फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP: भाजपा नेता के भतीजे के घर में निकला अजीब जीव, जिसे देखकर उड़े सबके होश; जानिए क्या है ये बला

Sun, 09 Jun 2024 05:23 PM IST
मुकेश कुमार संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहांपुर
विज्ञापन
1 of 5
Monitor Lizard - फोटो : अमर उजाला
शाहजहांपुर के जलालाबाद में छिपकली प्रजाति का काफी बड़े आकार वाला जीव देखा गया। भाजपा नेता गोपाल मोहन द्विवेदी के भतीजे अतुल द्विवेदी के मकान में घुसे इस जीव को देखकर परिजनों के होश फाख्ता हो गए। करीब आधा घंटा बाद जीव को कब्जे में लेकर वन विभाग के हवाले कर दिया गया। उसे जंगल में छोड़ दिया गया। 

जलालाबाद के मोहल्ला ब्रह्मनान में अतुल द्विवेदी का मकान है। रविवार दोपहर करीब दो बजे डेढ़ मीटर की लंबाई वाला छिपकली प्रजाति का जीव मकान की बैठक में मौजूद था। अचानक अतुल की नजर वहां रेंग रहे जीव पर पड़ी, जिसे देख उनकी चीख निकल गई। शोर शराबा करने पर तमाम पड़ोसी भी इकट्ठा हो गए। 
विज्ञापन

2 of 5
Monitor Lizard - फोटो : अमर उजाला
फर्श चिकना होने के कारण जीव तेजी से नहीं चल पा रहा था, लेकिन लोगों को देख वह धीरे-धीरे चबूतरे की तरफ बढ़ गया। उसका काफी बड़ा मुंह और मोटी पूंछ थी। जीव बार-बार मुंह खोलकर जीभ लपलपा रहा था। 
विज्ञापन

3 of 5
Monitor Lizard - फोटो : अमर उजाला
उसे भगाने और पकड़ने की कोई हिम्मत नहीं जुटा पाया। इस पर घरवालों ने वन विभाग को सूचना दी। जब वह चबूतरे में लगी रेलिंग से बाहर निकलने के प्रयास में था, तभी सड़क पर गिर गया। इस दौरान वहां मौजूद एक राहगीर ने हिम्मत कर उसकी पूंछ पकड़कर उसे लटका लिया और बाद में बोरी में बंद कर लिया। 

4 of 5
monitor lizard - फोटो : अमर उजाला
इसी बीच वनकर्मी वहां पहुंच गए और बोरे में बंद जीव को अपने कब्जे में ले लिया। तब जाकर लोगों ने राहत की सांस ली। वन विभाग के कर्मचारी इस जीव के बारे में कोई ज्यादा जानकारी नहीं दे सके। 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
Monitor Lizard - फोटो : अमर उजाला
रेंजर विशाल रावत ने बताया कि उसे कर्मचारियों द्वारा जंगल में छुड़वा दिया गया है। बताया जा रहा है कि यह जीव गोह (मॉनिटर लिजर्ड) थी। यह अक्सर जंगल और खेतों आदि में रहती हैं। इसकी दो जीभ होती हैं। मॉनिटर लिजर्ड संरक्षित जीव है। 
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें