फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Holi 2023: बरेली में निकली ऐतिहासिक राम बरात, बराती बन झूमे हुरियारे, फूलों के साथ बरसा रंग-गुलाल

Tue, 07 Mar 2023 11:21 PM IST
मुकेश कुमार अमर उजाला ब्यूरो, बरेली
विज्ञापन
1 of 9
राम बरात पर फूल और रंग बरसाते हुरियारे - फोटो : अमर उजाला
बरेली में बड़ी बमनपुरी की ऐतिहासिक राम बरात में हुरियारों ने जमकर रंग, गुलाल उड़ाया और शहरवासियों को रंगों से सराबोर करने में कोई कोर कसर नहीं छोड़ी। होली की मस्ती में झूमते हुरियारों की टोली जिधर से गुजरी... उधर सड़कों पर रंगों की छाप पड़ती रही। जगह-जगह राम बरात का पुष्पवर्षा से स्वागत किया गया। चौराहों पर शहरवासियों के साथ रंगों से भिगोने की मोर्चाबंदी आकर्षण का केंद्र रही।

मंगलवार को राम बरात का शुभारंभ बड़ी बमनपुरी के नृसिंह मंदिर से मंत्रोच्चार और स्वरूपों की आरती उतारकर मुख्य अतिथि ब्रह्मपुरी रामलीला कमेटी के संरक्षक अनुपम कपूर ने किया। बता दें कि बरेली में होली के अवसर पर रामलीला का आयोजन होता है। यह अनूठी परंपरा 163 वर्ष पुरानी है। इसे यूनेस्को ने विश्व धरोहर घोषित किया है। 
विज्ञापन

2 of 9
राम बरात में नाचते हुरियारे - फोटो : अमर उजाला
प्रभु श्रीराम, सीता और लक्ष्मण के स्वरूप जिस रथ पर सवार थे, उसके सारथी कैंट विधायक संजीव अग्रवाल रहे। दूसरी ओर, चाहबाई से निकलने वाली नृसिंह यात्रा का शुभारंभ परंपरानुसार व्यापारी नेता पवन अरोरा ने किया। इसके बाद दोनों यात्राएं हुरियारों के हुड़दंग और रंगों की फुहार के साथ आगे बढ़ती हुई जिला पंचायत बिहारीपुर ढाल के पास एकजुट हो गईं। 

विज्ञापन

3 of 9
धूमधाम से निकली राम बरात - फोटो : अमर उजाला
पहली मोर्चाबंदी यहीं हुई। हुरियारों ने एक दूसरे पर जवाबी फुहार बरसाते हुए आगे बढ़े। हॉरर मास्क, मलिंगा हेयर स्टाइल में सजे बहरूपियों ने जमकर मस्ती की। कहीं पानी की कमी न रहे, इसके लिए फायर ब्रिगेड के वाहन साथ चलते रहे।

4 of 9
धूमधाम से निकली राम बरात - फोटो : अमर उजाला
हुरियारों की मोर्चाबंदी बिहारीपुर ढाल, इस्लामिया ग्राउंड, नॉवेल्टी, कालीबाड़ी, बांस मंडी, मठ की चौकी के बाद आलमगिरीगंज पहुंचने पर अंतिम मोर्चाबंदी हुई। 
 
विज्ञापन

5 of 9
धूमधाम से निकली राम बरात - फोटो : अमर उजाला
बड़ी बमनपुरी से रामबरात शुरू होकर दरगाह आला हजरत मोड़, बिहारीपुर ढाल, खलील तिराहा, नॉवेल्टी चौराहा, रोडवेज, कालीबाड़ी, श्यामगंज, साहू गोपीनाथ, आलमगिरी गंज, बड़ा बाजार होते हुए देर रात मंदिर पहुंचकर विश्राम हुआ।
विज्ञापन

6 of 9
धूमधाम से निकली राम बरात - फोटो : अमर उजाला
रामबरात के मुख्य रथ पर प्रभु श्रीराम, सीता और लक्ष्मण के स्वरूप के अलावा मां सरस्वती, विष्णु भगवान, भगवान भोलेनाथ समेत अन्य देव स्वरूपों की झांकियां शामिल रहीं। 
विज्ञापन

7 of 9
धूमधाम से निकली राम बरात - फोटो : अमर उजाला
बिहारीपुर ढाल, इस्लामिया ग्राउंड तिराहा, कालीबाड़ी, आलमगिरीगंज में विभिन्न समितियों की ओर से पुष्पवर्षा के जरिये प्रभु के स्वरूप और हुरियारों का स्वागत किया गया। हुरियारों के दायरे में आने वाले लोग रंगों से सराबोर होकर ही निकले।

8 of 9
धूमधाम से निकली राम बरात - फोटो : अमर उजाला
राम बरात के दौरान हुरियारों की टोली में शामिल रहे कुछ लोगों ने माहौल बिगाड़ने की भी कोशिश की। जो नालियों के पानी और कीचड़ को गुब्बारे में भरकर घरों की छत और सड़कों के किनारे खड़े लोगों पर फेंकते रहे। इस्लामिया तिराहे के पास से गुजर रही नगर निगम की कूड़ा गाड़ी से हुरियारे कचरा निकालकर भी फेंकते रहे। कुछेक ने आसपास पड़ी गिट्टियां फेंकी, हालांकि कोई चोटिल नहीं हुआ।
विज्ञापन

9 of 9
धूमधाम से निकली राम बरात - फोटो : अमर उजाला
जिला पंचायत से इस्लामिया ग्राउंड की ओर से गुजरती राम बरात के रास्ते में कई बार एंबुलेंस फंसती नजर आई। सड़कों को घेरकर झूम रहे सैकड़ों हुरियारों की टोली को जैसी एंबुलेंस की आवाज सुनाई दी, उनमें से कुछ सजग लोगों ने तत्काल भीड़ को किनारे कर रास्ता दिलाते रहे।
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें