अमर उजाला बरेली की 50वीं वर्षगांठ बृहस्पतिवार को धूमधाम से मनाई गई। अमर उजाला परिसर में आयोजित समारोह में प्रबंध निदेशक राजुल माहेश्वरी ने उन पुराने साथियों को सम्मानित किया। जिनके साथ अमर उजाला ने इन 50 सालों में लंबा सफर तय किया है। अमर उजाला परिसर में सुबह नौ बजे स्थापना दिवस समारोह का शुभारंभ हवन-पूजन से हुआ।
अमर उजाला बरेली की 50वीं वर्षगांठ पर हवन कार्यक्रम
- फोटो : अमर उजाला
इसके बाद अपने 50 सालों के सफर में आए उतार-चढ़ाव को याद करने का सिलसिला शुरू हुआ। उत्तराखंड समेत तमाम दूरदराज इलाकों से आए उन लोगों ने अपने अनुभव अमर उजाला की नई पीढ़ी और कार्यक्रम में मौजूद अतिथियों के साथ साझा किए जिन्होंने एक लंबी दूरी अमर उजाला के साथ तय की है।
अमर उजाला बरेली की 50वीं वर्षगांठ
- फोटो : अमर उजाला
अमर उजाला ग्रुप के प्रबंध निदेशक राजुल माहेश्वरी ने भी प्रेमनगर में मैकेनियर रोड से अमर उजाला के प्रारंभ होने से लेकर अब तक की यादों को साझा किया।