ओपीडी में मरीज बनकर कतार में लगे डीएम
- फोटो : अमर उजाला
मीडिया और दूसरे माध्यमों से मिल रही शिकायतों का संज्ञान लेकर डीएम ने मरीज बनकर अस्पताल का औचक निरीक्षण किया। हर कक्ष तक खुद नहीं पहुंच सकते थे, इसलिए अन्य प्रशासनिक अधिकारियों को इसमें शामिल किया। अर्दली और सरकारी गाड़ी को भी जिला अस्पताल से काफी दूर छोड़ दी। आम आदमी की तरह पैदल ही वह अस्पताल में दाखिल हुए। इसके बाद एक-एक कर अस्पताल की सारी बीमारी उनके सामने बेनकाब हो गई।