फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शादी से पांच दिन पहले युवक की हत्या: हत्यारों ने गला रेतकर पेड़ पर लटकाया शव, खेत में मिला खून से सना चाकू

Mon, 06 Mar 2023 06:59 PM IST
मुकेश कुमार संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी
विज्ञापन
1 of 5
खेत में पड़ा मिला खून से सना चाकू - फोटो : अमर उजाला
लखीमपुर खीरी के निघासन थाना क्षेत्र के गांव चिड़ीमारन पुरवा निवासी युवक श्रीप्रकाश की हत्या कर दी गई। सोमवार की सुबह उसका शव गांव के बाहर पेड़ पर लटका मिला। 11 मार्च को श्रीप्रकाश की शादी होनी थी, लेकिन हत्या से शादी की खुशियां मातम में बदल गईं। परिजनों ने किसी से भी रंजिश से इनकार किया है। पिता बदहवास हैं कि आखिर बेटे की हत्या क्यों और किसने की है। 

जानकारी के मुताबिक चिड़ीमारनपुरवा गांव में अनुसूचित जाति के बनवारी लाल अपने पांच पुत्रों के साथ रहते थे। परिवार मजदूरी पेशा है। मेहनत मजदूरी कर किसी तरह गुजर बसर करता है। श्रीप्रकाश सबसे छोटा था, जिसकी 11 मार्च को शादी होनी थी। उसका बड़ा भाई घर पर रहता है, जबकि तीन अन्य भाई मेरठ में मजदूरी करते हैं। श्रीप्रकाश भी मेरठ में था। वह 12 दिन पहले ही वहां से लौटा था। 
विज्ञापन

2 of 5
श्रीप्रकाश का फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला
ग्रामीण बताते हैं किबनवारी लाल के पास जमीन न होने के कारण परिवार के सभी लोग मजदूरी करते हैं। मृतक के बड़े भाई बंशी ने बताया कि एक हफ्ते बाद 11 मार्च को निघासन थाना क्षेत्र के हथियाबोझ गांव में बरात जानी थी। रविवार को श्रीप्रकाश की छेई हुई थी। 
विज्ञापन

3 of 5
खेत में पड़ा मिला खून से सना चाकू - फोटो : अमर उजाला
भाई बंशी के मुताबिक उसका छोटा भाई श्रीप्रकाश रविवार रात घर के बाहर बने बंगले में खा पीकर सो गया था। उसके पास में पिता भी सोये थे। रात में जब वह जागे तो श्रीप्रकाश बिस्तर पर नहीं मिला। बनवारी ने अपनी पत्नी मंतूना को बताया। सोमवार सुबह परिवार वालों ने उसकी खोजबीन शुरू की तो एक ग्रामीण ने श्रीप्रकाश के शव के फंदे पर लटकने की सूचना दी थी। 

4 of 5
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला
परिवार वालों ने बताया कि उसके खेत से पुलिस ने खून से सना चाकू औरपास में ही श्रीप्रकाश की टीशर्ट भी बरामद की है। मृतक के भाई ने आरोप लगाया कि हमलावरों ने पहले भाई का गला रेता उसके बाद मामले को आत्महत्या दिखाने के लिए शव को फांसी पर लटका दिया। बताया कि गले में कटने के निशान भी बने हुए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
घटनास्थल पर जांच करती पुलिस - फोटो : अमर उजाला
परिवार वालों ने बताया कि उसके खेत से पुलिस ने खून से सना चाकू औरपास में ही श्रीप्रकाश की टीशर्ट भी बरामद की है। मृतक के भाई ने आरोप लगाया कि हमलावरों ने पहले भाई का गला रेता उसके बाद मामले को आत्महत्या दिखाने के लिए शव को फांसी पर लटका दिया। बताया कि गले में कटने के निशान भी बने हुए थे।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें