प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मंगलवार को पीलीभीत के ड्रमंड इंटर कॉलेज मैदान में चुनावी जनसभा को संबोधित किया। 10 साल के कार्यकाल में यह पहला मौका है, जब प्रधानमंत्री मोदी यहां पहुंचे। मंच पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष भूपेंद्र चौधरी ने बांसुरी भेंटकर प्रधानमंत्री का स्वागत किया। प्रधानमंत्री ने 30 मिनट तक जनसभा को संबोधित किया। उन्होंने देशवासियों को नवरात्र और हिंदू नववर्ष की शुभकामनाएं दीं। गंगा गोमती के उद्गम स्थल का जिक्र किया। पीलीभीत की पहचान बांसुरी और टाइगर की बात कर यहां के लोगों से भावनात्मक रूप से जुड़ने का प्रयास किया।
विज्ञापन
2 of 11
पीलीभीत में प्रधानमंत्री मोदी की चुनावी सभा
- फोटो : अमर उजाला
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी मंगलवार सुबह करीब 11:15 बजे पीलीभीत पहुंचे। हेलीपैड पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने उनका स्वागत किया। इसके बाद हेलीपैड से कार्यक्रम स्थल रवाना हुए।
विज्ञापन
3 of 11
प्रधानमंत्री मोदी का बांसुरी से हुआ स्वागत
- फोटो : अमर उजाला
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भूपेंद्र चौधरी ने पीलीभीत की बांसुरी भेंट कर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का स्वागत किया। जितिन प्रसाद और छत्रपाल गंगवार ने कमल पुष्प भेंट किया।
4 of 11
महिलाओं ने किया प्रधानमंत्री मोदी का स्वागत
- फोटो : अमर उजाला
नवरात्र के अवसर पर शक्ति स्वरूप महिलाओं ने मातारानी की चुनरी ओढ़ाकर प्रधानमंत्री मोदी का स्वागत किया। उन्हें मां दुर्गा की तस्वीर भी भेंट की।
विज्ञापन
5 of 11
नगर पालिका अध्यक्ष आस्था अग्रवाल
- फोटो : अमर उजाला
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की चुनावी सभा के मंच संचालन का जिम्मा नवरात्र की शुरुआत के कारण नगर पालिका अध्यक्ष आस्था अग्रवाल को दिया गया।
विज्ञापन
6 of 11
प्रधानमंत्री मोदी की सभा में भीड़
- फोटो : अमर उजाला
प्रधानमंत्री मोदी की चुनावी सभा को लेकर समर्थकों में गजब का उत्साह देखा गया। महिलाएं और युवतियां 'मैं हूं मोदी का परिवार' लिखे पोस्टर लेकर पहुंचीं।
विज्ञापन
7 of 11
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी
- फोटो : अमर उजाला
प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि पीलीभीत की धरती पर माता यशवंतरी देवी का आशीर्वाद है। यहां आदि गंगा मां गोमती का उद्गम स्थल है।
8 of 11
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी
- फोटो : अमर उजाला
नरेंद्र मोदी ने कहा कि पीलीभीत में एक तरफ बांसुरी की सुरीली आवाज है, दूसरी तरफ टाइगर की दहाड़ भी है। हमारी सरकार पीलीभीत टाइगर रिजर्व की ख्याति को देश-दुनिया के कोने-कोने तक ले जाने का काम कर रही है।
9 of 11
मंच पर प्रधानमंत्री, मुख्यमंत्री व नेतागण
- फोटो : अमर उजाला
प्रधानमंत्री ने कहा कि आज पूरी दुनिया में भारत का डंका बज रहा है। यह आपके वोट की ताकत है। आपके वोट से मजबूत सरकार बनी है।
10 of 11
मंच पर प्रधानमंत्री मोदी, मुख्यमंत्री योगी
- फोटो : अमर उजाला
उन्होंने कहा कि कभी कांग्रेस सरकारें दुनिया से मदद मांगती थीं, लेकिन कोरोना के महासंकट में भारत ने पूरी दुनिया में दवाइयां और वैक्सीन भेजी।
पीएम मोदी ने सीएम को दिया सम्मान
- फोटो : अमर उजाला
मंच पर भाषण देने के लिए जब सीएम योगी पीछे से पोडियम की तरफ जाने लगे तो प्रधानमंत्री मोदी ने उनका हाथ पकड़ लिया और उन्हें सम्मान देते हुए अपने सामने से जाने लिए इशारा किया।