यूपी के लखीमपुर खीरी में चिल्ड्रेस एकेडमी में सोमवार को युवक ने शिक्षिका की गोली मारकर हत्या कर दी। इसके बाद खुद को भी गोली मारकर आत्महत्या कर ली। आरोपी सऊद ने निशात फातिमा की हत्या और खुद की आत्महत्या की कहानी पहले से ही गढ़ रखी थी।
लखीमपुर खीरी में चिल्ड्रेस एकेडमी विद्यालय परिसर में हुए गोलीकांड ने सभी को स्तब्ध कर दिया है। स्कूल में पढ़ने वाले बच्चों के अभिभावकों का कहना है कि जहां पर बिना मर्जी के टिफिन अंदर नहीं ले जा सकते थे, वहां सऊद तमंचा लेकर पहुंच गया। किसी को इसकी भनक तक नहीं लगी। इससे स्कूल की सुरक्षा पर सवाल खड़े हो रहे हैं।
अभिभावकों ने बताया कि वह जब भी स्कूल जाते हैं तो उनके साथ कोई न कोई स्कूल का स्टाफ भी रहता है, लेकिन सऊद को अकेले स्कूल परिसर में दाखिल होने की छूट मिली तो वह पहली मंजिल तक पहुंच गया। शिक्षिका को बाहर लाकर बात की। स्कूल स्टाफ को इस बात का बिल्कुल भी अंदेशा नहीं था कि वह उसे गोली मारकर खुद भी आत्महत्या कर लेगा।
विज्ञापन
2 of 18
स्कूल में शिक्षिका की हत्या और युवक की खुदकुशी के बाद जांच में जुटी पुलिस
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
पहले ही रच ली थी साजिश
सोमवार का दिन चुना और छुट्टी होने से पहले ही वह परिसर में सऊद ने निशात फातिमा की हत्या और खुद की आत्महत्या की कहानी मानो पहले से ही गढ़ रखी थी। घटना को अंजाम देने के लिए वह स्कूल में दाखिल हो गया। घटना को अंजाम देने से चंद मिनट पहले ही सऊद ने इंस्टाग्राम पर स्टेटस डालकर लिखा कि यदि मेरी अचानक मृत्यु हो जाती है, तो कृपया मेरे चित्र अपने फोन और सोशल नेटवर्क से हटा दें।
विज्ञापन
3 of 18
स्कूल में शिक्षिका की हत्या और युवक की खुदकुशी के बाद बच्चे और स्टाफ दहशत में आ गया
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
मेरे संदेशों को डिलीट कर दें और मेरे फेसबुक खाते की रिपोर्ट कर दें। इस दुनिया में कुछ भी स्थायी नहीं है, कोई भी स्थायी नहीं है। हम इस दुनिया में आए हैं, इसलिए हमें इस दुनिया को छोड़ना ही होगा। मौत के बाद मेरी तस्वीरें न देखें और न ही पोस्ट करें। मेरे लिए दुआ करें, इंशा अल्लाह इससे मुझे मदद मिलेगी। अल्लाह हमारे गुनाहों को माफ करें।
4 of 18
स्कूल में शिक्षिका की हत्या और युवक की खुदकुशी के बाद बच्चे और स्टाफ दहशत में आ गया
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
पहले बुलाया, कुछ देर बात की, फिर तमंचा निकालकर मार दी गोली
शिक्षिका निशात फातिमा के साथ रिश्ते में खटास आई तो सऊद ने जीवन समाप्त करने का प्लान बना डाला। करीब 11 बजे वह स्कूल कैंपस में दाखिल हुआ और बात करने के बहाने शिक्षिका को अपने साथ पहली मंजिल तक ले गया। वहां सीनियर यूकेजी कक्षा से पहले कुछ देर दोनों ने बात की। इसी दौरान दोनों के बीच किसी बात को लेकर विवाद हो गया और अचानक उसने तमंचे से गोली मार दी।
एक साल पहले स्कूल में पढ़ाने पहुंची थी फातिमा
पिता इलियास पर बढ़ते पारिवारिक बोझ को देखकर निशात फातिमा ने स्कूल में पढ़ाने की ठान ली। शिक्षा में पारंगत फातिमा का चयन करीब एक साल पहले चिल्ड्रेस एकेडमी में हुआ। इसके बाद से वह बच्चों को पढ़ा रही थी।
विज्ञापन
6 of 18
आरोपी मोहम्मद सऊद अंसारी की फाइल फोटो
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
स्कूल में दो दिन का अवकाश घोषित
घटना के बाद स्कूल प्रशासन ने दो दिनों की छुट्टी का एलान किया है। अभिभावकों को भेजे गए संदेश में कहा गया है कि विद्यालय की शिक्षिका निशात फातिमा का आकस्मिक निधन हो गया है। इससे विद्यालय परिवार अत्यंत शोकाकुल है। दिवंगत आत्मा की शांति एवं शोक संतप्त परिवार के प्रति संवेदना व्यक्त करने के लिए विद्यालय दो दिनों के लिए बंद रहेगा।
बेस्ट टीचर अवार्ड से भी सम्मानित हुई थीं फातिमा
बेहतर शिक्षण कार्य करने वाले शिक्षकों को स्कूल प्रबंधन की ओर से हर साल बेस्ट टीचर अवार्ड दिया जाता है। इस बार की बेस्ट टीचर के रूप में निशात फातिमा को चुना गया था। इस बात की जानकारी होने के बाद फातिमा के परिजन भी काफी खुश थे। वहीं, स्कूल स्टाफ की ओर से लगातार बधाइयां भी मिल रही थीं।
8 of 18
इसी स्कूल में शिक्षिका की हत्या कर युवक ने की खुदकुशी
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
शिक्षिका की मां बोलीं... घर की दुलारी थी निशात फातिमा
निशात फातिमा दो भाइयों की इकलौती बहन थी। पोस्टमॉर्टम हाउस पर मौजूद शिक्षिका की मां ने रो-रोकर बताया कि निशात फातिमा घर की दुलारी थी। अकेली बहन होने के चलते दोनों भाई भी उसे बहुत मानते थे। बेटी की शादी को लेकर पिता इलियास मुंबई में काम कर रहे थे। छोटा भाई तो निशात से लड़ लेता था, लेकिन उसका बड़ा भाई कभी नहीं लड़ता था। दोनों भाइयों की आंखों में बहन की मौत का सदमा साफ दिखाई दे रहा था।
9 of 18
इसी स्कूल में शिक्षिका की हत्या कर युवक ने की खुदकुशी, जांच के लिए पहुंची पुलिस
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
सऊद का खुद का था बिजनेस... पिता हैं सरकारी कर्मचारी
सऊद अंसारी घर में सबसे छोटा था। उसने खुद का व्यापार करने की इच्छा जाहिर की तो परिजनों ने उसे अनुमति दी। उसने अपनी फर्नीचर की दुकान खोली और व्यापार शुरू कर दिया। सऊद के पिता उद्योग ऑफिस में वरिष्ठ लिपिक के पद पर तैनात हैं। घटना के बाद घर में मातम छाया है। वहीं, मोहल्ले के लोग चर्चाएं कर रहे थे। सऊद और उसके बड़े भाई दाऊद के व्यवहार से मोहल्ले वाले काफी प्रभावित दिखे।
10 of 18
इसी स्कूल में शिक्षिका की हत्या कर युवक ने की खुदकुशी, जांच के लिए पहुंची पुलिस
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
खबर सुनकर मुंबई से रवाना हुए पिता
निशात फातिमा के पिता इलियास मुंबई में काम करते हैं। इस काम से परिवार के चार सदस्यों का पेट पल रहा था। पुत्री के मरने की खबर मिलते ही पिता इलियास स्तब्ध हो गए और वह मुंबई से लखीमपुर के लिए रवाना हो गए।
11 of 18
इसी स्कूल में शिक्षिका की हत्या कर युवक ने की खुदकुशी, युवती की मां
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
परिजनों को नहीं था पता... अब घर नहीं लौटेंगे सऊद और निशात फातिमा
निशात फातिमा रविवार की छुट्टी के बाद सोमवार को स्कूल जाने की बात कहकर घर से निकली थी। वहीं, सऊद बिना बताए ही घर से अचानक चिल्ड्रेस एकेडमी पहुंच गया। दोनों परिवारों के परिजनों को इस बात की जरा भी भनक नहीं थी कि वे घर लौटकर नहीं आएंगे। हत्या और आत्महत्या की घटना के बाद दोनों परिवारों में मातम पसरा है।
12 of 18
इसी स्कूल में शिक्षिका की हत्या कर युवक ने की खुदकुशी, जांच के लिए पहुंची पुलिस
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
ऐसे अंजाम दी वारदात
11:00 बजे सुबह शिक्षिका से मिलने की बात कहकर सऊद स्कूल में घुसा।
11:02 बजे शिक्षिका को बुलाकर सीढ़ियों के सहारे पहली मंजिल तक पहुंचा।
11:02 बजे से 11:08 बजे तक दोनों के बीच होती रही बात।
11:10 बजे अचानक गोलियों की तड़तड़ाहट से दहल गया स्कूल कैंपस।
11:11 बजे घटनास्थल की ओर दौड़ पड़ा स्कूल स्टाफ।
11:15 बजे पुलिसकर्मी मौके पर पहुंचे और अधिकारियों को सूचना दी।
11:30 बजे स्कूल कैंपस के बाहर जुटने लगे अभिभावक।
11:45 बजे शहर कोतवाल टीम के साथ मौके पर पहुंचे।
11:55 बजे फॉरेंसिक टीम घटनास्थल पर पहुंची। साक्ष्य जुटाए।
12:05 बजे सहायक पुलिस अधीक्षक विवेक कुमार तिवारी पहुंचे।
12:08 बजे अपर पुलिस अधीक्षक पवन गौतम मौके पर पहुंचे।
12:15 बजे एसपी डॉ. ख्याति गर्ग पहुंचीं और जरूरी जानकारी जुटाई।
12:30 बजे डीएम अंजनी कुमार सिंह भी घटनास्थल पर पहुंचे।
13 of 18
सिक्षिका निशात और आरोपी की फाइल फोटो
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
शिक्षिका की हत्या के बाद खुदकुशी
यूपी के लखीमपुर खीरी के कलक्ट्रेट के निकट शाहपुरा कोठी स्थित चिल्ड्रेस एकेडमी में सोमवार पूर्वाह्न 11:10 बजे घुसे युवक ने शिक्षिका की गोली मारकर हत्या कर दी। इसके बाद खुद को भी गोली मारकर आत्महत्या कर ली। एक-एक कर चार गोलियां तड़तड़ाईं तो स्कूल में दहशत फैल गई। स्टाफ ने 400 से अधिक बच्चों को कमरों में सुरक्षित किया।
14 of 18
निसात फातिमा को खींचकर ले गया था आरोपी
- फोटो : वीडियो ग्रैब
पुलिस की प्रारंभिक जांच में पता चला है कि युवक का शिक्षिका से प्रेम प्रसंग था। इधर, कुछ दिनों से शिक्षिका ब्रेकअप करना चाहती थी। वह नहीं मानी तो युवक ने खौफनाक कदम उठा लिया।
15 of 18
स्कूल में पहुंचे पुलिस अधिकारी
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
चिल्ड्रेस एकेडमी स्कूल में सोमवार को शिक्षण कार्य चल रहा था। इसी दौरान मोहल्ला नौरंगाबाद निवासी मोहम्मद सऊद अंसारी (28) शिक्षिका मोहल्ला हिदायत नगर निवासी निशात फातिमा (26) से मिलने की बात कहकर परिसर में दाखिल हुआ।
16 of 18
स्कूल परिसर में पुलिस अफसर, मृतकों के फाइल फोटो
- फोटो : अमर उजाला
दोनों ने कुछ देर बातचीत की, फिर वे पहली मंजिल पर सीनियर केजी कक्षा के बाहर कॉरिडोर में पहुंचे। वहां बातचीत के दौरान अचानक सऊद ने 315 बोर के तमंचे से शिक्षिका पर फायर झोंक दिया। शिक्षिका बचाव में भागी तो युवक ने उस पर दो और गोलियां दाग दीं।
17 of 18
शिक्षिका को खींचकर ले गया था आरोपी
- फोटो : अमर उजाला
इसके साथ ही उसने खुद की कनपटी पर भी गोली मार ली, जो आर पार हो गई। दोनों की मौके पर ही मौत हो गई। इसके बाद विद्यालय परिसर में अफरा-तफरी मच गई। सूचना पर डीएम अंजनी कुमार सिंह व एसपी डॉ. ख्याति गर्ग मौके पर पहुंची। पुलिस को मौके से दो तमंचे, एक कारतूस और चार खोखे मिले हैं।
इससे आशंका जताई जा रही है कि दो असलहे और पांच कारतूस लेकर आया था। मृतका के भाई की तहरीर पर पुलिस ने मृतक सऊद अंसारी, उसके पिता कय्यूम अंसारी व कय्यूम की पत्नी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है।