फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bareilly Triple Murder: सामने आई कटरी कांड की असली वजह, इसलिए हुई थी ताबड़तोड़ फायरिंग

Mon, 16 Jan 2023 03:06 PM IST
मुकेश कुमार अमर उजाला ब्यूरो, बरेली
विज्ञापन
1 of 5
आरोपी सुरेश प्रधान और परमवीर सिंह - फोटो : अमर उजाला
बरेली के थाना फरीदपुर क्षेत्र में रामगंगा की कटरी में हुए तिहरे हत्याकांड की असली कहानी धीरे-धीरे सामने आ रही है। अनीता देवी की एफआईआर, सुरेश प्रधान गुट के गिरफ्तार किए गए लोगों के बयान और पुराने घटनाक्रम को जोड़कर देखें तो पता चलता है कि हमला एकतरफा नहीं था। 

सुरेध प्रधान की भारी अनीता देवी की रिपोर्ट के मुताबिक उनके परिवार की जमीन पर परमवीर सिंह ने कब्जा कर रखा है। उन्होंने तार व खंभे तोड़ दिए थे। सूचना पर पहुंचे उनके जेठ सुरेश ने तार सही करने को कहा तो मैनेजर खजांचीलाल शर्मा ने परमवीर को कॉल की। थोड़ी देर में परमवीर के पिता धर्म सिंह समेत कई हथियारबंद लोग वहां पहुंचे और गुल मोहम्मद उर्फ गोलू पंखिया को काट डाला। परमवीर गुट के एक सरदार ने उनके जेठ सुरेश को पकड़ लिया। धर्म सिंह आदि ने फरसे से उन पर वार किए। मजबूरी में उनके गुट के लोगों ने फायरिंग की और उनके जेठ को बचाकर ले आए।
विज्ञापन

2 of 5
आरोपी सुरेश प्रधान - फोटो : अमर उजाला

अनीता की ओर से लिखाई गई रिपोर्ट में बताया गया है कि जब उनके जेठ अपने पक्ष के साथ भाग रहे थे तो परमवीर सिंह गुट के लोगों ने उन पर फायरिंग की। इसमें गोली एक व्यक्ति को लगी। जबकि एक आरोपी से तमंचा छीनकर रविंद्र सिंह ने फायर किया तो गोली दूसरे व्यक्ति को जा लगी।

विज्ञापन

3 of 5
पुलिस ने छह आरोपियों को भेजा जेल - फोटो : अमर उजाला

जेल भेजे गए छह आरोपी

सुरेश प्रधान के बेटे विपिन तोमर, विकास तोमर, प्रधान के करीबी सूरजपाल, सूरजपाल के तीन बेटे अजय, संजय व राहुल को फरीदपुर पुलिस ने जेल भेज दिया। विपिन ने बताया कि पिता, चाचा-ताऊ व उनके साथियों की जमीन पर परमवीर सिंह ने कब्जा कर रखा था। 

4 of 5
इसी खेत में हुई थी फायरिंग - फोटो : अमर उजाला
मुकेश यादव व रामनरेश यादव के जरिए उनकी आगरा के सुभाष पाठक व वीरेंद्र पाठक से मुलाकात हुई। सरदार पक्ष ने उनकी जमीन भी कब्जा रखी थी। सभी लोग हथियार लेकर धमकाने की योजना बनाकर खेत पर पहुंचे। वहां गन्ना काट रहे लोगों को भगाने की कोशिश की तो उन लोगों ने गोलियां चला दीं।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
कटरी कांड - फोटो : अमर उजाला
फरीदपुर क्षेत्र के गांव गोविंदपुर में बुधवार शाम को हुई अंधाधुंध फायरिंग में परमवीर सिंह के दो सेवादारों परविंदर और देवेंद्र सिंह की मौत हो गई थी। सुरेश प्रधान गुट का गुल मोहम्मद मारा गया था। सुरेश प्रधान को भी गंभीर चोटें आई थीं। दोनों पक्षों ने एक-दूसरे पर आरोप लगाते हुए मुकदमे दर्ज कराए हैं। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें