फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

महाकुंभ 2025: आस्था के ज्वार में बह गए इंतजाम, प्रयागराज जाने वाली ट्रेनों में भारी भीड़; देखें तस्वीरें

Tue, 28 Jan 2025 11:48 AM IST
मुकेश कुमार संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली

सार

मौनी अमावस्या पर महाकुंभ जाने के लिए प्रयागराज की ट्रेनों में भारी भीड़ उमड़ रही है। ट्रेनों में लगाए गए अतिरिक्त कोच भी नाकाफी साबित हो गए हैं। बरेली जंक्शन पर सोमवार रात प्रयागराज जाने वाली ट्रेनों में भारी भीड़ दिखी। 
विज्ञापन
1 of 7
प्रयागराज जाने वाली ट्रेनों में उमड़ रही भीड़ - फोटो : अमर उजाला
महाकुंभ के मद्देनजर अप-डाउन 14 विशेष ट्रेनें और बरेली होते हुए प्रयागराज जाने-आने वाली ट्रेनों में लगाए गए अतिरिक्त कोच नाकाफी साबित हो रहे हैं। इसके बावजूद संगम में डुबकी लगाने के इच्छुक लोगों को कन्फर्म टिकट नहीं मिल रहे। टिकट कन्फर्म कराने के लिए सिफारिशें लगाई जा रही हैं। कुछ लोग कोटा लगवाकर टिकट कन्फर्म कराने में कामयाब भी हो रहे हैं। अन्य लोगों को मायूसी मिल रही है।
विज्ञापन

2 of 7
ट्रेन में चढ़ने के लिए जद्दोजहद करते लोग - फोटो : अमर उजाला
प्रयागराज एक्सप्रेस में भारी भीड़ 
बरेली जंक्शन पर सोमवार को प्रयागराज एक्सप्रेस में यात्रियों की भारी भीड़ देखी गई। प्लेटफॉर्म नंबर तीन पर यात्रियों की मारामारी की स्थिति थी। भीड़ इतनी अधिक थी कि दिव्यांग कोच में भी सामान्य यात्री बैठे दिखाई दिए। कुछ यात्री तो आपातकालीन खिड़कियों से कोच में घुसते हुए देखे गए, जबकि कुछ यात्री ट्रेन के दरवाजों के ऊपर बैठकर यात्रा कर रहे थे।

विज्ञापन

3 of 7
बरेली जंक्शन पर बैठे यात्री - फोटो : अमर उजाला
महाकुंभ का समापन 26 फरवरी को होगा। इस दौरान चार अमृत स्नान पर्व हैं। महाकुंभ के मद्देनजर प्रयागराज जाने वाली ट्रेनों के साथ ही अयोध्या और वाराणसी जाने वाली ज्यादातर ट्रेनों में भी दो महीने पहले ही सीटें फुल हो चुकी हैं। 14241-42 नौचंदी एक्सप्रेस में नो रूम होने के कारण एक महीने तक टिकट बुकिंग बंद है। इस ट्रेन में अब वेटिंग टिकट भी नहीं मिल रहे। 

4 of 7
ट्रेन में चढ़ने के लिए जद्दोजहद करते यात्री - फोटो : अमर उजाला
योग नगरी ऋषिकेश-प्रयागराज एक्सप्रेस में भी नो रूम है। 31 जनवरी, तीन और सात फरवरी को चलने वाली 15074-73 त्रिवेणी एक्सप्रेस में भी वेटिंग है। 14308-07 बरेली-प्रयागराज एक्सप्रेस भी पैक है। इस ट्रेन में वेटिंग 150 के पार होने के बाद भी यात्री टिकट ले रहे हैं। 
विज्ञापन

5 of 7
ट्रेन में चढ़ने के लिए जद्दोजहद करते यात्री - फोटो : अमर उजाला
04316 देहरादून-फाफामऊ, 04066 दिल्ली-फाफामऊ, 04528 अंब अंडौरा-फाफामऊ और 05314 कासगंज-झूंसी महाकुंभ विशेष ट्रेनों में भी प्रमुख स्नान तिथियों पर कन्फर्म टिकट नहीं मिल रहे। सामान्य दिनों में भी प्रयागराज की ट्रेनों में कन्फर्म टिकट नहीं मिल रहे हैं। 
विज्ञापन

6 of 7
Mahakumbh 2025 - फोटो : अमर उजाला।
रोडवेज बसों पर बढ़ा दबाव 
प्रयागराज, अयोध्या और वाराणसी की ट्रेनों में कन्फर्म टिकट न मिलने के कारण अब प्रयागराज जाने वाले श्रद्धालु रोडवेज बसों का रुख करने लगे हैं। बरेली और रुहेलखंड डिपो की 10-10 बसें रोजाना प्रयागराज जा और आ रही हैं। महाकुंभ के मद्देनजर सामान्य बसों में भी रोडवेज ने ऑनलाइन बुकिंग की सुविधा शुरू की है। यात्री ऑनलाइन बुकिंग भी कराने लगे हैं। 
 
विज्ञापन
विज्ञापन

7 of 7
Mahakumbh 2025 - फोटो : अमर उजाला।
निजी ट्रैवेल एजेंटों ने भी निकाले यात्रा पैकेज
निजी ट्रैवेल एजेंटों ने भी प्रयागराज, अयोध्या और वाराणसी के लिए यात्रा पैकेज निकाले हैं। जिले में 110 निजी ट्रैवेल एजेंसियां हैं। ज्यादातर एजेंसियों की छोटी और लग्जरी बसें प्रयागराज के लिए ही बुक हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें