फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

उत्तर प्रदेश के इस मैदान में पैर रखते ही धंसने लगती है जमीन, पढ़ें खौफनाक रहस्य

Mon, 17 Feb 2020 05:19 PM IST
प्राची प्रियम न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बरेली
विज्ञापन
1 of 7
सुतिया नाले का दलदल - फोटो : अमर उजाला
उत्तर प्रदेश के पीलीभीत जिले के पूरनपुर में शारदा नदी के किनारे फैला हरे घास का यह मैदान जितना सब्ज और सुंदर नजर आ रहा है, इसके पीछे की सच्चाई उतनी ही भयावह है। खूबसूरत मैदान के जैसा दिखने वाला यह इलाका किसी मौत के दलदल से कम नहीं है। हरे घास की चादर ओढ़े बैठी यह जमीन असल में भारत नेपाल सीमा से सटा सुतिया नाला है, जो दिखता तो मैदान जैसा है, लेकिन यह दूर तक फैला हुआ दलदल है।

 
विज्ञापन

2 of 7
Sutiya Nala - फोटो : अमर उजाला
सुतिया नाले का यह दलदल इतना खतरनाक है कि इसकी चपेट में आने वाली कोई भी चीज चाहे वो जानवर हो, गाड़ी हो या कोई इंसान, वह यहां की दलदल जमीन पर एक बार पैर रखता है और लगातार धंसता ही जाता है। यह दलदल कितना गहरा है और कितनी दूर तक फैला है इसका लोगों को कोई अंदाजा नहीं है। 
विज्ञापन

3 of 7
Sutiya Nala - फोटो : अमर उजाला
दलदलनुमा सुतिया नाले में गलती से भी जो चला जाता है उसका बाहर निकलना मुश्किल हो जाता है। आसपास के लोग इस इलाके में जाने से भी बचते हैं। लोगों के बीच इस दलदल के रहस्य को लेकर दहशत फैली हुई है। पिछले दिनों राहुलनगर गांव निवासी अमर सिंह (30) अचानक लापता हो गए थे। 

4 of 7
Sutiya Nala - फोटो : अमर उजाला
दो दिनों तक उनका कोई पता नहीं चला। बताया गया कि वह ट्रैक्टर लेकर सुतिया नाले के रास्ते से बरगदिया गांव की ओर गए थे और रास्ते से ही गायब हो गए। उन्होंने अपने ट्रैक्टर के पीछे साईकिल भी बांध रखी थी। 
विज्ञापन

5 of 7
Sutiya Nala - फोटो : अमर उजाला
देर शाम तक वह नहीं लौटा तो किसानों और परिजनों ने ग्रामीणों के साथ तलाश की। शनिवार को भी दिन भर हर तरफ तलाशा गया, लेकिन कुछ पता नहीं लगा। रविवार दोपहर लोगों को दलदल में किसी साइकिल का एक हिस्सा दिखाई दिया। लोगों को शक हुआ कि शायद अमर सिंह ट्रैक्टर के साथ इसी नाले में फंस गए होंगे। इसके बाद पुलिस को बुलाया गया।
विज्ञापन

6 of 7
Sutiya Nala - फोटो : अमर उजाला
पुलिस ने क्रेन मंगाकर करीब दो घंटे बाद ट्रैक्टर और चालक के शव को बाहर निकाला। ट्रैक्टर पूरी तरह सुतिया के दलदल में समा चुकी थी। अमर सिंह ट्रैक्टर ट्रॉली के पीछे साइकिल बांधकर रखता था, ताकि अगर कहीं देर हो जाए तो वह साइकिल से निकल जाए। 
विज्ञापन
विज्ञापन

7 of 7
Sutiya Nala - फोटो : अमर उजाला
अगर साइकिल का हिस्सा न दिखाई देता तो यह रहस्य ही बना रहता। आशंका है कि ट्रैक्टर ट्रॉली बेकाबू होकर सुतिया नाले में चली गई होगी और दलदल होने की वजह से वह उसमें समा गई।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें