निर्भया का नाबालिग दोषी
किसी को नहीं पता, अब कहां है
निर्भया कांड के नाबालिग दरिंदे के घर की आर्थिक हालत बेहद खराब है। पिता मानसिक रूप से मंदित हैं। घर में मां के अलावा दो छोटी बहनें और तीन भाई हैं। भाइयों की उम्र 15, 13 व 11 साल है। उसे कुछ सालों तक बाल सुधार गृह में रखने के बाद दिसंबर-16 में रिहा कर दिया गया था। बताया जाता है कि वहां से उसे किसी एनजीओ को दे दिया गया। अब गांव में किसी को नहीं पता, कि वह कहां है।