फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP: बरेली में कुल की रस्म के साथ आला हजरत के उर्स का समापन, 10 लाख जायरीन हुए शामिल; तस्वीरें

Sat, 08 Aug 2026 06:00 PM IST
Mukesh Kumar संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली

सार

बरेली में आला हजरत का 108वां उर्स शनिवार को संपन्न हो गया। एसएसपी के मुताबिक तीन दिवसीय आयोजन में करीब 10 लाख जायरीन शामिल हुए। शनिवार दोपहर कुल की रस्म अदा की गई। उर्स समापन के बाद जायरीन की वापसी शुरू हो गई। 
विज्ञापन
1 of 7
उर्स में उमड़ी जायरीनों की भीड़ - फोटो : अमर उजाला
बरेली में आला हजरत इमाम अहमद रजा खां फाजिले बरेलवी के 108वें उर्स का शनिवार को समापन हो गया। तीन दिवसीय इस आयोजन में करीब 10 लाख जायरीन पहुंचे। शनिवार दोपहर करीब ढाई बजे आला हजरत के कुल की रस्म अदा की गई। उर्स समापन के बाद जायरीन के वापसी का सिलसिला शुरू हुआ तो सड़कों पर जनसैलाब दिखाई दिया। इस दौरान शहरभर में कड़ी सुरक्षा व्यवस्था लागू रही। उर्स का आयोजन इस बार सावन माह में हुआ। इसी दौरान कांवड़ यात्रा भी चल रही है। इसके चलते पुलिस-प्रशासन के अफसर लगातार भ्रमणशील रहे और सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लेते रहे। एहतियात के तौर पर यातायात डायवर्जन भी लागू किया गया था। लोगों से यातायात डायवर्जन का पालन करने और पुलिस प्रशासन का सहयोग करने की अपील की गई। 

विज्ञापन

2 of 7
उर्स समापन के बाद जायरीन की भीड़ - फोटो : अमर उजाला
एसएसपी अनुराग आर्य ने बताया कि इस बार उर्स में करीब 10 लाख लोगों के आने का अनुमान है। शहर में सुरक्षा व्यवस्था के लिए तीन हजार पुलिसकर्मियों की ड्यूटी लगाई गई। ड्रोन से संवेदनशील और मिश्रित इलाकों में लगातार निगरानी की गई। सोशल मीडिया पर भी नजर रखी जा रही है। 
विज्ञापन

3 of 7
उर्स स्थल पर जायरीन की भीड़ - फोटो : संवाद
कुल की रस्म और अकीदत का सैलाब
शहर के सौदागरान स्थित आला हजरत दरगाह से लेकर उर्स स्थल इस्लामिया कॉलेज मैदान तक का इलाका जायरीन से भरा रहा। उर्स स्थल पर बने मंच पर विभिन्न कार्यक्रम चलते रहे। उर्स-ए-रजवी में दूर-दराज से आए देश के जाने-माने उलमा ने दीन और मसलक पर पैगाम दिया। जैसे ही कुल की रस्म शुरू हुई और लाउड स्पीकर पर कुरान की आयतें गूंजने लगीं, जायरीन जहां थे वहीं रुक गए।

4 of 7
पटेल चौक पर जायरीन की भीड़ - फोटो : संवाद
सड़कों पर दिखी भारी भीड़
कुल की रस्म के बाद बाहर से आए जायरीन और स्थानीय लोगों की वापसी शुरू हुई। इससे शहर की सड़कों पर भारी भीड़ नजर आई। लगभग सभी प्रमुख सड़कों पर दूर-दूर तक सिर्फ जायरीन ही दिखाई दिए। यह स्थिति लगभग एक घंटे तक बनी रही। भीड़ का आलम यह था कि आसपास के भवनों की छतों और मकान के छज्जों तक लोग खड़े थे। जहां कहीं बड़े वाहन खड़े थे, उन पर भी लोग चढ़कर बैठ गए थे। वापसी के दौरान शाहजहांपुर मार्ग पर खासी भीड़ देखी गई।
 
विज्ञापन

5 of 7
उर्स स्थल से निकलती भीड़ - फोटो : अमर उजाला
सुरक्षा और यातायात प्रबंधन
सावन माह में उर्स और कांवड़ यात्रा दोनों एक साथ होने के कारण पुलिस-प्रशासन के लिए सुरक्षा चुनौती थी। इसके लिए विशेष सुरक्षा योजना बनाई गई थी। शहर में यातायात को सुचारु रखने के लिए डायवर्जन लागू किया गया। पुलिस ने लोगों से सहयोग की अपील की ताकि कोई अव्यवस्था न फैले। संवेदनशील क्षेत्रों में ड्रोन से निगरानी और सोशल मीडिया पर नजर रखने जैसे कदम उठाए गए।
विज्ञापन

6 of 7
डीएम और एसएसपी ने उर्स स्थल के आसपास क्षेत्रों में किया भ्रमण। - फोटो : अमर उजाला
वरिष्ठ अफसर रहे भ्रमणशील  
डीएम और एसएसपी ने पुलिस और प्रशासनिक अधिकारियों के साथ इस्लामिया ग्राउंड, दरगाह मार्ग समेत आसपास के क्षेत्रों का भ्रमण किया। उन्होंने सुरक्षा व्यवस्था और पुलिस बल की तैनाती का जायजा लिया। संवेदनशील स्थानों पर सतर्क निगरानी के निर्देश दिए गए। 
विज्ञापन
विज्ञापन

7 of 7
उर्स में जायरीन - फोटो : संवाद
डीएम अविनाश सिंह ने कहा कि प्रशासन ने उर्स के दौरान जायरीन की सुरक्षा और सुविधा के लिए सभी व्यवस्थाएं की थीं। उन्होंने शांति और सौहार्द बनाए रखने को सर्वोच्च प्राथमिकता बताया। एसएसपी अनुराग आर्य ने पुलिस अधिकारियों को सुरक्षा में लापरवाही न बरतने के निर्देश दिए। उन्होंने कानून-व्यवस्था प्रभावित करने वाली गतिविधियों पर तत्काल कार्रवाई के लिए कहा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें