंट कंपनी चलाते हैं। रविवार देर रात वह मुरादाबाद से अपने दोस्त रिटायर्ड पीसीएस अधिकारी विनीत श्रीवास्तव, कंपनी में कार्यरत शुभम वाजपेयी व हनी के साथ कार से लखनऊ लौट रहे थे। ये लोग दो कारों में सवार थे। शुभम ने बताया बरेली-लखनऊ राष्ट्रीय राजमार्ग पर केसरपुर के पास पेट्रोल पंप पर कार में तेल डलवाने के लिए वह रुके। 

 
विज्ञापन

2 of 5
फाइल फोटो - फोटो : amar ujala
यहां अरविंद ने सेल्समैन से तेल डालने के लिए कहा तो सेल्समैन ने रात के 11 : 00 बजे का समय बताते हुए तेल डालने से मना कर दिया। 

 
विज्ञापन

3 of 5
फाइल फोटो - फोटो : सोशल मीडिया
इसी बात पर सेल्समैन व अरविंद के बीच विवाद शुरू हो गया। तभी सेल्समैन ने बंदूक निकाल कर अरविंद के सीने में गोली मार दी। गोली अरविंद के सीने पर दाहिनी ओर लगी। गोली लगते ही वहां पर भगदड़ मच गई। 

 

4 of 5
फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला
सूचना पर पहुंची पुलिस अरविंद को अस्पताल ले गई। यहां डॉक्टरों ने उन्हें देखने के बाद मृत घोषित कर दिया। उनकी पत्नी रीमा को घटना की सूचना दे दी गई है। 


 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
फाइल फोटो
अरविंद द्विवेदी के दो बेटी एक बेटा है। पुलिस ने शव का पंचनामा भर पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। सीओ गौरव सिंह ने बताया कि सेल्समैन की गिरफ्तारी के लिए दबिश दी जा रही है। दो लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है।
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें