फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

इश्क में तोड़ी मजहब की दीवार: सायमा ने सोनी बनकर प्रेमी से रचाई शादी, हिना बी बन गई आकांक्षा

Tue, 30 Apr 2024 10:39 AM IST
मुकेश कुमार अमर उजाला नेटवर्क, बरेली
विज्ञापन
1 of 6
सायमा और आकाश - फोटो : अमर उजाला
उत्तर प्रदेश के बरेली में सायमा नाम की युवती ने प्यार की खातिर अपना धर्म परिवर्तन कर लिया। सायमा ने हिंदू परंपरा के अनुसार अपने प्रेमी आकाश संग सात फेरे लिए। बरेली के अगस्त्य मुनि आश्रम में सोमवार को आचार्य केके शंखधार ने दोनों की शादी कराई। सायमा की तरह ही बहेड़ी क्षेत्र निवासी हिना बी की प्रेम कहानी है। हिना बी अपने प्रेमी से शादी करने के लिए आकांक्षा बन गई। प्रेम विवाह के बाद सायमा और हिना बी ने बताया कि उन्होंने अपनी मर्जी से यह फैसला लिया है। इसमें किसी की जोर जबरदस्ती नहीं है और न ही किसी ने कोई प्रलोभन दिया है। दोनों ने अपने परिवारवालों से जान का खतरा भी जताया है। 
विज्ञापन

2 of 6
सायमा - फोटो : अमर उजाला
नवाबगंज के रिछोला किफायतुल्ला गांव की 25 वर्षीय सायमा ने बताया कि उसने इंटर तक पढ़ाई की है। डेढ़ साल पहले उसकी मुलाकात हाफिजगंज की नई बस्ती निवासी आकाश से हुई। 
 
विज्ञापन

3 of 6
सायमा और आकाश - फोटो : अमर उजाला
सायमा और आकाश में पहले दोस्ती और फिर प्यार हो गया। सायमा ने आकाश से शादी करने की इच्छा जाहिर की, लेकिन प्यार के बीच मजहब की दीवार आड़े आ गई। घरवाले शादी कराने के लिए तैयार नहीं हुए। 


 

4 of 6
सायमा और आकाश - फोटो : अमर उजाला
सायमा ने अपना घर छोड़ दिया और प्रेमी के साथ बरेली आ गई। यहां उसने आचार्य केके शंखधार के समक्ष हिंदू धर्म में आस्था व्यक्त की। सायमा ने धर्म परिवर्तन के बाद अपना नाम सोनी रख लिया। 
विज्ञापन

5 of 6
सायमा और आकाश - फोटो : अमर उजाला
आचार्य केके शंखधार ने हिंदू रीति रिवाज से दोनों की शादी करा दी। सायमा ने एसएसपी के नाम पत्र देकर ऑनर किलिंग की आशंका जताई है। उसने बताया कि घरवाले उसकी शादी से नाराज हैं। धमकी दे रहे हैं।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
सायमा और आकाश - फोटो : अमर उजाला
सायमा की तरह ही बहेड़ी के गांव रजपुरा निवासी हिना बी ने अगस्त्य मुनि आश्रम में आचार्य केके शंखधार के समक्ष हिंदू धर्म ग्रहण कर लिया। उसने गांव निवासी अपने प्रेमी आकाश के साथ शादी कर ली। 
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें