फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मौसम की दोहरी मार: बारिश और ओलावृष्टि से फसलों की बर्बादी, खेतों में गिरा गेहूं, सरसों को भारी नुकसान

Sun, 03 Mar 2024 01:17 PM IST
मुकेश कुमार अमर उजाला नेटवर्क, बरेली
विज्ञापन
1 of 7
बारिश और ओलावृष्टि से फसलों को नुकसान - फोटो : अमर उजाला
रुहेलखंड क्षेत्र में मौसम की दोहरी मार से किसान परेशान हैं। किसानों ने दिन-रात रखवाली कर फसलों को तैयार किया। जब फसल पकने और कटने को तैयार खड़ी है तो बेमौसम बारिश मुसीबत बन गई। शनिवार को बरेली समेत मंडल के चारों जिलों में तेज हवा के साथ बारिश हुई, जिससे गेहूं की फसल खेतों में गिर गई। सरसों को भी नुकसान हुआ है। रविवार को मंडल के कई इलाकों में भारी ओलावृष्टि हुई है, जिससे किसानों की चिंता और बढ़ गई है। क्योंकि तेज हवा से गेहूं और सरसों की अगेती फसल पहले ही खेतों में बिछ गई है। ओलावृष्टि और पानी भरने से अब फसल सड़ने का खतरा है।

पिछले तीन दिनों से बादल मंडरा रहे थे। शुक्रवार रात मौसम में बदलाव हुआ। रात में रिमझिम और सुबह होते ही तेज बारिश का सिलसिला शुरू हो गया। दोपहर तक बारिश का सिलसिला जारी रहा। बरेली जिले के नवाबगंज, आंवला, मीरगंज, फरीदपुर और फतेहगंज पश्चिमी क्षेत्रों में जमकर बारिश हुई। 24 घंटे में 12.1 मिमी बारिश हुई।
विज्ञापन

2 of 7
ओलों से जमीन पर बिछी सफेद परत - फोटो : अमर उजाला
बारिश का सिलसिला बदायूं, शाहजहांपुर और पीलीभीत जिले में भी जारी रहा। किसान खेतों में भरे पानी को निकालने की व्यवस्था में लगे हुए थे कि रविवार को ओलावृष्टि हो गई। कई इलाकों में बारिश के साथ ओले गिरे, जिससे सड़कों पर बर्फ की सफेद परत बिछ गई। 
विज्ञापन

3 of 7
खेत में गिरी गेहूं की फसल - फोटो : अमर उजाला
किसानों का कहना है कि ओलावृष्टि से सरसों की फसल को भारी नुकसान हुआ है। सरसों की बालियां झड़ गई हैं। गेहूं की बालियों खराब हो सकती हैं। इससे फसल उत्पादन पर प्रभाव पड़ेगा। बारिश के कारण आलू की फसल को भी नुकसान हुआ है।    

4 of 7
खेत में गिरी गेहूं की फसल - फोटो : अमर उजाला
बरेली के धनेती गांव के ओमकार ने बताया कि उन्होंने दो बीघा खेत में गेहूं बोया था। पहले आवारा पशु फसल चर गए। अब तेज हवा के साथ हुई बारिश से फसल खेत में ही बिछ गई। इससे उत्पादन प्रभावित होगा। 
विज्ञापन

5 of 7
खेत में पड़ा आलू - फोटो : अमर उजाला
गांव सोना के रहने वाले सौरभ पांडे ने बताया कि तेज हवा के साथ हुई बारिश के चलते 150 बीघा गेहूं जमीन पर गिरकर खराब हो चुका है। गांव के ही जानकी प्रसाद ने बताया कि 20 बीघा आलू की फसल में एक दिन पहले ही सिंचाई की थी। अब यह फसल सड़ने का खतरा है।
 
विज्ञापन

6 of 7
खेत में मासूम खड़ा किसान - फोटो : अमर उजाला
बदायूं के उझानी निवासी गद्दीटोला मोहल्ला निवासी गंगा सिंह कहते हैं कि बारिश के दौरान तेज हवा में गिरी सरसों की बालियों से दाने झड़ गए हैं। आने वाले दो-चार दिनों में मौसम का मिजाज ऐसा ही रहा तो सरसों का 40 फीसदी तक नुकसान हो जाएगा। गुणवत्ता भी प्रभावित होगी।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

7 of 7
खेत में गिरी गेहूं की फसल - फोटो : अमर उजाला
शाहजहांपुर के कुर्रियाकलां में फसल बर्बाद होने से किसान मायूस हैं। किसान दुर्वासा का कहना कि जितने में खेत बटाई पर लिया, उतने ही गेहूं होना मुश्किल है। वहीं देवेश ने बताया कि गेहूं खेत में बिछ गया है। किसान अनुराग मिश्रा, अंकित, धर्मेंद्र, कल्लू, हरिओम श्रीवास्तव, जितेंद्रनाथ, दिवाकर की भी गेहूं की फसल चौपट हो गई। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें