कार्तिक पूर्णिमा पर बरेली के चौबारी मेले में श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ी है। श्रद्धालुओं ने रामगंगा में आस्था की डुबकी लगाई। ब्रह्म मुहूर्त से शुरू हुआ स्नान-दान का क्रम दोपहर 12 बजे के बाद तक जारी रहा।
विज्ञापन
1 of 8
बदायूं रोड पर लगा जाम, चौबारी घाट पर श्रद्धालुओं की भीड़
- फोटो : संवाद
कार्तिक पूर्णिमा पर बरेली के रामगंगा चौबारी मेले में बुधवार को आस्था का सैलाब उमड़ पड़ा। मध्य रात्रि से स्नान शुरू हुआ तो रामगंगा के घाट हर-हर गंगे के जयकारों से गूंज उठे। लाखों श्रद्धालुओं ने रामगंगा में आस्था का डुबकी लगाई। स्नान के बाद दान कर पुण्य कमाया। स्नान के दौरान कोई हादसा न हो, इसको ध्यान में रखते हुए घाटों पर बैरिकेडिंग की गई है। पुलिस-पीएसी के जवान तैनात किए गए हैं। गोताखोर भी लगाए गए हैं। स्नान पूजन के बाद श्रद्धालु चौबारी मेले में खरीदारी करने में जुट गए। वहीं बच्चों ने झूलों व खेल-तमाशों का आनंद उठाया।
विज्ञापन
2 of 8
चौबारी मेले में लगे झूले
- फोटो : संवाद
रामगंगा के किनारे चौबारी मेले में तबुओं का शहर बसा है। कार्तिक पूर्णिमा से एक दिन पहले ही लोग चौबारी पहुंचना शुरू हो गए थे। मंगलवार को रातभर टैक्ट्रर-ट्रॉली से अपने परिवार व घरेलू सामान के साथ चौबारी मेला पहुंचते रहे।
विज्ञापन
3 of 8
चौबारी घाट पर उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़
- फोटो : संवाद
रात में रंग-बिरंगी रोशनी से पूरा मेला परिसर जगमगाता रहा। मध्य रात्रि के बाद घाट पर श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ने लगी। सुबह होते-होते घाट पर पैर रखने तक की जगह नहीं रही। रामगंगा में लाखों श्रद्धालुओं ने आस्था की डुबकी लगाई। पूजा-पाठ और दान कर पुण्य कमाया।
4 of 8
बदायूं रोड पर लगा जाम
- फोटो : संवाद
चौबारी मेले में श्रद्धालुओं की भारी भीड़ और वाहनों के दबाव के कारण सुबह करीब साढ़े नौ बजे से बदायूं मार्ग पर भीषण जाम की स्थिति रही। वाहन रेंग-रेंगकर चले। जाम के कारण श्रद्धालुओं को भी परेशानी हुई। वहां तैनात पुलिसकर्मी व्यवस्था बनाने के लिए जुटे रहे।
विज्ञापन
5 of 8
चौबारा मेले में पहुंचे श्रद्धालु
- फोटो : संवाद
चौबारी मेले परिसर के बाहर ही स्वागत के लिए बड़ा गेट बनाया गया है। इसी के साथ खाने-पीने की दुकानों से लेकर, सिल बट्टा, कपड़े, खिलौने, सजावटी सामान, पर्स आदि की दुकानें लगी हैं। मंगलवार को भी दुकानों पर ग्राहकों की भीड़ रही। लोगों ने जमकर खरीदारी की।
विज्ञापन
6 of 8
चौबारी के नखासे में घोड़े
- फोटो : संवाद
पंजाब का घोड़ा बिका सबसे महंगा
चौबारी मेले के नखासे में एक से बढ़कर एक घोड़ा आया हुआ है। मेले में 20 हजार से लेकर चार लाख रुपये तक के घोड़े आए हुए हैं। नखासा के संचालक योगेश सिंह ने बताया कि इस बार पुष्कर से आए घोड़े खरीदारों को खूब भा रहे हैं। मंगलवार को नखासे में 15 घोड़े बिके जिसमें सबसे महंगा 80 हजार रुपये का रहा। यह घोड़ा पंजाब से आया था।
विज्ञापन
7 of 8
चौबारी घाट पर की गई आरती
- फोटो : संवाद
रामगंगा की आरती उतारकर ली स्वच्छता की शपथ
गंगा समग्र नाथ नगरी ब्रज प्रांत की ओर से महानगर संयोजक ठाकुर अखिलेश सिंह के नेतृत्व में मंगलवार को रामगंगा घाट पर आरती की गई। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि प्रदूषण विभाग के क्षेत्रीय अधिकारी चंद्रेश कुमार रहे। उपस्थित लोगों ने एक साथ दीप दान किया। आरती के बाद लोगों को शपथ भी दिलाई गई कि वह नदी को गंदा नहीं करेंगे।
चौबारी मेले में उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़
- फोटो : संवाद
रामगंगा घाट पर जगमग होंगे 11 हजार दीपक
तीन दिवसीय रामगंगा महोत्सव में बुधवार को 11,000 दीपक प्रज्जवलित किए जाएंगे। हजारों दीपकों की रोशनी से घाट जगमगा उठेगा। मां गंगा बचाओ वेलफेयर सोसाइटी समेत अन्य संगठनों की ओर से यह कार्यक्रम शाम को होगा। संस्था के अध्यक्ष डॉ. रजनीश सक्सेना ने बताया कि राम गंगा महोत्सव का मुख्य आकर्षण सायं 6 बजे से देव दीपावली के पावन अवसर पर रामगंगा के स्नान घाट पर 11000 दीप प्रज्जवलित कर दीपदान किया जाएगा। राष्ट्रीय संत गोपाल कृष्ण ठाकुर महाराज पूजन व भजन संध्या का आयोजन करेंगे।