फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रूस-यूक्रेन जंग: वैदिक पंचांग में एक वर्ष पहले ही कर दी गई थी युद्ध की भविष्यवाणी

Sun, 27 Feb 2022 06:56 PM IST
Vikas Kumar अमर उजाला नेटवर्क, बरेली

सार

पंचांगों की मानें तो आने वाले दिन और भी तनावपूर्ण रहने वाले हैं, जबकि दूसरी ओर भारत की ग्रह स्थिति बेहद मजबूत है। ग्रहों का यह बदलाव भारत के पक्ष में है। इससे भारत विश्व में बड़ी शक्ति बनकर उभरता दिखाई दे रहा है।
विज्ञापन
1 of 4
रूस-यूक्रेन युद्ध - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

2 of 4
यूक्रेन ने पकड़े रूस के सैनिक - फोटो : witter/DmytroKuleba
ज्योतिषाचार्य मिश्र के अनुसार जब ग्रह अपना स्थान बदलते हैं तो दो-तीन दिन पहले ही अपना प्रभाव दिखाने लगते हैं। यही कारण है कि 26 फरवरी को मकर राशि में शनि के साथ मंगल ग्रह पहुंचे। इससे तीन दिन पूर्व ही इन ग्रहों ने अपना प्रभाव दिखाना शुरू कर दिया था और यूक्रेन-रूस के बीच युद्ध 26 फरवरी से तीन दिन पूर्व ही आरंभ हो गया। इसे लेकर सोशल मीडिया पर पंचांगों में लिखा आलेख इन दिनों खूब वायरल हो रहा है। 
विज्ञापन

3 of 4
यूक्रेन से रवाना होने वाले भारतीय विद्यार्थी। - फोटो : संवाद
भारत बनेगा शक्ति 
पंचांगों की मानें तो आने वाले दिन और भी तनावपूर्ण रहने वाले हैं, जबकि दूसरी ओर भारत की ग्रह स्थिति बेहद मजबूत है। ग्रहों का यह बदलाव भारत के पक्ष में है। इससे भारत विश्व में बड़ी शक्ति बनकर उभरता दिखाई दे रहा है।
विज्ञापन

4 of 4
रूस-यूक्रेन युद्ध - फोटो : ANI
मकर राशि में शनि का प्रवेश कराता रहा है उथल-पुथल 
ज्योतिषाचार्य पंडित मुकेश मिश्र ने बताया कि मकर राशि में शनि का गोचर हमेशा कष्टकारी रहता है। भारत के मामले में अगर गौर किया जाए तो शनि का मकर राशि में प्रवेश हमेशा ही परेशानी वाला रहा है। शनि का मकर राशि में गोचर का असर विश्व में भी देखने को मिलता है। इस गोचर में रोग बढ़ते हैं, युद्ध, अराजकता के साथ महंगाई भी तेजी से बढ़ती है। यह स्थिति 1962 के अलावा 1992-93 में उत्पन्न हुई थी। गत वर्ष 2020 में शनि देव का मकर राशि में प्रवेश करते ही भारत-चीन के मध्य विवाद हुआ था। अब 26 फरवरी, 2022 को शनि के साथ मंगल ग्रह का आना यानी अंगारक योग जान-माल के लिए और ज्यादा घातक होता है। इससे अराजकता के साथ हिंसा, रक्तपात, प्राकृतिक आपदाएं बढ़ सकती हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें