फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आखिर क्यों फैली शाहरुख की बरेली से गिरफ्तार होने की अफवाह, पुलिस ने खोजा चौंकाने वाला कनेक्शन

Wed, 04 Mar 2020 03:10 PM IST
प्राची प्रियम अमर उजाला ब्यूरो, बरेली
विज्ञापन
1 of 10
मोहम्मद शाहरुख - फोटो : सोशल मीडिया
दिल्ली के दंगे में पिस्टल से फायरिंग करने के बाद सुर्खियों में आए शाहरुख के बरेली आने की तो पुष्टि नहीं हुई, लेकिन पुलिस ने उसका बरेली कनेक्शन जरूर तलाश लिया। दरअसल शाहरुख की खाला यानी मौसी का परिवार मीरगंज के ही खानपुरा मोहल्ले में रहता है। चौंकाने वाली बात यह है कि शाहरुख की मौसी का बेटा भी दिल्ली में उसी के साथ रहता है जो दंगों के बाद भी घर नहीं लौटा है। 
 
विज्ञापन

2 of 10
मोहम्मद शाहरुख - फोटो : Social Media

बताया जा रहा है कि शाहरुख के पिता परिवार के साथ छह साल पहले तक मीरगंज में ही रहते थे और यहीं रहते हुए वह ड्रग्स स्मगलिंग के सिंडिकेट के संपर्क में आए थे। शाहरुख की शामली में गिरफ्तारी के बाद दिल्ली पुलिस ने अपनी प्रेस कॉन्फ्रेंस में मंगलवार को इतना जिक्र तो किया कि शाहरुख जालंधर से बरेली आया था और फिर बरेली से शामली चला गया, लेकिन यह साफ नहीं किया गया कि शाहरुख बरेली कब आया और कितने समय तक कहां रुका। 
 
विज्ञापन

3 of 10
मोहम्मद शाहरुख - फोटो : अमर उजाला
दूसरी ओर बरेली पुलिस ने इस दावे का पूरी तरह खंडन कर दिया है कि शाहरुख बरेली आया था। हालांकि दिल्ली पुलिस के दावे के बाद डीआईजी के निर्देश पर पुलिस शाहरुख का बरेली कनेक्शन तलाश करने में जुटी तो पता लगा कि मीरगंज के खानपुरा मोहल्ले में शाहरुख की नानी का घर है। उसकी मौसी इन्नो परिवार समेत यहीं रहती हैं। 
 

4 of 10
मोहम्मद शाहरुख - फोटो : अमर उजाला
पुलिस के मुताबिक इन्नो का बेटा सलमान भी दिल्ली में शाहरुख के साथ रहता है। दिल्ली में दंगे के दौरान पिस्टल से फायरिंग करते हुए वीडियो और फोटो वायरल होने के बाद शाहरुख तो फरार हो गया, लेकिन सलमान का अब तक कोई पता नहीं लगा है। पुलिस के सामने अब सवाल है कि शाहरुख के साथ सलमान का भी तो दिल्ली के दंगों में कोई रोल नहीं था। फिलहाल पुलिस छानबीन में जुटी हुई है।
 
विज्ञापन

5 of 10
मोहम्मद शाहरुख - फोटो : Amar Ujala
सूत्रों के मुताबिक मूल रूप से पंजाब का निवासी शाहरुख का पिता साबिर कई साल से दिल्ली के घोंडा में रह रहा है। ड्रग्स की स्मगलिंग में उसका बड़ा नेटवर्क बताया जाता है जिसके जरिये वह पंजाब से आने वाली ड्रग्स की सप्लाई दिल्ली के साथ यूपी के कई जिलों में पहुंचाता था। उस पर कई केस भी दर्ज हैं। 
 
विज्ञापन

6 of 10
मोहम्मद शाहरुख - फोटो : Social Media
शाहरुख की मौसी का बेटा सलमान और उसके पिता बब्बू का भी ड्रग सिंडीकेट से कनेक्शन होने की बात कही जा रही है। पुलिस के मुताबिक शाहरुख के मौसा बब्बू मूल रूप से मीरगंज के ही दिवना गांव के रहने वाले हैं। कई साल पहले गांव की संपत्ति बेचकर खानपुरा अपनी ससुराल में आकर बस गए थे। शाहरुख की मां मुन्नी का भी यहां आनाजाना है।
 
विज्ञापन

7 of 10
मोहम्मद शाहरुख - फोटो : अमर उजाला
शाहरुख के ननिहाल में मंगलवार को सिर्फ महिलाएं और बच्चे ही थे। दिल्ली पुलिस शाहरुख के बरेली में रुकने या ठहरने की कोई डिटेल अभी नहीं दे सकी है। मंगलवार को उसकी गिरफ्तारी की बाद सुनते ही पुलिस-प्रशासन के अफसर भी चौंक गए, लेकिन कुछ ही देर बाद साफ हो गया कि शाहरुख बरेली नहीं बल्कि शामली से गिरफ्तार हुआ है। 
 

8 of 10
मोहम्मद शाहरुख - फोटो : अमर उजाला
एडीजी जोन अविनाश चंद्र ने यह भी साफ कर दिया कि न शाहरुख बरेली आया न उसकी तलाश में दिल्ली क्राइम ब्रांच। दिल्ली पुलिस ने ऐसा कोई इनपुट भी नहीं दिया कि शाहरुख बरेली या बरेली जोन के किसी जिले में छिपा हो सकता है। दरअसल सनसनी इसलिए भी फैली क्योंकि कमलेश तिवारी हत्याकांड और टेरर फंडिंग जैसे बड़े मामलों के तार बरेली से जुड़ते रहे हैं। 
 

9 of 10
मोहम्मद शाहरुख - फोटो : Social Media
चूंकि शाहरुख का पिता साबिर राणा ड्रग्स सिंडीकेट से जुड़ा हुआ है और बरेली में भी फतेहगंज पश्चिमी समेत ड्रग्स की तस्करी के लिए कई इलाके बदनाम हैं, शायद इसीलिए शाहरुख का बरेली से कनेक्शन जोड़ दिया गया। मंगलवार दोपहर शामली से उसकी गिरफ्तारी के बाद भी जब बरेली से उसकी गिरफ्तारी की खबर फैली तो यहां हड़कंप मच गया। अफसरों के फोन व्यस्त हो गए। 
 
विज्ञापन

10 of 10
मोहम्मद शाहरुख - फोटो : अमर उजाला
शाहरुख प्रकरण में पूरी तरह अनभिज्ञ अफसर काफी देर तक उच्चाधिकारियों और दिल्ली पुलिस से संपर्क साधकर सच्चाई जानने की कोशिश करते रहे। शाहरुख की बरेली से गिरफ्तारी की अफवाह उड़ाई गई थी। एडीजी बरेली जोन अविनाश चंद्र ने बताया कि हमारी जानकारी के मुताबिक शाहरुख बरेली नहीं आया। दिल्ली पुलिस या क्राइम ब्रांच भी यहां नहीं आई और न ही बरेली पुलिस से किसी तरह की मदद मांगी गई।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें