बरेली में ईद मिलादुन्नबी की पूर्व संध्या पर पूरा शहर रोशन हो उठा। सड़कें रंग-बिरंगी रोशनी से जगमग हो गईं। पूर्व संध्या पर अंजुमन इत्तेहादुल मुस्लिमीन की ओर से पुराना शहर में जुलूस-ए-मोहम्मदी निकाला गया।
विज्ञापन
1 of 6
ईद मिलादुन्नबी की पूर्व संध्या पर निकाला गया जुलूस
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
बरेली में ईद मिलादुन्नबी की पूर्व संध्या पर मंगलवार को अंजुमन इत्तेहादुल मुस्लिमीन की ओर से पुराना शहर में जुलूस-ए-मोहम्मदी निकाला गया। गलियों में सजावट भी की गई। रोशनी से जगमगाते रास्तों पर निकले जुलूस में शामिल नबी के दीवाने झूमते दिखे। इस्लामी लिबास पहने, हाथों में इस्लामी संदेश देती तख्तियां, जुबां पर दुरूद और बीच बीच में गूंजते नारे जुलूस की शान बढ़ा रहे थे। नबी-ए-पाक की आमद पर पूरे शहर जश्न का माहौल है। शहर में भव्य सजावट की गई है।
विज्ञापन
2 of 6
जुलूस-ए-मोहम्मदी में शामिल बच्चे
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
मंगलवार शाम को जुलूस-ए-मोहम्मदी छह मीनार मस्जिद, मुन्ना खां का नीम से रवाना हुआ। मीरा की पेठ, बुखारपुरा, जवाहर इंटर कॉलेज पुलिया, रोहली टोला, जगतपुर हाफिज मियां की मजार से मुड़कर कांकर टोला से शाहदाना, आजाद इंटर कॉलेज होता हुआ सैलानी मुन्ना खां का नीम पर रात्रि विश्राम हुआ।
विज्ञापन
3 of 6
ईद मिलादुन्नबी की पूर्व संध्या पर निकाला गया जुलूस
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
पूर्व में कार्यक्रम की शुरुआत सुबह कुरान ख्वानी से जुलूस कमेटी के कैंप कार्यालय पर हुई। दरगाह तहसीनीया के सज्जादानशीन मौलाना हस्सान रजा खान ने अपने हाथों से हाफिज मोबीन व कमर चिश्ती को परचम सौंपकर जुलूस को रवाना किया। जुलूस के दौरान पत्ती पत्ती फूल फूल या रसूल या रसूल, जश्ने ईद मिलादुन्नबी जिंदाबाद, मदनी की आमद जिंदाबाद, सरकार की आमद मरहबा के नारे बुलंद होते रहे।
4 of 6
जुलूस में उमड़े लोग
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
जुलूस में ये अंजुमन रहीं शामिल
जुलूस में अंजुमन दावत-ए-इस्लामी, अंजुमन रजा-ए-मुस्तफा, अंजुमन लश्करे रजा, अंजुमन गुलजारे रशीदी, अंजुमन ख्वाजा गरीब नवाज, अंजुमन सगे आला हजरत, अंजुमन फिदा ए रसूल, अंजुमन रिजवाने मिल्लत, अंजुमन फलाऐ मोमिनीन, अंजुमन फैजाने आला हजरत सहित सौ से अधिक अंजुमनें शामिल रहीं। इससे पहले नवाब मुजाहिद हसन खान, प्रोफेसर जाहिद खान, इकरार अहमद, काजी अलीमुद्दीन, मोहम्मद मियां, डॉ. अनीस बेग, हाजी जावेद खान, नासिर कुरैशी आदि की दस्तारबंदी की गई।
विज्ञापन
5 of 6
श्यामगंज रोड पर की गई सजावट
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
श्यामगंज-सेटेलाइट रोड पर भव्य सजावट
नबी-ए-पाक की आमद पर मंगलार रात पुराना शहर के सभी मुख्य मार्ग सैलानी, मीरा की पैंठ, कांकर टोला, शाहदाना, मुन्ना खां का नीम सहित तमाम गलियां और घरों पर सजावट देखते ही बन रही थी। खास सजावट श्यामगंज-सेटेलाइट रोड पर देखने को मिली, जिसे देखने के लिए शहर के दूरदराज से भी लोग आते रहे। किला क्षेत्र के विभिन्न मोहल्लों में घर घर सजावट और झंडे लहराते दिख रहे हैं।
ईद मिलादुन्नबी पर की गई सजावट
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
इसी कड़ी में बुधवार को अंजुमन खुद्दामे रसूल के बैनर तल कोहाड़ापीर से जुलूस-ए-मोहम्मदी दोपहर तीन बजे निकाला जाएगा। जो कुतुबखाना नावल्टी, पहलवान साहब की मजार और इस्लामियां रोड़ से बिहारीपुर होता हुआ दरगाह आला हजरत पर संपन्न होगा। वहीं दूसरी पर तमाम मोहल्लों और धरों पर लोग नियाज नजर व लंगर का इंतजाम कर रहे हैं।