फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP News: बाइक मिस्त्री ने बनाया ऐसा जुगाड़ वाहन, सड़क पर गुजरा तो देखते रह गए लोग; देखें तस्वीरें

Wed, 09 Oct 2024 06:31 PM IST
मुकेश कुमार संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत
विज्ञापन
1 of 5
देसी जुगाड़ वाहन पर बैठे लोग - फोटो : अमर उजाला
हमारे देश में देसी जुगाड़ का कोई तोड़ नहीं है। कोई चीज बिगड़ जाए तो उसे जुगाड़ से ठीक कर लिया जाता है या बेकार कबाड़ को देसी जुगाड़े से उपयोगी बना लिया जाता है। आए दिन इस तरह के मामले भी सामने आते रहते हैं। उत्तर प्रदेश के पीलीभीत में ऐसा ही मामला बुधवार को टनकपुर हाईवे पर देखने को मिला। हाईवे पर सरपट एक जुगाड़ वाहन दौड़ता दिखाई दिया। जिसने भी देखा वह उसको देखते रह गया और जुगाड़ बनाने वाले की तारीफ करता नजर आया। इस तरह का जुगाड़ जिले में पहली बार देखे जाने से कौतुहल बना रहा। 
Trending Videos
विज्ञापन

2 of 5
देसी जुगाड़ वाहन पर बैठे लोग - फोटो : अमर उजाला
बरखेड़ा ब्लाक क्षेत्र के गांव शिवनगर के रहने वाले छिद्दमी लाल बाइक मिस्त्री हैं। उन्होंने अपने हुनर से इस वाहन को तैयार किया। उन्होंने बताया कि इस जुगाड़ में दो मोटरसाइकिलों को जोड़कर बनाया है। एक बार में 25 कुंतल तक वजन ढोया जा सकता है। 
विज्ञापन

3 of 5
बाइक मिस्त्री छिद्दमी लाल - फोटो : अमर उजाला
छिद्दमी लाल ने बताया कि जुगाड़ वाहन बनाने में करीब दो साल की कड़ी मेहनत लगी। वह इसका उपयोग कृषि कार्य के लिए करते हैं। इतना ही नहीं, गांव में वाहन उपलब्ध न होने पर आपातकालीन स्थिति में इसे लोगों की सेवा में भी लगते हैं। 

4 of 5
देसी जुगाड़ वाहन पर बैठे लोग - फोटो : अमर उजाला
उन्होंने बताया कि अभी फिलहाल एक मोटरसाइकिल ही इसमें चला रहे हैं। बाकी अधिक वजन होने पर दोनों मोटरसाइकिल स्टार्ट कर लेते हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
देसी जुगाड़ वाहन पर बैठे लोग - फोटो : अमर उजाला
बुधवार को अपने परिवार के कुछ लोगों को मेडिकल कॉलेज लेकर आए थे। वाहन जैसे ही मेडिकल कॉलेज में आकर रुका तो देखने वालों की भीड़ लग गई। हर कोई इस जुगाड़ वाहन को अचरज भरी नजरों से देख रहा था।
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें