फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP: शादी का प्रस्ताव ठुकराने से था नाराज, चार दिन तक रची साजिश, फिर किया कशिश का कत्ल; चार दिन से सोया न सागर

Thu, 16 Jul 2026 11:11 AM IST
Sharukh Khan अमर उजाला नेटवर्क, पीलीभीत

सार

पीलीभीत में राजकीय मेडिकल कॉलेज में पैरामेडिकल छात्रा की हत्या में चौंकाने वाला खुलासा हुआ है। आरोपी शादी का प्रस्ताव ठुकराए जाने से नाराज था। उसने चार दिनों तक हत्या की साजिश रची। जिस दिन हत्या की, उस दिन भी आरोपी ने छात्रा को सीटी स्कैन रूम में मनाने की कोशिश की थी।
विज्ञापन
1 of 14
pilibhit murder - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स
पीलीभीत में राजकीय मेडिकल कॉलेज में पैरामेडिकल छात्रा कशिश पटेल (22) की हत्या के मामले में पुलिस ने बड़ा खुलासा किया है। गिरफ्तार आरोपी सागर सिंह ने कबूल किया है कि शादी का प्रस्ताव ठुकराए जाने से वह नाराज था। उसने चार दिनों तक हत्या की साजिश रची। पुलिस पूछताछ में कानपुर निवासी सागर ने वह एक हफ्ते से बरेली निवासी कशिश को मनाने की कोशिश कर रहा था, लेकिन वह उसे नजरअंदाज कर रही थी। 

इससे गुस्सा होकर वो मौके की तलाश में जुट गया। मंगलवार सुबह सीटी स्कैन रूम में छात्रा को अकेला पाकर सागर ने आखिरी बार उसे मनाने की कोशिश की, लेकिन कशिश ने बात करने से भी मना कर दिया और शोर मचाने लगी। तैश में आकर सागर ने कशिश के सीने और पेट पर चाकू से ताबड़तोड़ वार किए। 

विज्ञापन

2 of 14
जिला अस्पताल के सीटी स्कैन कक्ष में कशिश पटेल की हत्या - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
चार दिन से नहीं सोया
पुलिस की पूछताछ में सागर ने कबूल किया कि वह चार दिनों से लगातार उसका पीछा कर रहा था। इन चार दिनों में वह एक पल के लिए भी नहीं सोया, बस उसी के बारे में सोचता रहा। फिर तय कर लिया था कि अगर वह उसकी नहीं हुई तो उसे किसी और की भी नहीं होने देगा।

 
विज्ञापन

3 of 14
कशिश पटेल की हत्या के बाद जिला अस्पताल में जांच के लिए पहुंची पुलिस - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
अस्पताल परिसर में हजारों की भीड़, न पूछताछ न कोई जांच के इंतजाम
पीलीभीत में पैरामेडिकल छात्रा कशिश की हत्या के बाद जिला अस्पताल की सुरक्षा व्यवस्था को लेकर उठे सवालों के बीच बुधवार को हालात चौंकाने वाले मिले। घटना के महज 24 घंटे बाद ही अस्पताल में सुरक्षा फिर पुराने ढर्रे पर लौटती दिखी। मुख्य प्रवेश द्वारों के अलावा अन्य द्वार से मरीज और तीमारदारों की भीड़ आती जाती रही, लेकिन जांच के नाम पर न तो कोई पूछताछ, न ही कोई चेकिंग की गई। 

 

4 of 14
जिला अस्पताल पार्क में धरना देते छात्र-छात्राएं - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
संवाद न्यूज एजेंसी की पड़ताल में सुरक्षा के कई स्तरों पर गंभीर लापरवाही सामने आई। हत्या के बाद माना जा रहा था कि प्रशासन सुरक्षा व्यवस्था को पूरी तरह चाक-चौबंद करेगा। बुधवार को स्थिति इसके बिल्कुल विपरीत नजर आई। अस्पताल परिसर का जायजा लिया तो सुरक्षा व्यवस्था केवल औपचारिकता तक सीमित दिखाई दी। 
विज्ञापन

5 of 14
छात्रा कशिश पटेल की हत्या के बाद अस्पताल में पुलिस और अन्य स्टाफ - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
सुरक्षाकर्मी अपनी ड्यूटी पर जरूर मौजूद थे, लेकिन कहीं भी ऐसी सतर्कता नहीं दिखी, जिससे लगे कि एक दिन पहले हुई बड़ी वारदात से कोई सबक लिया गया है। अस्पताल के विभिन्न प्रवेश मार्गों से लोग बिना किसी रोक-टोक के अंदर आते-जाते रहे। न बैग की जांच हुई, न एप्रन पहने छात्रों की तलाशी ली गई और न ही संदिग्ध गतिविधियों पर विशेष नजर रखी गई। सुरक्षा कर्मी सिर्फ मरीजों की अधिक मौजूदगी वाले स्थानों पर उन्हें कतार में लगाते दिखाई दिए।
 
विज्ञापन

6 of 14
कशिश पटेल की हत्या के बाद मौके पर पहुंची पुलिस - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
ओपीडी गेट पर सबसे बड़ी चूक
जिला अस्पताल का ओपीडी ब्लॉक सबसे अधिक भीड़ वाला और संवेदनशील क्षेत्र माना जाता है। यहां एक युवक कंधे पर बैग लटकाकर बिना किसी जांच के अंदर चला गया। उसके पीछे मुंह ढके एक युवती भी अस्पताल में प्रवेश करती दिखी। जिस स्थान पर हर आने-जाने वाले की निगरानी होनी चाहिए थी, वहां सुरक्षाकर्मी ही मौजूद नहीं मिले। इससे सुरक्षा व्यवस्था की गंभीर खामियां उजागर हुईं।

 
विज्ञापन

7 of 14
कशिश पटेल की हत्या के बाद मौके पर पहुंची पुलिस - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
बैग की जांच छोड़ रास्ता बताते रहे गार्ड
नए 200 बेड अस्पताल परिसर में एक व्यक्ति हाथ में बैग लेकर ओपीडी की ओर बढ़ता दिखाई दिया। मौके पर मौजूद सुरक्षाकर्मी ने उससे बैग की जांच करने के बजाय केवल रास्ता बताया और उसे आगे जाने दिया। जबकि हालिया घटना के बाद सबसे पहले बैग और सामान की जांच पर विशेष ध्यान दिया जाना चाहिए था।

 

8 of 14
पुलिस की गिरफ्त में आरोपी - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
जिस एप्रन में छिपा था चाकू, उसी पर नहीं रही नजर
हत्याकांड में आरोपी सागर सिंह एप्रन में चाकू छिपाकर अस्पताल पहुंचा था। इसके बावजूद अगले ही दिन एप्रन लेकर आने वाले पैरामेडिकल छात्रों की कोई जांच नहीं हुई। छात्र सामान्य रूप से अस्पताल में प्रवेश करते रहे, लेकिन किसी सुरक्षाकर्मी ने उन्हें रोककर एप्रन या सामान की तलाशी लेना जरूरी नहीं समझा।
 

9 of 14
कुर्सी पर लगा खून - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
न मेटल डिटेक्टर न ही बैगेज स्कैनर की सुविधा
ओपीडी के मुख्य गेट के अलावा जनरल वार्ड और इमरजेंसी की ओर से भी लोग आसानी से अस्पताल में प्रवेश करते रहे। अस्पताल में अब भी न मेटल डिटेक्टर है और न ही बैगेज स्कैनर जैसी आधुनिक सुरक्षा व्यवस्था। हत्याकांड से दस दिन पूर्व बनाई गई पुलिस चौकी पर भी सक्रिय निगरानी नजर नहीं आई। अधिकांश सुरक्षाकर्मी केवल भीड़ को व्यवस्थित कराने तक सीमित रहे।

 

10 of 14
कशिश पर हमले के बाद गार्ड ने आरोपी को पकड़ा - फोटो : वीडियो ग्रैब
जिला अस्पताल की सुरक्षा व्यवस्था को और मजबूत करने के निर्देश दिए गए हैं। सभी सुरक्षाकर्मियों को अतिरिक्त सतर्कता बरतने और निगरानी बढ़ाने के लिए कहा गया है। भविष्य में ऐसी घटना की पुनरावृत्ति न हो, इसके लिए आवश्यक कदम उठाए जा रहे हैं।- डॉ. एसपी सिंह, अधीक्षक, जिला अस्पताल

11 of 14
कशिश को देखकर सीटी स्कैन रूम से बाहर निकलता आरोपी सागर - फोटो : वीडियो ग्रैब
पैरामेडिकल की छात्रा की हत्या
पीलीभीत के जिला अस्पताल के सीटी स्कैन कक्ष में मंगलवार सुबह एक पैरामेडिकल छात्र ने अपनी सहपाठी पर चाकू से ताबड़तोड़ हमला कर दिया। गंभीर रूप से घायल छात्रा कशिश पटेल (20) को बरेली के एक निजी मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया जहां उसकी मौत हो गई।

 

12 of 14
कशिश पटेल की हत्या के बाद साथी नर्स से पूछताछ करती पुलिस - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
कशिश को बचाने आई स्टाफ नर्स निधि पर भी आरोपी सागर सिंह ने हमला कर दिया। हाथ में चाकू लगने से वह घायल हो गईं। पुलिस अधीक्षक सुकीर्ति माधव ने बताया कि कानपुर के रहने वाले आरोपी सागर सिंह को हिरासत में ले लिया गया है और उससे पूछताछ की जा रही है।

 

13 of 14
कशिश पटेल की फाइल फोटो - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
शुरुआती जांच के मुताबिक यह हमला कथित एकतरफा प्यार से जुड़े विवाद का नतीजा लगता है। पूरा मामला सीसीटीवी में कैद है। एसपी ने कहा कि बरेली में भुता के गांव केसरपुर निवासी कशिश पुत्री रोहिताश कुमार मेडिकल कॉलेज में सीटी स्कैन की प्रथम वर्ष की छात्रा थी। 

 
विज्ञापन

14 of 14
आरोपी सागर - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
ट्रेनिंग के लिए सुबह वह जिला अस्पताल के सीटी स्कैन कक्ष में आई थी। तभी सागर ने उस पर हमला कर दिया। शहर के चौक बाजार निवासी नर्स निधि भी घायल हो गईं। वारदात के दौरान ही सुरक्षाकर्मियों ने चाकू छीनकर आरोपी को पकड़ लिया। वारदात के बाद कॉलेज में हाई अलर्ट घोषित कर दिया गया। मरीजों का इलाज भी प्रभावित हुआ।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें