बरेली में फर्जी पुलिसवाला बनकर ठगी करने वाले शातिर राजन वर्मा ने कन्नौज की महिला दरोगा को भी शादी के नाम पर प्रेमजाल में फंसाकर धोखा दिया था। वह पहले खुद बेहिसाब रुपया महिला पुलिसकर्मियों पर खर्च करता था। भरोसा जीतने के बाद वह उनसे ठगी करता।
विज्ञापन
2 of 6
पुलिस की गिरफ्त में राजन वर्मा
- फोटो : अमर उजाला
राजन ने 12 महिला पुलिसकर्मियों से संबंध व ठगी की बात कबूली है। पुलिस के मुताबिक ठगी की रकम तीन करोड़ के आसपास है। इसमें पुलिसकर्मियों के वेतन, फंड के अलावा निजी संपत्ति और उनके नाम पर लिया गया ऋण शामिल है।
विज्ञापन
3 of 6
आरोपी राजन वर्मा
- फोटो : अमर उजाला
राजन पर फिलहाल पांच मामले दर्ज हैं। पुलिस का मानना है कि उसकी शिकार कई और महिला कांस्टेबल सामने आ सकती हैं। जांच में पता लगा है कि राज बहुत हाई प्रोफाइल तरीके से रहता था और खुद को अफसरों का खास बताता था।
4 of 6
आरोपी राजन वर्मा
- फोटो : अमर उजाला
महंगी गाड़ियों से घूमना और बड़े होटलों में ठहरना उसका शौक है। इसी वजह से हाल ही में भर्ती होने वाली महिला सिपाही उसके प्रभाव में आ जाती थीं। कन्नौज की महिला दरोगा को भी राजन ने प्रेमजाल में फंसा लिया था। हालांकि वह जल्दी ही राजन को समझ गई और दूरी बना ली।
विज्ञापन
5 of 6
आरोपी राजन वर्मा
- फोटो : अमर उजाला
सबसे पहले लखनऊ की जिस महिला पुलिसकर्मी को उसने फंसाया वो अब निलंबित चल रही है। उसने राजन के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई थी और वह तीन महीने जेल में रहा। जेल में रहकर ही उसने मुलाकातियों के जरिये महिला पुलिसकर्मी से संपर्क साधा और समझौता कर लिया। उसकी जमानत के बाद ही उससे शादी कर ली।
फाइनेंसर के खिलाफ भी होगी कार्रवाई
राजन महिला पुलिसकर्मियों के नाम से आसानी से ऋण ले लेता था। बताते हैं कि लखनऊ के एक फाइनेंसर से राजन की यारी थी और इसी वजह से ऋण लेने वाला मौजूद न भी होने पर उसे रकम मिल जाती थी। अब पुलिस फाइनेंसर का भी पता लगा रही है।