फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शाहजहांपुर हादसा: बिना हेलमेट एक बाइक पर सवार चार दोस्त... तेज रफ्तार बनी काल, परिजनों पर टूटा दुखों का पहाड़

Tue, 06 May 2025 03:00 PM IST
मुकेश कुमार संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहांपुर

सार

Shahjahanpur Road Accident News: शाहजहांपुर के मदनापुर थाना क्षेत्र में सोमवार रात तेज रफ्तार इको कार और बाइक की टक्कर होने से छह लोगों की मौत हो गई। मरने वालों में चार युवक दोस्त थे, जो एक ही बाइक पर सवार थे। शादी समारोह से घर लौट रहे थे। 
विज्ञापन
1 of 6
रवि, अभिषेक, दिनेश और आकाश - फोटो : अमर उजाला
शाहजहांपुर के मदनापुर थाना क्षेत्र में सोमवार रात हुए सड़क हादसे में छह लोगों की मौत हो गई। इनमें चार दोस्त एक ही बाइक सवार थे और हेलमेट भी नहीं लगाए थे। मौसेरी बहन की शादी समारोह से लौटते समय चारों दोस्त हादसे का शिकार हो गए। चारों एक ही बाइक पर सवार होकर हाईवे पर सफर करते रहे, लेकिन पुलिस ने नहीं रोका। काबिलपुर गांव के सामने पेट्रोल पंप से थोड़ा पहले बाइक सामने से आ रही इको कार से टकरा गई। बताया गया कि दोनों वाहनों की रफ्तार काफी तेज थी। टक्कर के बाद बाइक में आग लग गई। कार बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई। हादसे में कार सवार दो लोगों की भी मौत हुई है। हादसे के बाद मृतकों के परिजनों में कोहराम मचा हुआ है। 

यह भी पढ़ें- Shahjahanpur Road Accident: कार-बाइक की भीषण भिड़ंत, चार दोस्तों समेत छह की मौत, परिवारों में मचा कोहराम
विज्ञापन

2 of 6
एसपी ने किया घटनास्थल का निरीक्षण - फोटो : अमर उजाला
तिलहर थाना क्षेत्र के गांव नजरपुर में रहने वाले रवि, आकाश, दिनेश, अभिषेक हमउम्र होने के चलते गहरे दोस्त थे। हमेशा साथ रहते थे। सोमवार की रात रवि की मौसेरी बहन की शादी में शामिल होने के लिए सभी मदनापुर के ककैया गांव गए थे। रात करीब आठ बजे वे लोग अपने घर से निकले थे। 
 
विज्ञापन

3 of 6
कार से शवों को निकालते लोग - फोटो : अमर उजाला
एक बाइक पर चार लोग मदनापुर तक आ गए। शादी समारोह में शामिल होने के बाद रात करीब साढ़े दस बजे वे लोग वापस घर जा रहे थे, तभी रास्ते में हादसा हो गया। हादसा इतना जबरदस्त था कि बाइक में आग लग गई। चारों युवकों की मौत हो गई। वहीं ईको कार में सवार दो लोगों की जान भी चली गई। 

4 of 6
हादसे के बाद मृतकों के परिवार में मचा कोहराम - फोटो : अमर उजाला
हादसे की सूचना मिलने पर परिजनों में कोहराम मच गया। आकाश की मौत से पिता राजू, मां सावित्री देवी, भाई अवनीश, पंकज, विवेक, बहन चंचल का रो-रोकर बुरा हाल हो गया। वहीं भीमसेन के बेटे दिनेश की मौत की सूचना पर मां सुमन, भाई प्रेमपाल, रामविलास, निलेश, बहन रामवती, ओमवती, रेखा पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा। 
विज्ञापन

5 of 6
रवि और अभिषेक - फोटो : अमर उजाला
अभिषेक की मौत का समाचार जब परिजनों को मिला तो वे यकीन नहीं कर सके। पिता मेवाराम, मां अंजलि, भाई चंद्रपाल, हरिओम, देवराज, देवेंद्र, बहन सोनी, सरोज, रिंकी, आरती रो-रोकर बेहाल हो गए। रवि के परिवार में मां चंद्र देवी, भाई अभि, बहन ज्योति, काजल हैं। उनको रोता-बिलखता देखकर आसपास के लोगों की आंख भी नम हो गईं।
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
सुधीर और सोनू के फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला
इको कार में सवार बरेली के फरीदपुर के गांव करनपुर के रहने वाले सुधीर (40 वर्ष) और सोनू (18) की मौत हुई है। कार में एक अन्य व्यक्ति पीछे की सीट पर बैठा था। वह घायल हुआ है। 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें