सड़क किनारे खंती में मिला था शव
- फोटो : अमर उजाला
पुलिस ने सर्विलांस व एसओजी टीम की मदद रात में ही राजघाट पुल के पास से आरोपी मोनू गुप्ता को गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ में नवाबगंज के मोहल्ला गुलशन नगर निवासी किराना व्यापारी पवन गुप्ता उर्फ मोनू गुप्ता की दुकान पर युवती का आना-जाना था। जिस कारण मोनू गुप्ता के उससे संबंध हो गए। इसे लेकर मोनू गुप्ता के परिवार में क्लेश शुरू हो गया।
रविवार को युवती बरेली से स्कूटी अपनी फुफेरी बहन के साथ शॉपिंग करके लौट रही थी। रास्ते में मोनू गुप्ता अपनी पत्नी के साथ कार से आ गया। उसने हाफिजगंज तिराहे से युवती को कार में खींच कर डाल दिया। कार में बांके से प्रहार किए।
पुलिस की गिरफ्त में आरोपी
- फोटो : अमर उजाला
फैजुल्लापुर रोड पर युवती कार से उतरकर भागी तो उसने पीछे से पानी में ही पकड़कर प्रहार किए। जिससे वहीं गिर गई। इसके बाद दोनों कार लेकर भाग गए। पुलिस ने आरोपी की निशानदेही पर आलाकत्ल को भी बरामद कर लिया।
आरोपी मोनू गुप्ता की पत्नी को गिरफ्तार करने के लिए पुलिस टीम लगातार प्रयास कर रही है। पुलिस के अनुसार आरोपी से पूछताछ करने पर उसने बताया कि युवती द्वारा ब्लैकमेल करने से परिवार में क्लेश शुरू हो गया था, जिस वजह से उसकी हत्या कर दी।