दीपावली से एक दिन पहले बरेली के बीसलपुर रोड पर हुए सड़क हादसे ने पीलीभीत जिले के तीन मजदूरपेशा परिवारों की खुशियां छीन लीं। हादसे में तीन मजदूरों की मौत हो गई। हादसा इतना भीषण था कि तीनों के सिर और चेहरे बुरी तरह कुचल गए थे। पसलियां तक टूट गई थीं।
{{#eligible}}
सभी खबरें बिना रुकावट पढ़ने के लिए
अमर उजाला एप डाउनलोड करें
बरेली के भुता थाना क्षेत्र में बीसलपुर मार्ग पर ढाबे के पास हुआ हादसा बेहद खौफनाक तरीके से घटित हुआ। बस इको वैन पर चढ़ गई थी। वैन की छत काटकर दो घंटे की मशक्कत के बाद शवों को निकाला जा सका। शवों की हालत इतनी खराब थी कि सिर और चेहरे बुरी तरह कुचल गए थे। शवों का पोस्टमॉर्टम करने वाले डॉक्टर भी दंग रह गए।
बीसलपुर रोड पर शुक्रवार आधी रात के बाद इको वैन और बस की आमने-सामने भीषण भिड़ंत हो गई थी। इसमें पीलीभीत के तीन लोगों की मौत हो गई, जबकि दस लोग घायल हो गए। सभी लोग वैन से पीलीभीत जा रहे थे जबकि बस बरेली की तरफ आ रही थी। शुक्रवार रात करीब डेढ़ बजे यह हादसा मिर्ची ढाबे के पास हुआ। टक्कर इतनी भीषण थी कि वैन के परखचे उड़ गए। मौके पर चीख-पुकार मच गई। हादसे के बाद बस चालक भाग गया।
Trending Videos
विज्ञापन
2 of 7
मौके पर जांच करती पुलिस टीम
- फोटो : संवाद
बस न मिलने पर वैन चालक को बुलाया था
दियोरिया के गांव पकड़िया निवासी सुधीर ने बताया कि उनका भाई राकेश कुछ समय से बरेली के छोटी बिहार इलाके में परिवार के साथ रहने लगा था। राकेश अपनी ईको वैन चलाता था। शुक्रवार रात मथुरा से लौटे पकड़िया और बिलसंडा क्षेत्र के गांव परेवा तुर्रा के कई लोगों ने बस न मिलने पर राकेश को कॉल की। परिचित होने की वजह से राकेश अपनी वैन लेकर उन लोगों के पास पहुंचा। इसके बाद 13 लोग वैन में सवार होकर गांव को रवाना हुए।
विज्ञापन
3 of 7
मृतक राकेश कुमार, जितेंद्र और गौरव के फाइल फोटो
- फोटो : संवाद
बरेली-बीसलपुर रोड पर भुता के पास वैन और बस की टक्कर हो गई। हादसे में राकेश के अलावा मथुरा से लौटे गौरव (19) निवासी गांव लाम्हुआ, जितेंद्र (32) निवासी परेवातुर्रा की मौत हो गई। दस लोग घायल हो गए। टक्कर इतनी भीषण थी कि वैन के परखचे उड़ गए थे।
4 of 7
एसपी दक्षिणी अंशिका वर्मा
- फोटो : अमर उजाला
एसपी दक्षिणी अंशिका वर्मा ने बताया कि कार हादसे की सूचना रात में जब पुलिस को मिली तो पता लगा कि टूरिस्ट बस वैन के अगले हिस्से पर चढ़ गई थी। इससे ड्राइवर समेत आगे बैठे लोग वैन में फंसकर रह गए। ऐसे में वैन में आग लगने का डर था। इसलिए फायर टीम को बुलाया गया।
विज्ञापन
5 of 7
कटर से वैन की सीट काटकर लोगों को निकाला
- फोटो : वीडियो ग्रैब
वैन की छत व दरवाजों को कटर से काटना पड़ा
बस हटाकर काफी प्रयास के बाद भी जब शवों को नहीं निकाला जा सका तो उसकी छत व दरवाजों को गैस कटर से काटा गया। इसमें करीब दो घंटे लग गए। कार में फंसे लोगों के बचने की गुंजाइश पूरी तरह खत्म हो चुकी थी। इन्हें बाहर निकाला गया तो मृत घोषित कर दिया गया। घायलों को तत्काल एंबुलेंस से निजी अस्पताल भिजवाया गया। वहां एक की मौत हो गई, बाकी में कुछ लोगों की हालत चिंताजनक है।
विज्ञापन
6 of 7
क्षतिग्रस्त वाहन
- फोटो : संवाद
तीनों की पसलियां टूटी
पुलिस ने तीनों शवों का पोस्टमार्टम कराया। कार में फंसे लोगों के सिर व चेहरे बुरी तरह कुचल चुके थे। पसलियां तो लगभग तीनों की ही टूट चुकी थीं। दो लोगों की मौत सिर की चोट से होने की पुष्टि हुई। जबकि तीसरे की मौत अधिक रक्तस्राव व अन्य अंगों के क्षतिग्रस्त होने से हुई। एसपी दक्षिणी अंशिका वर्मा ने बताया कि हादसे की जांच की जा रही है। अभी मामले की तहरीर नहीं मिली है।
ढाबे के पास खड़ी क्षतिग्रस्त कार और बस
- फोटो : संवाद
धान कटाई करने एक महीने पहले गए थे मजदूर
ग्रामीणों ने बताया कि दियोरिया और बिलसंडा क्षेत्र के कई लोग मजदूरी पर धान की कटाई करते हैं। ये लोग इसी सिलसिले में एक महीने पहले ठेकेदार की ओर से तय होकर मथुरा गए थे। दीपावली पर सभी लोग हंसी खुशी घर लौट रहे थे लेकिन हादसे ने त्योहार की खुशियां निगल लीं।