फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Karwa Chauth 2024: चौथ की रात में चमका प्रीत का चांद... तस्वीरों में देखिए करवाचौथ की खूबसूरती

Mon, 21 Oct 2024 10:27 AM IST
मुकेश कुमार अमर उजाला ब्यूरो, बरेली
विज्ञापन
1 of 9
Karwa Chauth 2024: चलनी की ओट से किया चांद का दीदार - फोटो : अमर उजाला
बरेली में अखंड सौभाग्य की कामना के साथ रविवार को सुहागिनों ने करवाचौथ का पर्व पूरी श्रद्धा के साथ मनाया। सुहाग की लंबी आयु की कामना के साथ महिलाओं ने निर्जल व्रत रखा और रात को चांद का और चलनी की ओट से अपने पति का दीदार कर व्रत पूरा किया। पूरे सोलह शृंगार में विधि विधान से पूजा की। इसके बाद बुजुर्गों का आशीर्वाद लिया। चंद्र देव अर्घ्य देकर सुहागिनों ने अपना व्रत पूरा किया। इस दौरान इस दौरान महिलाओं ने मंदिरों में एकत्रित होकर पूजा की। माता पार्वती की आरती उतारी।
विज्ञापन

2 of 9
Karwa Chauth 2024: पूजा के लिए हरी मंदिर में जुटी महिलाएं - फोटो : अमर उजाला
करवा चौथ के त्योहार पर शुभ संयोग को लेकर काफी उत्साह रहा। सुहागन महिलाओं ने अपने पति के लिए दिनभर निर्जला व्रत रखा और शाम को चांद का दीदार कर व्रत खोला। विधि विधान से पूजा अर्चना कर पति की दीर्घ आयु के लिए भगवान से कामना की।
विज्ञापन

3 of 9
Karwa Chauth 2024: यादगार पलों को कैमरे में किया कैद - फोटो : अमर उजाला
सुहागिनों ने सोलह शृंगार कर चंद्रमा के दीदार का इंतजार किया। चांद दिखते ही अर्ध्य देकर आरती की। पतियों ने पत्नी को जल पिला कर व्रत खुलवाया। इस दौरान यादगार पलों की तस्वीरें लीं। कई दंपतियों ने सोशल मीडिया पर करवा चौथ की तस्वीरों को साझा किया।

4 of 9
हरी मंदिर में सामूहिक पूजन के लिए जुटी महिलाएं - फोटो : अमर उजाला
मॉडल टाउन स्थित श्री हरि मंदिर में विधि-विधान से करवाचौथ पूजन किया गया। चांद निकलने के साथ सुहागिनों ने करवाचौथ की सामूहिक पूजा की। महिलाओं ने गौरी-गणेश की आरती की। 
विज्ञापन

5 of 9
करवाचौथ की पूजा करतीं महिलाएं - फोटो : अमर उजाला
श्री हरि मंदिर के पुजारी रमेश चंद्र तिवारी ने बताया कि भगवान गणेश सभी इच्छाएं पूर्ण करते हैं और परिवार में सुख-शांति बनाए रखते हैं। कार्यक्रम में महिला समिति अध्यक्ष रेनू छाबड़ा, कंचन अरोरा, नीलम साहनी, नीलम लुनियाल, नेहा आनंद आदि का सहयोग रहा।
विज्ञापन

6 of 9
नव दुर्गा मंदिर में पूजा करने पहुंचीं महिलाएं - फोटो : अमर उजाला
करवाचौथ की कथा का किया वर्णन
सिटी हार्ट कॉलोनी स्थित नव दुर्गा मंदिर में करवाचौथ का उत्सव मनाया गया। पंडित राम नरेश मिश्रा ने विधिवत पूजन संपन्न कराया और करवाचौथ की कथा का वर्णन किया। इस अवसर पर उन्होंने बताया कि जो स्त्री यह व्रत करेगी, उसका अखंड सुहाग बना रहेगा। द्वापरयुग में भगवान श्रीकृष्ण ने भी द्रौपदी को अपने सुहाग की रक्षा के लिए यह व्रत करने के लिए कहा था। 
विज्ञापन

7 of 9
जेल में पूजा करतीं महिलाएं - फोटो : अमर उजाला
सेंट्रल जेल टू में 39 महिला बंदियों ने मनाया करवाचौथ
सेंट्रल जेल टू में बंद 39 महिला बंदियों ने करवाचौथ का व्रत रखा। जेल प्रशासन व एक समाजसेवी संस्था की ओर से इन्हें पूजन व व्रत का सामान उपलब्ध कराया गया। इनमें से 12 महिलाओं के पति भी जेल में बंद हैं। इसलिए 12 जोड़ों को साथ में त्योहार मनाने का मौका दिया गया। 

8 of 9
जेल में पति का तिलक करती पत्नी - फोटो : अमर उजाला
काफी समय बाद महिला बंदियों ने पतियों को देखा तो आंख से आंसू झलक उठे। जेलर शैलेश सिंह व रतन कुमार के साथ ही जेल के स्टाफ का सहयोग रहा। सेंट्रल जेल में एक भी महिला बंदी न होने की वजह से वहां त्योहार नहीं मनाया जा सका। 
विज्ञापन

9 of 9
Karwa Chauth 2024 - फोटो : अमर उजाला
शहर के सनातन धर्म मंदिर में करवाचौथ पर महिलाओं ने सामूहिक पूजा किया। 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें