फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bareilly News: गैस एजेंसी पर फटे 350 सिलिंडर, धमाकों से दहले लोग, लपटें देख बोले- लगा ज्वालामुखी फटा; Video

Mon, 24 Mar 2025 04:06 PM IST
मुकेश कुमार अमर उजाला ब्यूरो, बरेली

सार

Breilly Fire Accident: गांव रजऊ परसपुर के बाहर स्थित गैस गोदाम पर खड़े ट्रक में आग लगने से दहशत फैल गई। धमाकों से ट्रक के परखच्चे उड़ गए। लगभग 350 से अधिक सिलिंडर फटे हैं। घटना से दो घंटे तक दहशत का माहौल रहा। 
विज्ञापन
1 of 6
गैस गोदाम में लगी आग - फोटो : अमर उजाला
Bareilly Gas Agency News: बरेली के बिथरी चैनपुर थाना क्षेत्र के रजऊ परसपुर स्थित महालक्ष्मी गैस एजेंसी में सोमवार दोपहर भयानक हादसा हो गया। दोपहर करीब एक बजे सिलिंडरों से भरे ट्रक में आग लग गई। ग्रामीणों के अनुसार सिलिंडर फटने के बाद लगातार कई तेज धमाके हुए, जिससे आसपास का इलाका दहल गया। करीब एक घंटे तक एक-एक कर सिलिंडर फटते रहे। धमाकों के साथ हवा में उड़े सिलिंडरों के टुकड़े करीब 500 मीटर के दायरे में खेतों में जाकर गिरे। वहीं, गोदाम से उठती लपटों को देख गांव रजऊ परसपुर में दहशत फैल गई। लोग बोले, ऐसा लगा जैसे ज्वालामुखी फटा हो। बताया जा रहा है कि घटना में 350 से अधिक सिलिंडर फटे हैं। ये सिलिंडर ट्रक में लदे थे। ट्रक के परखच्चे उड़ गए। गनीमत रही कि आग की चपेट में पूरा गोदाम नहीं आया। अन्यथा बहुत बड़ा हादसा हो जाता। 

संबंधित खबर- बरेली में बड़ी घटना: गैस गोदाम पर आग लगने से फटे सिलिंडर, धमाकों से दहला इलाका, 500 मीटर दूर तक गिरे टुकड़े
 
विज्ञापन

2 of 6
गोदाम के पास सिलिंडर के टुकड़े - फोटो : अमर उजाला
गांव रजऊ परसपुर से करीब 500 मीटर दूरी पर इंडेन की महालक्ष्मी गैस एजेंसी का गोदाम बना है। एजेंसी के चौकीदार दिनेश चंद्र शुक्ला के मुताबिक गोदाम में सिलिंडर से भरा ट्रक उतरने के लिए खड़ा था। ट्रक के बोनट में किसी तरह आग लग गई। 

ये भी पढ़ें- एटीएम से निकले नकली नोट: यूपी के इस शहर से सामने आया चौंकाने वाला मामला, जांच में जुटे एसबीआई के अफसर

 
विज्ञापन

3 of 6
गोदाम से उठतीं आग का लपटें - फोटो : अमर उजाला
चौकीदार ने आग को बुझाने का प्रयास किया, लेकिन जब आग नहीं बुझी तो वह गांव की ओर भाग खड़े हुए। ट्रक चालक भी भाग गया। बताया गया कि ट्रक में लदे सिलिंडर फटने लगे। लगातार कई धमाके हुए, जिससे दहशत फैल गई। 


घटना का वीडियो 

4 of 6
धमाके से उड़ा गैस एजेंसी गोदाम - फोटो : अमर उजाला
सूचना मिलते ही फायर ब्रिगेड के साथ पुलिस मौके पर पहुंच गई। आग बुझाने के प्रयास शुरू किए। धमाकों की वजह से आग बुझाने में मशक्कत करनी पड़ी। घटना इतनी विकराल थी कि सिलिंडर के टुकड़े 500 मीटर दूर तक खेतों में गिरे। 
विज्ञापन

5 of 6
धमाकों से उड़ा गैस एजेंसी गोदाम - फोटो : अमर उजाला
ग्रामीणों ने मोबाइल से घटना के वीडियो बना लिए। जिस गैस एजेंसी गोदाम में आग लगी है, वह सोमवार को बंद रहती है। गोदाम पर चौकीदार और ट्रक चालक ही थे। दोनों ने भागकर अपनी जान बचाई। वहीं गोदाम आबादी से काफी दूर है, जिससे जनहानि होने से बच गई।

विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
एसपी उत्तरी मुकेश चंद्र मिश्रा - फोटो : अमर उजाला
एसपी उत्तरी मुकेश चंद्र मिश्र ने बताया कि गांव रजऊ परसपुर के बाहर महालक्ष्मी गैस एजेंसी है। दोपहर करीब 12 बजे सिलिंडर से भरा ट्रक यहां आया था, जिसमें करीब 400 सिलिंडर थे। अनलोडिंग के लिए ट्रक गोदाम में खड़ा था। इसी दौरान धमाके साथ आग गई थी। आग पर काबू पा लिया गया। कोई जनहानि नहीं हुआ। नुकसान का आकलन किया जा रहा है।  
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें