बरेली में सोमवार को लोहड़ी के पर्व पर ढोलक की थाप, भांगड़ा-गिद्दा की जुगलबंदी पर युवा देर रात तक थिरकते रहे। महिलाओं की टोलियों ने सुंदरिए मुंदरिए हो, तेरा कोन विचारा... गीत पर झूमकर नृत्य किया। मंदिरों में भी लोहड़ी के कार्यक्रम हुए। लोगों ने परंपरागत तरीके से त्योहार मनाया।
विज्ञापन
2 of 7
Lohri 2025
- फोटो : अमर उजाला
मॉडल टाउन स्थित श्री हरि मंदिर के मुख्य द्वार पर लोहड़ी उत्सव धूमधाम से मनाया गया। शाम को मंदिर समिति के अध्यक्ष सतीश खट्टर, सचिव रवि छाबड़ा, सुशील अरोड़ा, अश्वनी ओबेरॉय, संजय आनंद, गोविंद तनेजा व अन्य लोगों की उपस्थिति में मुख्य पुजारी रमेश तिवारी और पंडित सुनील शास्त्री ने लोहड़ी का विधिवत पूजन कराया।
विज्ञापन
3 of 7
Lohri 2025
- फोटो : अमर उजाला
पंजाबी कॉलोनी स्थित श्री सनातन धर्म मंदिर में महामंत्री संजीव चांदना ने त्योहार के सांस्कृतिक महत्व को बताया। इस दौरान लोकगीत भी गाए गए। मंदिर के मुख्य पुजारी नरेश मिश्रा ने अरदास कर प्रभु से सभी के जीवन में खुशियों के लिए प्रार्थना की।
4 of 7
Lohri 2025
- फोटो : अमर उजाला
मंदिर के प्रधान कमल नयन सपरा ने अग्नि प्रज्ज्वलित की। ढोल-बाजों की धुन पर लोग थिरकते रहे। कार्यक्रम में मनमोहन सभरवाल, पवन चांदना, बृजमोहन कक्कड़, अजय अरोड़ा, उमेश धमीजा, परमजीत जग्गी आदि का विशेष योगदान रहा।
विज्ञापन
5 of 7
Lohri 2025
- फोटो : अमर उजाला
बाबा नीलकंठ मंदिर में सामूहिक रूप से लोहड़ी मनाई
राजेंद्र नगर स्थित श्री बांके बिहारी मंदिर तथा बाबा नीलकंठ मंदिर में सामूहिक रूप से लोहड़ी मनाई गई। मंदिर के मुख्य पुजारी राम अवध मिश्रा ने पूजन कर लोहड़ी जलाई। लोहड़ी की परिक्रमा कर मूंगफली, मक्का, रेवड़ी, तिल आदि डालकर परिवार में सुख-समृद्धि की कामना की। इस दौरान एक-दूसरे को बधाई दी गई।
विज्ञापन
6 of 7
Lohri 2025
- फोटो : अमर उजाला
बधाइयों के बीच प्रसाद का वितरण
पंजाबी महासभा के अध्यक्ष संजय आनंद की ओर से राजेंद्रनगर में उनकी नवजन्मी पोती की पहली लोहड़ी के उपलक्ष्य में परंपरा निभाई गई। इस दौरान नृत्य व गायन की भी धूम रही। सभी को प्रसाद दिया गया। शहर के जनकपुरी, राजेंद्रनगर, मॉडल टाउन, सुभाषनगर आदि इलाकों में लोहड़ी की धूम रही।
मॉडल टाउन पुलिस चौकी के पीछे लोहड़ी का पर्व उत्साहपूर्वक मनाया गया। इसमें लोहड़ी जलाकर लोगों ने नृत्य किया। बधाइयों के बीच प्रसाद का वितरण किया गया। इस दौरान दर्शन लाल भाटिया, नगर निगम के पूर्व उपसभापति अतुल कपूर, धीरज सेठी, डॉ. अजय कक्कड़, जसमीत सिंह, मोनू आदि मौजूद रहे।