फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गर्लफ्रेंड के लिए बीवी को मार डाला: प्रेमिका ने कहा था- एक को चुन लो... अमरवती या मुझे; ऐसे फंसा हत्यारा ओमसरन

Fri, 01 Aug 2025 01:30 PM IST
आकाश दुबे अमर उजाला नेटवर्क, बरेली

सार

Bareilly Wife Murder Case: घटना की असली वजह प्रेम-त्रिकोण ही निकला। हत्यारोपी ओमसरन ने बताया कि कम उम्र में ही उसकी शादी अमरवती से हो गई थी। उसके बच्चे भी काफी बड़े हो गए थे। अमरवती पुराने ख्यालों की महिला थी और परिवार व धार्मिक कार्यों में लगी रही थी।
विज्ञापन
1 of 12
अमरवती हत्याकांड - फोटो : अमर उजाला
UP Crime News In Hindi: टेंट वालों के साथ शादियों में डेकोरेशन का काम करने के दौरान ओमसरन की नजदीकियां बरेली निवासी ब्यूटी पार्लर संचालिका मन्नत से हो गई थीं। ओमसरन का दावा है कि उसने मन्नत से प्रेमविवाह कर लिया था, पर उसे घर लाने के लिए पुराने ख्यालों की अमरवती को रास्ता से हटाना जरूरी था। उसने दावा किया कि मन्नत ने ही उसे पत्नी की हत्या के लिए उकसाया। उसने कहा था कि दोनों में से एक को चुन लो।
विज्ञापन

2 of 12
अमरवती हत्याकांड - फोटो : अमर उजाला
एसपी दक्षिणी ने बताया कि घटना की असली वजह प्रेम-त्रिकोण ही निकला। ओमसरन ने बताया कि कम उम्र में ही उसकी शादी अमरवती से हो गई थी। उसके बच्चे भी काफी बड़े हो गए थे। अमरवती पुराने ख्यालों की महिला थी और परिवार व धार्मिक कार्यों में लगी रही थी। वहीं वह अक्सर शादियों में रहने की वजह से कई महिलाओं से उसका संपर्क होता रहता था। 
विज्ञापन

3 of 12
अमरवती हत्याकांड - फोटो : अमर उजाला
ओमसरन की कद काठी भी ठीकठाक थी। इसी से मन्नत उससे प्रभावित हो गई थी। मन्नत शादी के बाद अपने पति से अलग रहती थी। करीब छह महीने से दोनों में प्रेम संबंध था। ओमसरन ने पुलिस को बताया कि उसने घरवालों से छिपकर मन्नत से प्रेमविवाह किया था। 

4 of 12
अमरवती हत्याकांड - फोटो : अमर उजाला
हालांकि जब ओमसरन ने उससे साथ रहने को कहा तो मन्नत ने शर्त रखी कि वह पहली पत्नी अमरवती को रास्ते से हटा दे तो यह संभव है। इसी वजह से दोनों ने यह साजिश रची थी। मन्नत भले ही हत्या में साथ नहीं रही, लेकिन उसने ही ओमसरन को उकसाया था।
विज्ञापन

5 of 12
अमरवती हत्याकांड - फोटो : अमर उजाला
कॉल रिकॉर्ड से ऐसे फंसा ओमसरन
शाम 6:00 बजेः पूर्णागिरी से प्रस्थान, मन्नत को सूचना दी
रात 10:30 बजेः ट्रेन से बरेली पहुंचा दंपती, मन्नत को सूचना दी
रात 11:00 बजेः मोतीपुरा पहुंचे, भगवानदास को कॉल
विज्ञापन

6 of 12
अमरवती हत्याकांड - फोटो : अमर उजाला
रात 11:45 बजेः बाइक से दंपती निकले, मन्नत को अंतिम बार कॉल
रात 12:15 बजेः घटनास्थल पहुंचे दंपती
रात 12:20-12:30 बजेः हत्या की घटना
रात 12:35 बजेः अनिल यादव की ओर से डायल 112 पर सूचना
विज्ञापन

7 of 12
अमरवती हत्याकांड - फोटो : अमर उजाला
यह है मामला
यूपी के बरेली स्थित पूर्णागिरी दर्शन कर बुधवार आधी रात में ससुराल से बाइक लेकर अपने घर जा रहे डेकोरेशन संचालक ने अपनी पत्नी की सुनियोजित तरीके से हत्या कर दी। उसने घटना को बदमाशों का हमला और लूट दिखाने की कोशिश की लेकिन पुलिस ने 15 घंटों में ही सच्चाई का खुलासा कर दिया। प्रेमिका से भविष्य में शादी के इरादे से की गई हत्या का आरोपी शुक्रवार को जेल भेजा जाएगा। एसएसपी ने संयुक्त टीम को 25 हजार रुपये का इनाम देने की घोषणा की है।

8 of 12
अमरवती हत्याकांड - फोटो : अमर उजाला
पत्नी के भाई और दोस्त को फोन कर बुलाया मदद के लिए
बदायूं के वजीरगंज थाना क्षेत्र के ब्यौली गांव निवासी ओमसरन मौर्य ने रात सवा बारह बजे अपनी पत्नी के भाई भगवान दास व दोस्त अनिल यादव को सूचना देकर बताया कि आंवला-वजीरगंज रोड पर आ जाओ। वह पत्नी 35 वर्षीय अमरवती को लेकर ससुराल आंवला थाने के गांव मोतीपुरा से अपने घर जा रहे थे। उसैता गांव के पास छह-सात बदमाशों ने उन्हें घेर लिया। वह लूटपाट करने लगे। विरोध किया तो इन लोगों ने अमरवती की हत्या कर दी। अनिल यादव ने तत्काल आंवला पुलिस व यूपी 112 को सूचना दी।

9 of 12
अमरवती हत्याकांड - फोटो : अमर उजाला
हत्यारोपी ने खुद ही दर्ज करवाई थी रिपोर्ट
पुलिस मौके पर पहुंची तो ओमसरन के कपड़े फटे हुए मिले। उसके सीने पर खरोंच व पसलियों पर लालिमा के निशान थे। जबकि पत्नी का शव सड़क पर रक्तरंजित हालत में पड़ा था। एसएसपी अनुराग आर्य, एसपी दक्षिणी अंशिका वर्मा के सामने ओमसरन ने यही कहानी दोहराई। पुलिस ने बरसात के बीच घटनास्थल से साक्ष्य जुटाई। फिर शव को जिला मुख्यालय भिजवा दिया। पुलिस ओमसरन को साथ ही आंवला कोतवाली ले आई। वहां उसने अज्ञात बदमाशों पर जेवर व नकदी लूट की वजह से पत्नी की हत्या की रिपोर्ट दर्ज कराई।

10 of 12
अमरवती हत्याकांड - फोटो : अमर उजाला
15 घंटे लगातार चली जांच
बुधवार रात से करीब 15 घंटे लगातार चली जांच, फॉरेंसिक टीम के जुटाए साक्ष्य और घटनास्थल के आसपास 50 मीटर की दूरी से ही जेवर व नकदी की बरामदगी के बाद गुरुवार शाम एसपी अंशिका वर्मा ने पुलिस लाइन में घटना का चौंकाने वाला खुलासा कर दिया।

11 of 12
अमरवती हत्याकांड - फोटो : अमर उजाला
प्रोजेक्टर पर बिंदुवार घटनाक्रम दिखाकर उन्होंने बताया कि बरेली निवासी ब्यूटी पार्लर संचालिका मन्नत से करीबी और संभवत: उसके कहने पर ओमसरन ने पत्नी की खुद हत्या कर दी। हत्या के लिए उसी बांके का इस्तेमाल किया जो वह साले से सुरक्षा के लिए बताकर लाया था। आरोपी ओमसरन ने भी मीडिया के सामने आरोप कबूल कर लिया।
विज्ञापन

12 of 12
अमरवती हत्याकांड - फोटो : अमर उजाला
सुनियोजित तरीके से रची साजिश 
आरोपी ओमसरन ने प्रेमिका से जुड़ाव की खातिर पत्नी की सुनियोजित तरीके से हत्या की। साक्ष्य सामने रखने पर उसने गुनाह कबूल कर लिया। उसे शुक्रवार को कोर्ट में पेश किया जाएगा। एसएसपी ने एसओजी व पुलिस की संयुक्त टीम को 25 हजार रुपये का इनाम दिया है। महिला मन्नत से आरोपी की लंबी बातचीत की पुष्टि सीडीआर में हुई है, हालांकि वह कितनी कसूरवार है, इसकी विवेचना में पुष्टि कर ली जाएगी। - अंशिका वर्मा, एसपी दक्षिणी

संबंधित वीडियो-


यह भी पढ़ें- UP: बीवी के हाथ-पैर तोड़े... लिवर फटा और भ्रूण की गर्भ में मौत, बर्बरता देख पोस्टमार्टम करने वाले डॉक्टर चौंके
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें