हरदोई जिले की रहने वाली युवती रजिया ने प्यार की खातिर अपना धर्म बदल लिया। उसने गौरी बनकर बरेली निवासी तोताराम से शादी कर ली। दोनों चार साल से एक-दूसरे को जानते हैं। जयपुर के ईंट भट्ठे से दोनों की प्रेम कहानी शुरू हुई थी।
विज्ञापन
1 of 5
रजिया ने तोताराम से किया विवाह
- फोटो : आचार्य केके शंखधार
जयपुर के ईट भट्ठे पर परवान चढ़ी दो कामगारों की प्रेम कहानी बरेली में सात फेरों के पवित्र बंधन में बंध गई। फरीदपुर निवासी तोताराम नाम के युवक ने हरदोई के संडीला निवासी रजिया से बरेली के अगस्त्य मुनि आश्रम में विवाह कर लिया। आश्रम के आचार्य केके शंखधार ने दोनों का विवाह कराया। विवाह से पहले आचार्य ने दोनों के बालिग होने के प्रमाणपत्र देखे। रजिया का धर्म परिवर्तन कराया गया। रजिया का नया नाम गौरी देवी रखा गया है।
विज्ञापन
2 of 5
रजिया ने तोताराम से किया विवाह
- फोटो : आचार्य केके शंखधार
चार साल पहले हुई थी मुलाकात
रजिया ने बताया कि वह और तोताराम करीब चार साल पहले मिले थे। दोनों ही राजस्थान के जयपुर जिले में एक ईंट भट्ठे पर काम करते थे। पहले दोनों में दोस्ती हुई। एक-दूसरे के फोन नंबर ले लिए। फिर बातचीत होने लगी। यह दोस्ती प्यार में बदल गई। इसके बाद दोनों ने साथ जीने-मरने की कसमें खा लीं।
विज्ञापन
3 of 5
रजिया और तोताराम
- फोटो : आचार्य केके शंखधार
रजिया की हिंदू धर्म में आस्था
तोताराम ने बताया कि उनको पता लगा कि रजिया की बचपन से हिंदू धर्म में आस्था है। वह भगवान शिव की पूजा करना चाहती थी, लेकिन परिवार मूर्ति पूजा और उनके रिश्ते के विरोध में था। इस पर दोनों ने किसी दूसरे शहर में जाकर घर बसाने का इरादा बनाया है और विवाह करने का फैसला कर लिया।
4 of 5
अगस्त्य मुनि आश्रम में कराया गया दोनों का विवाह
- फोटो : आचार्य केके शंखधार
हिंदू रीति रिवाज के अनुसार किया विवाह
तोताराम और रजिया शनिवार को अगस्त्य मुनि आश्रम पहुंचे। उन्होंने आचार्य आचार्य केके शंखधार को अपने प्रेम प्रसंग के बारे में बताया और विवाह करने की इच्छा जताई। इससे पहले रजिया का धर्म परिवर्तन किया गया। इसके बाद तोताराम और रजिया का हिंदू रीति रिवाज से विवाह कराया गया।
तोताराम ने रजिया की मांग में भरा सिंदूर
- फोटो : आचार्य केके शंखधार
परिवार के लोगों से जताया खतरा
रजिया ने कहा कि उसने अपनी मर्जी से धर्म परिवर्तन किया है। वह भगवान शिव की भक्त है और उनकी पूजा करती है। रजिया उर्फ गौरी ने अपने परिवार के कुछ लोगों के नाम बताए, जिनसे उसे जान का खतरा है। आचार्य ने कहा कि अधिकारियों से शिकायत कर नव दंपती को सुरक्षा दिलाने के बारे में अनुरोध किया जाएगा।