फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bareilly News: धूमधाम से गणपति बप्पा को दी विदाई, भक्ति गीतों पर झूमे भक्त, देखें मूर्ति विसर्जन की तस्वीरें

Wed, 03 Sep 2025 07:25 AM IST
मुकेश कुमार संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली

सार

बरेली में मंगलवार को भक्तों ने धूमधाम से गणपति बप्पा को विदाई दी। शहरभर में धूमधाम से शोभायात्राएं निकाली गईं। इसके बाद रामगंगा घाट पर मूर्ति विसर्जन किया गया। 
विज्ञापन
1 of 7
शोभायात्रा में झूमते भक्त - फोटो : अमर उजाला
रिमझिम फुहारों के बीच महाराष्ट्र के परिधानों में सजीं महिलाएं, गणपति के भजनों पर नाचते भक्त, सड़कों पर उड़ता गुलाल, गणपति की आरती उतार कर उन्हें प्रणाम करते भक्त... बरेली में यह नजारा मंगलवार गणपति विसर्जन के दौरान दिखाई दिया। इस दौरान रामगंगा के पास जाम की स्थिति बनी रही। आलमगिरीगंज में श्री गणेश महोत्सव समिति की ओर से गणपति मूर्ति का विसर्जन किया गया। मंगलवार सुबह बाबू राम धर्मशाला में आरती व हवन पूजन किया गया, इसके बाद मटकी फोड़ का आयोजन किया गया। महाराष्ट्र से आए बैंड की धुन पर श्रद्धालु जमकर थिरके। गणपति बप्पा मोरया के जयकारों से रास्ते गूंजते रहे। 
विज्ञापन

2 of 7
सिंहासन पर विराजमान होकर निकले गणेश जी - फोटो : अमर उजाला
सिंहासन पर गणपति की शोभायात्रा निकाली गई। आलमगिरी गंज में व्यापारियों ने यात्रा का स्वागत किया। आलमगिरी गंज से शुरु हुई यात्रा कुतुबखाना, बड़ा बाजार, साहूकारा, किला बाजार होते हुए किला फाटक तक गई यहां से मूर्ति का रामगंगा में विसर्जन किया गया। नव भारत जनकल्याण समिति ने भी यात्रा का नीम की चढ़ाई पर स्वागत किया।
 
विज्ञापन

3 of 7
धूमधाम से निकली शोभायात्रा - फोटो : अमर उजाला
रोहिली टोला स्थित माहौर वैश्य नवदुर्गा मंदिर में स्थापित भगवान गणेश मूर्ति का बैंडबाजे के साथ विसर्जन किया गया। इससे पहले गणेश यज्ञ किया गया। जिसमें भक्तों ने सुख समृद्धि के लिए आहुति दी। आचार्य मुकेश मिश्रा ने वेद मंत्रों के साथ यज्ञ संपन्न कराया। भगवान गणेश की शोभायात्रा निकाली गई। इस दौरान नगर पार्षद अरविंद वर्मा, उदित गुप्ता, जीतू गुप्ता, ईशु गुप्ता, संजीव गुप्ता, ध्रुव वर्मा, विनय गुप्ता आदि मौजूद रहे।
 

4 of 7
रामगंगा में मूर्ति विसर्जन करते भक्त - फोटो : अमर उजाला
राजेंद्र नगर के राजा को दी विदाई
राजेंद्र नगर स्थित शील चौराहे पर सजे गणपति पंडाल से मंगलवार को गणपति मूर्ति का विसर्जन किया गया। विसर्जन यात्रा में भक्तों की भीड़ रही। विधान परिषद के सदस्य बहोरन लाल मौर्य ने झंडी दिखाकर यात्रा का शुभारंभ किया। विसर्जन यात्रा में सबसे आगे हिन्दुस्तान स्काउट गाइड के छात्र-छात्राओं का बैंड, डोल, झांकियों व भगवान गणेश का सिंहासन रहा। इस दौरान कैंट विधायक संजीव अग्रवाल, कमेटी के अध्यक्ष अभय भटनागर, गर्वित भटनागर, लक्ष्य भटनागर, आकाश, नरेन्द्र पाल, शांता भटनागर, मीना भटनागर आदि मौजूद रहे।
 
विज्ञापन

5 of 7
भक्तों ने गणपति बप्पा को दी विदाई - फोटो : अमर उजाला
बैंड बाजे के साथ विदा हुए गणपति बप्पा
कटरा मानराय स्थित श्री लक्ष्मी नारायण मंदिर परिसर में चल रहा सात दिवसीय 22वें गणेश महोत्सव का मंगलवार को हवन पूजन के साथ संपन्न हुआ। शोभायात्रा एवं दही हांडी उत्सव मनाया गया। शोभायात्रा मंदिर से शुरू होकर कटरा मानराय, बड़ा बाजार, नीम की चढ़ाई, साहूकारा होते हुए किला पर सम्पन्न हुई। व्यापारियों ने जगह-जगह यात्रा का स्वागत किया। इस दौरान समिति के अध्यक्ष प्रमोद श्रीवास्तव, प्रदीप शिंघल, अतुल शिंघल, विशाल श्रीवास्तव आदि मौजूद रहे। 
विज्ञापन

6 of 7
धूमधाम से निकली शोभायात्रा - फोटो : अमर उजाला
रामपुर रोड पर स्वालेनगर पर गणेश मूर्ति का विसर्जन यात्रा निकली गई। अखिल भारतीय हिंदू महासभा के मंडल अध्यक्ष पंकज पाठक व महानगर अध्यक्ष मुकेश सागर ने शोभायात्रा का स्वागत किया। श्री शिव गणेश सेवा समिति की ओर से पीपलेश्वर नाथ शिव मंदिर संजय नगर में गणपति पंडाल सजाया गया था। 
 
विज्ञापन
विज्ञापन

7 of 7
मूर्ति विसर्जन करते भक्त - फोटो : अमर उजाला
मंदिर के पुरोहित वेद प्रकाश मिश्रा ने विधि विधान से पूजा अर्चना की। जिसके बाद शोभायात्रा निकाली गई। मंदिर से शुरु हुई यात्रा होली चौराहा, त्रिमूर्ति चौराहा, गोपाल नगर, दुर्गा नगर, आशापुरम, सैनिक कॉलोनी, तुला शेरपुर, डमरू चौराहा, एकता नगर चौराहा, महर्षि कश्यप चौक होते हुए शोभायात्रा रामगंगा के लिए रवाना हुई। यहां पर मूर्ति का विसर्जन किया गया। 
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें