कमरे के बाहर खड़े आरोपी
- फोटो : अमर उजाला
आरोप है कि वीडियो वायरल करने की धमकी देते हुए एक युवक ने होटल स्वामी से रुपये मांगे। सूचना मिलने पर पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। होटल स्वामी की तहरीर पर विशाल ठाकुर, करन पटेल, तेजेंद्र कुमार, बबलू को नामजद करते हुए तीन-चार अज्ञात के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। साथ ही विशाल ठाकुर, करन पटेल और अमित पिप्पल को गिरफ्तार कर लिया गया है। बाकी की तलाश में पुलिस जुटी हुई है।