बालगृह मथुरा में रह रही आठ साल की तनु को मां-बाप मिल गए। इनका नाम है गेरार्डो केनोनिको व सिलविया बोसोलो। इससे भी ज्यादा चौंकना वाली बात यह है कि इस बच्ची का ठिकाना अब हिंदुस्तान नहीं बल्कि यूरोप का इटली देश होगा। इटली से आए दंपती ने शनिवार को तनु को गोद ले लिया। वह तनु बदायूं से लेकर चले गए। तनु अब हमेशा-हमेशा के लिए इटली की हो जाएगी।
जनवरी 2023 में मेरठ में तनु को कोई लावारिस छोड़ गया था। पुलिस ने इसे बरामद किया। काफी प्रयास के बाद भी जब बच्ची के मां-बाप का पता नहीं चला तो इसे चाइल्ड लाइन को सौंप दिया। इसके बाद तनु बदायूं में विशेषज्ञ दत्तक ग्रहण अभिकरण नेकपुर में भेजा गया। कुछ समय रखने के बाद इसे मथुरा के राजकीय बाल गृह में भेज दिया गया। तब से वह यहीं रह रही थी। इस उम्मीद में कि एक न एक दिन उसके मां-बाप आएंगे। तनु को जन्म देने वाले मां-बाप तो नहीं मिल सके लेकिन उसका पालन-पोषण करने वाले मां-बाप जरूर मिल गए हैं।