फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bareilly News: 'मिलादुन्नबी पर पाकिस्तानी ध्वज जैसे झंडे न लगाएं', उर्स में उलमा ने मुसलमानों से की अपील

Sun, 09 Aug 2026 11:33 AM IST
Mukesh Kumar संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली

सार

आला हजरत उर्स के आखिरी दिन इस्लामिया मैदान में देश-विदेश के उलमा जुटे। उन्होंने देश के प्रति वफादारी, सौहार्द और सुन्नी विचारधारा को मजबूत करने का संदेश दिया। कारी यूसुफ रजा संभली ने शरीयत के साथ मुल्क के प्रति वफादारी पर जोर दिया। मुफ्ती सलीम नूरी बरेलवी ने पाकिस्तान के झंडे से मिलते-जुलते झंडे न लगाने की अपील की। 
विज्ञापन
1 of 8
उर्स स्थल पर जायरीनों की भीड़ - फोटो : अमर उजाला
बरेली में आला हजरत उर्स के आखिरी दिन शनिवार को कुल की रस्म के लिए बड़ी संख्या में जायरीन इस्लामिया मैदान में जुटे। इस मौके पर आयोजित जलसे में देश-विदेश के नामवर उलमा ने मजहब-ए-इस्लाम, पैगंबर-ए-इस्लाम की तालीमात, मसलक-ए-आला हजरत के मिशन पर रोशनी डाली। कारी यूसुफ रजा संभली ने कहा कि मुसलमान शरीयत के साथ मुल्क के प्रति भी वफादार रहें। गाना बजाना और डीजे से बचें। मुफ्ती अर्सलान रजा कादरी ने बरेलवी उलमा सुन्नी विचारधारा को मजबूत करने की अपील करते हुए कहा कि जंग जब अपनों से हो तो हार जाना ही बेहतर है। मुफ्ती सलीम नूरी बरेलवी ने कहा कि पाकिस्तान के झंडे से मिलते-जुलते इंडे न लगाएं। सौहार्द के साथ देश को विश्व गुरु बनाने के लिए काम करें। उन्होंने कहा कि बरेली से दीन और सुन्नियत का नाता आला हजरत के दादा मुफ्ती रजा अली खान के वक्त से जारी है। मसलक-ए-आला हजरत जिंदा हकीकत का नाम है। अहले सुन्नत का पैगाम मोहब्बत है, उसे आम करो। बरेलवी उलमा सुन्नी विचारधारा को मजबूत करें।

विज्ञापन

2 of 8
उर्स स्थल पर जायरीनों की भीड़ - फोटो : अमर उजाला
तालीम पर दिया जोर 
मुफ्ती इमरान हनफी, अल्लामा तौसीफ रजा मिस्बाही व मौलाना साजिद रजा ने शिक्षा की कमी को मुसलमानों के पिछड़ेपन की वजह बताया। तालीम पर जोर दिया। मुफ्ती जिलानी ने कहा कि आज मस्जिदों पर बुलडोजर चलाया जा रहा है। हमारे एक उलमा चार साल से और आला हजरत का शहजादा एक साल से जेल में बंद हैं और लोग अब भी संजीदा नहीं हैं। मौलाना फारूक नक्शबंदी, कारी इकबाल मुरादाबादी, मौलाना जाहिद रजा, जिक्रुल्लाह, मुफ्ती अय्यूब खान, मौलाना मुख्तार बहेड़वी ने भी खिताब किया।
विज्ञापन

3 of 8
उर्स स्थल पर दुआ करते जायरीन - फोटो : अमर उजाला
मुफ्ती सलीम नूरी ने की ये अपील 
मुफ्ती सलीम नूरी बरेलवी ने कहा कि जश्न-ए-ईद मिलादुन्नबी करीब है। मुसलमान अपने घरों पर इस्लामी झंडे लगाएंगे। कई बार इस्लामी झंडे को गलतफहमी में पाकिस्तानी झंडा समझ लिया जाता है। पिछले साल कुछ लोगों पर मुकदमे भी हुए। इसलिए जरूरी नहीं कि हरा झंडा ही लगाया जाए। सफेद, काला या सुनहरा झंडा भी लगा सकते हैं। पाकिस्तान के झंडे से मिलते-जुलते झंडे लगाने से बचें। चुनावी माहौल है। सियासी पार्टियों से होशियार रहते हुए आपसी सौहार्द के साथ अपने देश को विश्व गुरु बनाने के लिए काम करें।

4 of 8
उर्स स्थल पर जायरीनों की भीड़ - फोटो : अमर उजाला
ये लोग रहे मौजूद 
यह कार्यक्रम दरगाह प्रमुख मौलाना सुब्हान रजा खान की सरपरस्ती, सज्जादानशीन मुफ्ती अहसन रजा कादरी की सदारत और सैयद आसिफ मियां की निगरानी में हुआ। इस दौरान खानकाह तहसीनिया के सज्जादानशीन मौलाना हस्सान रजा खान, अहसान रजा, शीरान रजा खान, मोअज्जम रजा खान, जुबैर रजा खान, सय्यद मुस्तफा मियां, मुस्लिम पर्सनल लॉ बोर्ड के प्रदेश अध्यक्ष हाफिज नूर अहमद अजहरी, दरगाह शाहदाना वली के प्रबंधक अब्दुल वाजिद नूरी मौजूद रहे। मीडिया प्रभारी नासिर कुरैशी ने बताया कि उर्स मुकम्मल होने पर सज्जादानशीन अहसन मियां व सैयद आसिफ मियां ने पुलिस-प्रशासन, रेलवे, नगर निगम, नागरिक सुरक्षा संगठन, सभी लंगर व सबील कमेटियों, रजाकारों, टीटीएस वालंटियर्स, रजा फोर्स का शुक्रिया अदा किया। 
विज्ञापन

5 of 8
उर्स में खरीदारी करते जायरीन - फोटो : अमर उजाला
जगह-जगह जल सेवा, भोजन भी वितरित
जायरीन की खिदमत में बजरंग ट्रांसपोर्ट पर जल सेवा की गई। इस दौरान राहगीरों, वाहन चालकों और आम लोगों को भी शीतल जल पिलाकर राहत पहुंचाई गई। कार्यक्रम में क्षेत्रीय पार्षद हरिशंकर लोधी, अमित अग्रवाल, अतुल अग्रवाल, प्रदीप खंडेलवाल, ओम प्रकाश का सहयोग रहा। अय्यूब खां चौराहे पर भी स्थानीय नागरिकों ने शीतल पेय और भोजन वितरित किए।
विज्ञापन

6 of 8
उर्स में जायरीन पर बरसाए गए फूल - फोटो : अमर उजाला
जायरीन का फूलों की बारिश से इस्तकबाल 
उर्स-ए-रजवी के मौके पर बरेली पहुंचे देश-विदेश के जायरीन के स्वागत में बरेली हज सेवा समिति और जनसेवा टीम ने इस्लामिया कॉलेज रोड पर कैंप लगाया। संस्था के अध्यक्ष पम्मी खां वारसी के नेतृत्व में जायरीन पर फूलों की बारिश की गई। पानी की सबील भी लगाई गई। यहां महासचिव इंजीनियर अनीस अहमद खां, आसिम हुसैन कादरी, हाजी रेहान युसुफजई, हाजी साकिब रजा खां आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन

7 of 8
उर्स समापन के बाद जायरीन की भीड़ - फोटो : अमर उजाला
उर्स में शामिल होने पहुंचे जायरीन के स्वागत के लिए पीस कमेटी ऑफ इंडिया ने बिहारीपुर पुलिस चौकी के पास कैंप लगाया। कमेटी के पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने जायरीन पर पुष्पवर्षा की। कांवड़ यात्रा को देखते हुए कुल की तारीख बदलने और लंगर में शाकाहारी भोजन उपलब्ध कराने की पहल के लिए सुब्हानी मियां का आभार जताया। इस दौरान नदीम इकबाल, मनमोहन सिंह तनेजा, डॉ. सैयद शहाबुद्दीन, रहीम खान, मोंटू सक्सेना, अखिलेश अग्रवाल आदि मौजूद रहे।
 
विज्ञापन

8 of 8
आला हजरत दरगाह - फोटो : अमर उजाला
दरगाह परिसर में अदा की गई कुल की रस्म 
दरगाह परिसर में आला हजरत के कुल की रस्म अदा की गई। इसमें आला हजरत खानदान के बुजुर्ग मन्नानी मियां ने कुरान की तिलावत की। मौलाना अब्दुल्लाह रजा कादरी ने सलातो सलाम और फातेहा के बाद मुल्क में अमन-ओ-अमान की दुआ की। इसके बाद गुलपोशी की गई। पूर्व में मोईन रजा, मौलाना सलमान रजा ने मनकबत पढ़कर आला हजरत को खिराज-ए-अकीदत पेश की। इस मौके पर मौलाना नवेद रजा, बारी रजा, फैज रजा तहसीनी, माहिन रजा, डॉ शहरोज, मौलाना इमरान, मोहम्मद अली, तालिब रजा, मौलाना सलमान मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें