फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बाजार पर लक्ष्मी प्रसन्न: धनतेरस पर बरेली में 1290 करोड़ का हुआ कारोबार, खूब बिके सोने-चांदी के सिक्के

Sun, 19 Oct 2025 10:06 AM IST
मुकेश कुमार संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली

सार

धनतेरस पर बरेली के बाजार में लक्ष्मी की कृपा बरसी। शहर के प्रमुख बाजार में ग्राहकों की भीड़ उमड़ी। कारोबारियों के अनुसार उम्मीद से ज्यादा कारोबार हुआ है। 
विज्ञापन
1 of 8
शोरूम पर आभूषण देखती युवती - फोटो : अमर उजाला
शुभ योग में धनतेरस पर बरेली के बाजार में धनवर्षा हुई। ऑटो मोबाइल्स, सराफा, बर्तन, कपड़े और इलेक्टॉनिक्स बाजार में जमकर खरीदारी हुई। शनिवार को शहर के बड़ा बाजार, कुतुबखाना, आलमगिरीगंज, राजेंद्र नगर, डीडीपुरम, जिला अस्पताल रोड, जिला पंचायत रोड समेत अन्य प्रमुख बाजारों में ग्राहकों की भीड़ रही। बाजार में आए कोलकाता के लक्ष्मी-गणेश ग्राहकों की पसंद रहे। व्यापारियों को उम्मीद से ज्यादा कारोबार मिला। कारोबारियों के मुताबिक शनिवार को 1290 करोड़ का कारोबार हुआ। छोटी दिवाली पर भी सराफा और ऑटो मोबाइल्स के बाजार में भी रौनक रहेगी। 
विज्ञापन

2 of 8
शोरूम पर आभूषण खरीदते ग्राहक - फोटो : अमर उजाला
सराफा बाजार में बिके सोने-चांदी के सिक्के
धनतेरस पर सराफा कारोबार में मां लक्ष्मी की कृपा बरसी। सुबह से ही आलमगिरीगंज, साहूकारा समेत शहर के अन्य प्रतिष्ठित दुकानों पर खरीदारी करने पहुंचे। ग्राहकों ने सोने-चांदी के सिक्के, जेवर, पायल, लक्ष्मी-गणेश, कछुआ, पूजा के बर्तन आदि सामान की खरीदारी की। सराफा कारोबारी सुबोध अग्रवाल ने बताया कि सोना व चांदी के बढ़ते दामों की वजह से इस बार हल्के वजन की ज्वैलरी की ज्यादा मांग रही। इसी हिसाब से माल को बनवाया गया था, इस बार पिछले वर्ष से अधिक कारोबार होने का अनुमान है।
विज्ञापन

3 of 8
बाइक शोरूम पर बाइक देखते ग्राहक - फोटो : अमर उजाला
ऑटो मोबाइल सेक्टर में जमकर खरीदारी 
ऑटो मोबाइल सेक्टर सुबह से ही ग्राहकों की भीड़ रही। अपने सपनों की कार लेने के लिए ग्राहक उत्साहित दिखे। इस बार सबसे ज्यादा डिलीवरी एक्सयूवी कारों की हुई है जिनकी कीमत 10-15 लाख रुपये के बीच में है। कारोबारी अल्पित अग्रवाल के मुताबिक दिवाली तक करीब एक हजार कारों के बिकने का अनुमान है, जबकि धनतेरस पर 600 कारों की डिलीवरी लेकर अपने घर ले गए। एक एजेंसी के सेल्समैन अमित ने बताया कि छह एयर बैग वाली कारों को सुरक्षा के लिहाज से लोगों ने ज्यादा पसंद किया। दूसरी ओर बाइक शोरूम पर भीड़ रही।

4 of 8
शोरूम पर वॉशिंग मशीन देखते ग्राहक - फोटो : अमर उजाला
इलेक्ट्रानिक बाजार में खूब बिके टीवी, वॉशिंग मशीन 
धनतेरस पर इलेक्ट्रानिक बाजार में लोगों ने जमकर खरीदारी करी। कारोबारी हरीश अरोड़ा ने बताया कि 10 प्रतिशत जीएसटी कम होने के बाद ग्राहकों ने जमकर खरीदारी की। 34 इंच के टीवी की जगह 43 इंच के टीवी खूब बिके। वहीं नई टेक्नोलाॅजी की ऑटो मेटिक वॉशिंग मशीन भी खूब बिकी। इसी के साथ मोबाइल, फ्रिज आदि की मांग रही। दूसरी ओर धनतेरस पर ग्राहकों ने मिठाई की जमकर खरीदारी करी। कारोबारियों को इस बार पिछले साल से करीब 20 प्रतिशत अधिक कारोबार होने का अनुमान है।
विज्ञापन

5 of 8
दुकान पर बर्तन खरीदते ग्राहक - फोटो : अमर उजाला
ग्राहकों की कतार से खनक उठा बर्तन बाजार 
सोने-चांदी के साथ ग्राहकों ने बर्तन की भी खरीदारी की। ग्राहक बर्तन खरीदना शुभ मानते है। शहर में आलमगिरीगंज, कुतुबखाना, प्रेमनगर समेत अन्य जगह बर्तन का बाजार सजाया गया था। इस बार गैस स्टोव कुकर, नॉन स्टिक समेत अन्य सामान की खरीदारी की। दुकानदार बताते है कि पीतल, फूल के साथ अन्य धातु की खरीदारी की गई। इस बार बाजार में नॉन स्टीक की तमाम वैरायटी बाजार में आई हुई है जिन्हें ग्राहकों ने खूब पसंद किया। कारोबारी सुनील मनचंदा ने बताया कि इस पिछले वर्ष की तुलना में अच्छा कारोबार हुआ है।         
विज्ञापन

6 of 8
धनतेरस पर बाजार में उमड़ी भीड़ - फोटो : अमर उजाला
धनतेरस का बाजार
सेक्टर         कारोबार
सराफा         500 करोड़ रुपये 
वाहन           250 करोड़ रुपये
इलेक्ट्रॉनिक्स     100 करोड़ रुपये 
बर्तन        80 करोड़ रुपये
किराना         66 करोड़ रुपये
कपड़ा        70 करोड़ रुपये
मिठाई और ड्राईफ्रूट्स    90 करोड़ रुपये 
प्राॅपर्टी        100 करोड़ रुपये
दीये-मूर्ति         4 करोड़ रुपये
अन्य         30 करोड़ रुपये
कुल         1290 करोड़ रुपये
नोट- सभी आंकड़ें उप्र उद्योग व्यापार मंडल के अनुसार। 
विज्ञापन

7 of 8
दुकान पर बर्तन खरीदते ग्राहक - फोटो : अमर उजाला
बाजार में धनतेरस पर ग्राहकों की भीड़ रही। इस बार पिछले साल की अपेक्षा करीब 30 प्रतिशत अधिक कारोबार हुआ है। - राजेंद्र गुप्ता, प्रांतीय महामंत्री  उप्र उद्योग व्यापार मंडल 
पिक्सल, सोलर, फोकस लाइट के साथ ही हैमिंग प्रोफाइल और डिमर लाइट भी लोगों को लुभा रही हैं। इनकी मांग ज्यादा रही। - नीरज अरोरा, इलेक्ट्रॉनिक्स कारोबारी
धनतेरस पर सोना-चांदी खरीदना शुभ माना जाता है। इस बार सोने के आभूषण के साथ चांदी के पूजा वाले पात्र लिए है। - संध्या ठाकुर, ग्राहक बाजार में बहुत भीड़ है, लेकिन धनतेरस पर खरीदारी करना शुभ माना जाता है। इस लिए बर्तन के साथ घर का अन्य सजावटी सामान लिया है। - दीपा रोहिरा, ग्राहक
विज्ञापन

8 of 8
फूलों की हुई खूब बिक्री - फोटो : अमर उजाला
बरेली के फूलों से महक रहे अन्य शहर
दिवाली पर फूलों का बाजार सजकर तैयार है। आम दिनों में अपेक्षा फूलों की बिक्री कई गुना बढ़ गई है। शहर के साथ ही, कीमतों में भी इजाफा हुआ है। इससे व्यापारियों के चेहरे खिले हुए हैं। जिले में माल बाजार भी भेजा जा रहा है। जिले में देवचरा व शहर की मंडी में फूलों का कारोबार होता है। देवचरा मंडी के कारोबारी नत्थू विकल बताते हैं कि जिले से दिल्ली, राजस्थान, मध्य प्रदेश उत्तराखंड, हरियाणा समेत अन्य राज्यों को माल जाता है। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें