फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अपहरण कर मासूम की हत्या: हत्यारे ने निकाले दांत, बेटे का शव देख बिलखी मां- हमने किसी का क्या बिगाड़ा था

Mon, 20 Feb 2023 08:43 AM IST
मुकेश कुमार संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहांपुर
विज्ञापन
1 of 5
उत्तम सिंह का फाइल फोटो, बिलखती मां - फोटो : अमर उजाला
शाहजहांपुर के कांट थाना क्षेत्र में गांव मीरवैश्यपुर निवासी नन्हे के आठ वर्षीय बेटे उत्तम सिंह की अपहरण के बाद बेरहमी से हत्या कर दी गई। बालक शनिवार दोपहर से लापता था। परिजन उसकी खोजबीन में जुटे थे। रविवार शाम को उसका शव गेहूं के खेत में पड़ा मिला। पुलिस की प्राथमिक जांच में तंत्र-मंत्र की बात सामने आ रही है। पुलिस के अनुसार उत्तम के दांत निकाले गए थे। पेट में सुइयां चुभोई गईं। उसकी चप्पलें मरघट के पास पड़ी मिलीं। गेहूं की फसल भी कुछ दूर तक कुचली मिली है। पीठ भी छिली है। लग रहा है कि जैसे उसे काफी दूर तक घसीटा गया हो। आशंका है कि किसी ने अपहरण कर तंत्र-मंत्र करने के बाद उसकी हत्या की है। पुलिस के शक की सुई किसी करीबी के आसपास ही घूम रही है। उधर, मासूम बेटे की हत्या के बाद माता-पिता के आंसू नहीं थम रहे हैं। उनका रो-रोकर बुरा हाल था। 
विज्ञापन

2 of 5
घटनास्थल पर जुटी ग्रामीणों की भीड़ - फोटो : अमर उजाला
खेतीबाड़ी करने वाले नन्हे सिंह का बेटा उत्तम रानी देवी पब्लिक स्कूल में कक्षा एक का छात्र था। नन्हे के बड़े भाई उदयभान की जलालाबाद में ब्याही बेटी के परिवार में किसी की मृत्यु हो गई थी। इसके चलते नन्हे, उनके भाई उदयभान, छोटे सिंह और रईस जलालाबाद गए थे। इस बीच करीब दस बजे उत्तम घर से लापता हो गया। हत्यारे को जानकारी थी कि उत्तम के चाचा और परिवार के अन्य सदस्य कब गांव से बाहर जाएंगे। वारदात के लिए उसने उसी दिन को चुना। 
विज्ञापन

3 of 5
उत्तम सिंह का फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला
नन्हे के परिवार में पत्नी विनीता, 12 वर्ष का बेटा अनिकेत, उत्तम सिंह और छह साल की बेटी छाया है। रविवार को किसी ने एक बच्चे का शव खेत में पड़ा होने की सूचना परिजनों को दी। इसके बाद परिजन रोते-बिलखते हुए मौके पर पहुंच गए। बेटे का शव देखकर मां विनीता देवी दहाड़े मारकर रो पड़ीं। वह रोते-रोते बेहोश हो गई। पिता नन्हे के आंसू भी नहीं थम रहे थे। विनीता होश में आने के बाद सिर्फ यहीं कहती हैं- हमने किसी का क्या बिगाड़ा था, जो मेरे बेटे की जान ले ली।
 

4 of 5
एसपी ने किया मौका मुआयना - फोटो : अमर उजाला
बालक के लापता होने के बाद अगले दिन नन्हे सिंह के भतीजे के पास फोन आया। इसके बाद पीड़ित ने थाने पर तहरीर दी। फिर भी पुलिस ने तेजी नहीं दिखाई। नन्हे सिंह ने किसी से रंजिश से इनकार किया है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
एसपी एस. आनंद - फोटो : अमर उजाला
एसपी एस. आनंद ने बताया कि बालक के पेट में सुइयां चुभी होने और मरघट व मंदिर के पास चप्पलें मिलने से तंत्र-मंत्र के चलते हत्या की आशंका है। एसओजी व थाना पुलिस को घटना के खुलासे के लिए लगाया गया है। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें