उत्तर प्रदेश के बरेली में एक युवती ने मोहब्बत के लिए महजब की दीवार तोड़ दी। प्रेमी से शादी करने के लिए उसने हिंदू धर्म को अपना लिया। इसके बाद युवती ने प्रेमी संग सात फेरे लिए। मामला भुता क्षेत्र का है। क्षेत्र की रहने वाली युवती महविश ने धर्म का बंधन तोड़कर अपने प्रेमी सरन मौर्य से हिंदू रीति-रिवाज से शादी कर ली है। इसी के साथ महविश अब महिमा मौर्य बन गई है। आचार्य केके शंखधार ने प्रेमी युगल का विवाह कराया है।
भुता क्षेत्र के गांव सिगाही मुरावान निवासी सरन मौर्य का गांव की ही महविश से प्रेम प्रसंग चल रहा था। अलग-अलग महजब होने के कारण प्रेमी युगल के परिवार वाले उनके रिश्ते के खिलाफ थे। इसके चलते 17 फरवरी को दोनों घर छोड़कर चले गए। दोनों कुछ दिनों तक चंडीगढ़ में रहे। फिर बरेली वापस आ गए।