फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP: 'दीदी के चीखने की आवाज और कट गया कॉल', कार में जिंदा जली प्रिया की मौत पर बहन ने उठाए सवाल

Sun, 12 Apr 2026 01:39 PM IST
Mukesh Kumar संवाद न्यूज एजेंसी, बदायूं

सार

बदायूं के उसहैत इलाके में शुक्रवार की रात लखनऊ से इलाज कराकर लौट रहे दंपती की चलती कार में अचानक आग लग गई। इस घटना में प्रिया भारद्वाज की जलकर मौत हो गई, जबकि उनके पति अर्पित भारद्वाज झुलस गए। मायके वालों ने प्रिया की मौत पर सवाल उठाए हैं। मृतका की बहन ने बताया कि घटना से करीब ढाई घंटे पहले प्रिया ने फोन पर उनसे बात की थी। 
विज्ञापन
1 of 8
प्रिया की बहन और मां (बायें), मृतका का फाइल फोटो (दायें) - फोटो : संवाद
बदायूं के उसहैत इलाके में शुक्रवार रात कार हादसे में जान गंवाने प्रिया भारद्वाज की मौत पर उसके मायकेवालों ने सवाल उठाए हैं। मृतका की बहन ने बताया कि हादसे से ढाई घंटे पहले उनकी प्रिया से फोन पर बात हुई थी। तब वह शाहजहांपुर पहुंची थी। इसके दो मिनट बाद फिर कॉल आया तो उन्होंने प्रिया के चीखने की आवाज सुनी और तुरंत कॉल कट गया। फिर रात में डेढ़ बजे सूचना मिली कि कार में आग लगने से प्रिया की मौत हो गई है। जबकि उसके पति अर्पित भारद्वाज झुलस गए हैं। मायकेवालों ने कोई आरोप नहीं लगाया लेकिन इतना जरूर कहा कि घटना की सच्चाई सामने आए और उन्हें न्याय मिले।
विज्ञापन

2 of 8
प्रिया की बहन और मां - फोटो : संवाद
प्रिया का मायका गांव बल्लीपुर जिला लखीमपुर खीरी का है। शनिवार को मोर्चरी पहुंची उसकी बहन सोनम ने बताया कि शुक्रवार रात साढ़े 11 बजे उनकी प्रिया से बात हुई थी। प्रिया ने बताया था कि शाहजहांपुर पहुंची है। अभी-अभी हम दोनों ने खाना खाया है। फिर दो मिनट बाद कॉल आया तो दीदी के चीखने की आवाज आई। पीछे से जीजा ने कहा कि ब्रेकर पड़ गया था। इसके बाद देर रात फोन आया तो बताया कि बहन की मौत हो गई है। जीजा झुलस गए हैं। सोनम ने कहा कि जब वह तीन मंजिल से उतरकर नीचे आ सकती है तो आग लगने पर कार से क्यों नहीं निकल सकी।मृतका के परिजनों ने यह भी कहा कि इन दोनों में पहले मारपीट भी होती रही है।
विज्ञापन

3 of 8
अस्पताल में भर्ती अर्पित - फोटो : संवाद
ढाई साल पहले हुई थी दोनों की शादी
सोमन ने बताया कि वर्ष 2024 में प्रिया की शादी हुई थी। एक डेढ़ साल की बेटी है, जो दो दिन से दादा-दादी के पास है। सोनम ने बताया कि प्रिया लखनऊ में ऑपरेशन कराकर लौट रही थी। परिवार का कहना है कि उनको न्याय मिले बस और कोई आरोप नहीं है। सोनम ने कहा कि बहन ने बताया था कि वह अलग कमरा लेकर रहेगी, नहीं तो किसी दिन डिप्रेशन में चली जाएगी। 

4 of 8
कार में लगी आग - फोटो : संवाद
अर्पित ब्लॉक कोऑर्डिनेटर तो प्रिया थी एएनएम
पति-पत्नी दोनों स्वास्थ्य विभाग में कार्यरत थे। अर्पित भारद्वाज जहां कादरचौक सीचएसी में ब्लॉक कोऑर्डिनेटर के पद पर है, तो वहीं प्रिया भमौरा जिला बरेली में एएनएम के पद पर कार्यरत थी। इन दोनों ने अभी कुछ दिन पहले ही बदायूं शहर में एक मकान भी खरीदा था।  
विज्ञापन

5 of 8
पति के साथ प्रिया भारद्वाज (फाइल) - फोटो : संवाद
लखनऊ में प्रिया का हुआ था पथरी का ऑपरेशन
मृतका प्रिया का बीते चार दिन पहले लखनऊ के एक अस्पताल में पथरी का ऑपरेशन कराया था। चार दिन से यह दंपती वहीं था। इसके बाद शुक्रवार रात पति, पत्नी कार से लौट रहे थे। इनकी डेढ़ साल की बेटी अर्पित के माता-पिता के पास थी। 
विज्ञापन

6 of 8
प्रिया भारद्वाज का फाइल फोटो - फोटो : संवाद
उसहैत गंगा घाट पर हुआ अंतिम संस्कार 
कार में लगी आग से प्रिया का पूरा शरीर जल गया था। शरीर के कुछ अवशेष ही बचे, जिनका पुलिस ने पोस्टमॉर्टम कराया। इसके बाद शनिवार शाम गंगाघाट पर शव का अंतिम संस्कार किया गया। मृतका के मायके व ससुराल पक्ष के बीच आपसी बातचीत भी चल रही है। यदि बात नहीं बनेगी तो इसमें पुलिस केस का भी मामला सामने आ सकता है।
विज्ञापन

7 of 8
घटनास्थल पर जांच करते पुलिसकर्मी - फोटो : संवाद
सीओ उझानी सुनील कुमार सिंह ने बताया कि अब तक महिला के मायके पक्ष की तरफ से पुलिस को कोई शिकायती पत्र नहीं दिया गया है। फिलहाल, यह अचानक कार में आग लगने से हुआ हादसा लग रहा है। पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है। यदि कोई शिकायत मिलती है तो केस दर्ज कर आगे की विधिक कार्रवाई उसहैत पुलिस के स्तर से की जाएगी।
विज्ञापन

8 of 8
कार में जिंदा जलकर महिला की मौत - फोटो : संवाद
यह थी घटना 
उसहैत निवासी अर्पित भारद्वाज पत्नी प्रिया भारद्वाज (27 वर्ष) का पथरी का ऑपरेशन कराकर लखनऊ से लौट रहे थे। अर्पित के मुताबिक रात करीब 1:30 बजे उनकी निजी कार उसहैत थाना के ग्राम रहौटा के पास पहुंची थी, तभी उसमें आग लग गई। अर्पित ने कार को सड़क के किनारे रोका और किसी तरह खुद बाहर निकल आए। इसके बाद उन्होंने पीछे की सीट पर सो रही पत्नी प्रिया को बाहर निकालने की कोशिश की, लेकिन तब तक आग विकराल रूप ले चुकी थी। पत्नी को बचाने के प्रयास में अर्पित के हाथ और चेहरा बुरी तरह झुलस गया था। प्रिया की जिंदा जलकर मौत हो गई थी। 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें