फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लोकतंत्र के महापर्व की तस्वीरें: 'मैंने डाला वोट... आप भी करें मतदान', चुनाव वाली सेल्फी लेकर दिखाया निशान

Tue, 07 May 2024 10:47 AM IST
मुकेश कुमार अमर उजाला नेटवर्क, बरेली
विज्ञापन
1 of 9
बरेली में मतदाताओं ने मतदान के बाद ली सेल्फी - फोटो : अमर उजाला
लोकसभा चुनाव... यह देश की सरकार चुनने का अवसर है। इस अवसर पर बरेली, आंवला और बदायूं के मतदाताओं का जोश देखते ही बना। इसकी बानगी सुबह-सुबह पोलिंग बूथों पर दिखने को मिली। तीनों सीटों पर मंगलवार को सुबह सात बजे से मतदान शुरू हुआ, लेकिन इससे पहले बूथों पर मतदाताओं की कतार लगने लगी। लोकतंत्र के उत्सव में अपनी भागीदारी निभाने के लिए बड़े-बुजुर्ग, युवा और महिलाएं पोलिंग बूथों पर पहुंच गए। मतदान करने के बाद सेल्फी ली और स्याही का निशान दिखाकर अन्य लोगों को मतदान के लिए प्रेरित किया। 
विज्ञापन

2 of 9
मतदान के बाद पुष्पा गुप्ता ने खिंचवाई सेल्फी - फोटो : अमर उजाला
बरेली में 92 वर्षीय पुष्पा गुप्ता ने कैंट विधानसभा के तहसील सदर स्थित पिंक बूथ पर वोट डाला। यहां सेल्फी प्वाइंट बनाया गया है। मतदान के बाद पुष्पा गुप्ता ने सेल्फी खिंचवाई और लोगों से मतदान की अपील की। 
विज्ञापन

3 of 9
मतदान के बाद शिवांश ने माता-पिता के साथ सेल्फी ली - फोटो : अमर उजाला
बरेली के शिवांश मौर्य अपने माता-पिता के साथ मतदान करने पहुंचे। उन्होंने पोलिंग बूथ संख्या 352 पर वोट डाला। मतदान के बाद नीली स्याही का निशान दिखाते सेल्फी खिंचवाई।  शिवांश ने कहा कि उन्होंने पहली बार मतदान किया है। हर किसी को अपने मताधिकार का प्रयोग करना चाहिए। 

4 of 9
बदायूं में डीएम ने किया मतदान - फोटो : अमर उजाला
बदायूं लोकसभा क्षेत्र के इस्लामिया इंटर कॉलेज के मतदान केंद्र पर जिला निर्वाचन अधिकारी/डीएम मनोज कुमार ने अपने मतदाता अधिकार का प्रयोग किया। उन्होंने लोगों से ज्यादा से ज्यादा मतदान करने की अपील की। कहा कि पहले वह मतदान करें उसके बाद जलपान करें ताकि जिले में गत वर्ष की अपेक्षा मतदाता प्रतिशत को बढ़ाया जा सके।
विज्ञापन

5 of 9
नेहा त्रिवेदी और दिनेश त्रिवेदी - फोटो : अमर उजाला
बदायूं की नेहा त्रिवेदी ने मतदान के बाद कहा कि ऐसी सरकार बने जो बदायूं की सड़कों पर गड्ढा मुक्त कर सकें। विकास के नए रास्ते खोले। मोहल्ला सिविल लाइंस के दिनेश त्रिवेदी ने कहा कि अब जो भी सरकार बने स्थानीय स्तर पर बदायूं का भी विकास होना चाहिए।
विज्ञापन

6 of 9
फरीदपुर पिंक बूथ पर मतदाताओं ने ली सेल्फी - फोटो : अमर उजाला
महिला मतदाताओं के लिए पिंक बूथ बनाए गए हैं। इन बूथों को गुब्बारों लगाकर आकर्षक ढंग से सजाया गया। फरीदपुर में मतदान के बाद एक परिवार ने पिंक बूथ पर सेल्फी खिंचवाई। 
विज्ञापन

7 of 9
शीशगढ़ नगर पंचायत अध्यक्ष ने पति संग डाला वोट - फोटो : अमर उजाला
बरेली के शीशगढ़ नगर पंचायत की अध्यक्ष नीलोफर अपने पति हाजी गुड्डू के साथ मतदान करने पहुंचीं। मतदान के बाद उन्होंने क्षेत्र के लोगों से मतदान की अपील की। 

8 of 9
कैबिनेट मंत्री धर्मपाल सिंह ने सपरिवार किया मतदान - फोटो : अमर उजाला
आंवला लोकसभा क्षेत्र में कैबिनेट मंत्री धर्मपाल सिंह ने बूथ नंबर 119 जूनियर हाई स्कूल गुलड़िया उपराला में सपरिवार मतदान किया। उन्होंने लोगों से मतदान करने की अपील की। 
विज्ञापन

9 of 9
बीबीएल स्कूल में संतोष गंगवार ने परिवार के साथ किया मतदान। - फोटो : अमर उजाला
बरेली के बीबीएल स्कूल में सांसद संतोष गंगवार ने परिवार के साथ मतदान किया। बता दें कि संतोष गंगवार बरेली से आठ बार के सांसद रह चुके हैं। इस बार भाजपा ने उनकी जगह छत्रपाल सिंह गंगवार को प्रत्याशी बनाया है। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें