फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लूबना बनी आरोही: धर्म परिवर्तन के बाद की शादी, भाजपाई चाचा दे रहा ऐसी धमकी, पढ़ें- हिजाब-तलाक और हलाला पर क्या बोलीं

Tue, 24 May 2022 05:25 PM IST
प्रशांत कुमार अमर उजाला नेटवर्क, बरेली

सार

बरेली में मुस्लिम समुदाय की एक बेटी ने धर्म परिवर्तन कर शादी की है। लूबना शाहजीन ने अपना नाम बदलकर आरोही रख लिया है। आरोही के मुताबिक इस कदम के बाद मुझे अपने परिवार से खतरा है। मुझे सुरक्षा दी जाए। विस्तार से पढ़ें आरोही की वो बातें जो उसे लूबना शाहजीन होने पर परेशान करती थीं...
विज्ञापन
1 of 5
लूबना बनी आरोही - फोटो : अमर उजाला
बरेली में बांसमंडी के लाल मस्जिद इलाके में रहने वाली लूबना शाहजीन ने धर्म परिवर्तन कर शादी करने के बाद परिवार से खतरा बताते हुए पुलिस से सुरक्षा मांगी है। एक कॉलेज में पढ़ाई कर रही लूबना शाहजीन ने एसएसपी को दिए प्रार्थनापत्र में कहा है कि काफी समय से उनके पड़ोस में रहने वाले बॉबी के साथ प्रेम संबंध हैं।

उन्होंने बमनपुरी के अगस्त्य मुनि आश्रम में धर्म परिवर्तन कर हिंदू रीति-रिवाज से सोमवार को बॉबी से शादी कर ली है और अपना नाम आरोही रख लिया है। उनका परिवार इस शादी से खुश नहीं है और उन लोगों धमकियां दे रहा है।
विज्ञापन

2 of 5
लूबना बनी आरोही - फोटो : अमर उजाला
बॉबी और उनके परिवार वालों के खिलाफ झूठा मुकदमा भी दर्ज कराने की कोशिश की जा रही है। भाजपा से जुड़े उनके चाचा जान से मारने की धमकी भी दे रहे हैं। लूबना के परिवार वालों ने दो दिन पहले कोतवाली में उनकी गुमशुदगी दर्ज कराकर अपहरण की आशंका जताई थी। 

 
विज्ञापन

3 of 5
लूबना बनी आरोही - फोटो : अमर उजाला
लूबना से आरोही बनी छात्रा ने एक वीडियो जारी किया है। जिसमें उसने कहा कि मैंने अपनी मर्जी से धर्म बदला है। साथ ही अपनी मर्जी से ही शादी की है।

4 of 5
लूबना बनी आरोही - फोटो : अमर उजाला
इस कदम के बाद परिजनों से मेरी जान को खतरा है। मुझे सुरक्षा दी जाए। मामला सुर्खियों में आने पर कई संगठन आरोही के साथ खड़े हुए हैं।

 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
लूबना बनी आरोही - फोटो : अमर उजाला
आरोही का कहना है कि मुस्लिम समुदाय की महिलाओं के साथ होने वाले अत्याचारों से मैं खौफ में रहती थी। हिजाब, तीन तलाक हो या हलाला इन सबके बारे में सोचकर मैं परेशान हो जाती थी। घर के पास रहने वाले बॉबी से मुलाकात, प्रेम और शादी के बाद मेरा जीवन बदल गया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें